Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju.u.p.44
- Raju.u.p.44सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेशRam Ram ji11 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- नोएडा में श्रमिकों के लिए सरकार की अपील, अफवाहों से दूर रहने की सलाह नोएडा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट अपील जारी की है। सरकार ने कहा है कि भ्रामक सूचनाओं से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, इसलिए श्रमिक केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सरकार ने आश्वासन दिया है कि श्रमिकों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। न्यूनतम वेतन, समय पर भुगतान, ओवरटाइम का दोगुना वेतन, EPF और ESI जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही सुरक्षित कार्यस्थल, महिला श्रमिकों के लिए विशेष प्रावधान और शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया है। प्रशासन ने श्रमिकों से कार्यस्थलों पर शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित श्रम विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर हाल में श्रमिकों के हितों की रक्षा की जाएगी।1
- लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बेलाही गांव में शनिवार को भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सैकड़ों बीघा खड़ी फसल उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और किसान अपनी फसल बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन आग की भयावहता के आगे सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए।ग्रामीणों का आरोप है कि इस हादसे के पीछे विद्युत विभाग की घोर लापरवाही जिम्मेदार है। गांव में लंबे समय से जर्जर तारों को बदलने की मांग की जा रही थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद जेई और एक्सईएन स्तर के अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी।मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब यह सामने आया कि क्षेत्र में पिछले करीब 6 वर्षों से अग्निशमन केंद्र का निर्माण अधूरा पड़ा है। इतना ही नहीं, मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की उपलब्धता भी नहीं रही, जिससे आग पर काबू पाने में भारी देरी हुई और नुकसान कई गुना बढ़ गया।ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अग्निशमन केंद्र बनकर तैयार हो जाता और व्यवस्थाएं दुरुस्त होतीं, तो इतनी बड़ी क्षति से बचा जा सकता था। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।1
- DIG Range अयोध्या द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स अमेठी, पुलिस कार्यालय गौरीगंज, थाना अमेठी एवं थाना जामो का वार्षिक निरीक्षण किया 10 अप्रैल को पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या सोमेन बर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स अमेठी का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम महोदय द्वारा सलामी गार्द की सलामी ली गयी तथा पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा DIG को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया, तदोपरान्त महोदय द्वारा शस्त्रागार में रखे शस्त्रों और दंगारोधी उपकरणों के रख-रखाव व शस्त्रों की समयबद्ध सफाई हेतु निर्देशित किया गया एवं बैरक, मेस, कैश कार्यालय एवं परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की प्रविष्टियों का निरीक्षण कर संबंधित को निर्देशत किया गया पुलिस लाइन्स के निरीक्षण के उपरान्त महोदय द्वारा थाना अमेठी व थाना जामो का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम महोदय द्वारा सलामी गार्द की सलामी ली गयी तदोपरान्त थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया, रजिस्टर/अभिलेखों की प्रवष्टियां व रख-रखाव सही पाया गया । दैनिक जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गई व मिशन शक्ति केन्द्र की समीक्षा करते हुए पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए । अपराधियों पर सतत निगरानी हेतु पुलिस कर्मियों को एचएस, टॉप-10, जिलाबदर, एक्टिव लिस्ट व विगत 03 वर्षों में जेल से छूटे अपराधियों आदि का चौकी/हल्कावार लिस्ट बनाकर निगरानी रखने व यक्ष एप में सभी प्रवष्टियां पूरी करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शस्त्रों के नियमित रूप से साफ-सफाई हेतु निर्देश दिए गए । थानाक्षेत्र में शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों को सजग रहकर क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर निष्पक्ष रूप से विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । तदोपरान्त महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय की पत्र व्यवहार शाखा,आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा आदि अन्य शाखा/कार्यालयों का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कार्यरत अधि0/कर्म0गण के कार्यों की गहनता से पूछताछ की गयी एवं अभिलेखों की प्रविष्टियों का अवलोकन व अभिलेखों के रखरखाव को जांच कर सम्बन्धित को आवश्यक आदेश/निर्देश दिए गये । महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय गौरीगंज सभागार में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों (पेंशनरों) के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में जनपद के पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे । उक्त सभी पेंशनर्स को महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी तथा उनके द्वारा जो भी समस्याएं/शिकायतें बतायी गयी उनके समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया साथ-साथ वर्तमान समय में चल रहे फोन कॉल अथवा ऑनलाइन साइबर ठगी जैसे- फर्जी ट्रेजरी अधिकारी बनकर अथवा पुलिस कार्यालय के कर्मचारी बनकर रिटायर्ड पुलिस अधि0/कर्म0गण को पेंशन रोकने की बात कहकर उनसे पूरी जानकारी व ओटीपी आदि पूंछकर ठगी करने वालों से सावधान रहने व इस प्रकार के फोन कॉल पर कोई भी जानकारी न देने के बारे में जानकारी देकर जागरूक भी किया गया । जिससे किसी के साथ कोई साइबर ठगी न हो सके ।4
- लर्निंग बाय डूइंग’ का शानदार उदाहरण, विज्ञान को बनाया आसान संग्रामपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संग्रामपुर की छात्राओं ने शुक्रवार को रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट परिचय देते हुए सोलर कार का निर्माण कर सभी को चकित कर दिया। लर्निंग बाय डूइंग (LBD) कार्यक्रम के तहत तैयार किया गया यह मॉडल ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश देता है। छात्राओं द्वारा बनाई गई यह सोलर कार पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होती है। इसमें लगे सोलर पैनल सूर्य की रोशनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते है। जिससे मोटर सक्रिय होती है और कार आगे बढ़ती है। मॉडल में बैटरी, मोटर, पहिए और विद्युत सर्किट का संतुलित उपयोग किया गया है। जिससे बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर मिला। और छात्राओं में नवाचार, टीमवर्क, आत्मविश्वास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का विकास हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्र का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। सोलर कार के निर्माण में विद्यालय की आश्वी, पल्लवी, आयुषी, गौरी, सिमरन, दिव्यांशी, मोहिनी, श्रुति और आंचल सहित कई छात्राओं का विशेष योगदान रहा। इन छात्राओं ने स्वयं इस मॉडल को तैयार कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रोजेक्ट को सफल बनाने में शिक्षिका रश्मि सिंह और वार्डन सीमा मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा। वार्डन सीमा मिश्रा ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की बात कही है।2
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- नेपाल अब इस जवान आदमीके हाथ में1
- *ब्रेकिंग लंभुआ* *लंभुआ में अमीन और सभासद के बीच नोकझोंक,वीडियो वायरल* लंभुआ,सुल्तानपुर। नगर पंचायत लंभुआ के अमीन स्वतंत्र सिंह और राणा नगर के सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला आवास योजना से जुड़ा है, जिसमें अमीन स्वतंत्र सिंह का आरोप है कि सभासद ने पैसे मांगे थे और मना करने पर अभद्रता की एवं हद में रहने की बात कही। सभासद ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि अमीन स्वतंत्र सिंह नगर पंचायत में कर्मचारी होने के बावजूद वार्ड में हो रहे विकास कार्यों में अवरोध डालते हैं,बस इसी बात को लेकर नोंक झोंक हुई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।1
- Post by Raju.u.p.441
- सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पट्टी एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। ताज़ा मामला डॉक्टर द्वारा मरीजों को बाहर की महंगी दवाएं लिखने से जुड़ा है, जिससे गरीब मरीजों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों और मरीजों के अनुसार, सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के बावजूद डॉक्टर राकेश द्वारा लगातार बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि एक रुपये का पर्चा कटवाने के बाद मरीजों को हजारों रुपये की दवा बाजार से खरीदनी पड़ रही है। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मरीजों का आरोप है कि जब अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, तो फिर उन्हें बाहर से दवा लेने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है। कई मरीजों ने यह भी कहा कि इस मनमानी के कारण गरीब और असहाय लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि कुछ कर्मचारियों का वेतन समय से नहीं मिल रहा है। वहीं, एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि बाहर की दवाओं पर 60% तक कमीशन मिलने की बात कही जा रही है, जिससे इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मामला लगातार सामने आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। यदि आरोप सही हैं, तो यह सीधे तौर पर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की साख पर सवाल है। *प्रशासन से मांग* स्थानीय लोगों और मरीजों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में मरीजों का शोषण रोका जा सके। *यह खबर मरीजों व सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है,* जिसकी स्वतंत्र पुष्टि की जानी बाकी है।) बाकी इस पर्ची की पुष्टि मेरे खबर के द्वारा नहीं की जाती मरीज के द्वारा बताई गई इस पर्ची को मैं शेयर किया हूं उनका कहना है कि डॉक्टर राकेश ने यह बाहर की दवा लिखी है।1