Shuru
Apke Nagar Ki App…
*कोखराज थाना पुलिस की पैदल गश्त, शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश* *कोखराज थाना पुलिस की पैदल गश्त, शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश* *कौशांबी संदेश* कौशाम्बी जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजार, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही आमजनमानस से संवाद कर उन्हें भयमुक्त वातावरण का आश्वासन दिया गया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से कानून का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई है।
पत्रकार गणेश कश्यप
*कोखराज थाना पुलिस की पैदल गश्त, शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश* *कोखराज थाना पुलिस की पैदल गश्त, शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश* *कौशांबी संदेश* कौशाम्बी जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई।गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजार, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही आमजनमानस से संवाद कर उन्हें भयमुक्त वातावरण का आश्वासन दिया गया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से कानून का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *कौशाम्बी बीमारी से परेशान 75 वर्षीय महिला ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी* कौशाम्बी संदेश *कौशाम्बी जनपद* के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरूपुर गांव में एक वृद्ध महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय सुशीला देवी, पत्नी स्वर्गीय इंद्रपाल, लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं परिजनों का कहना है कि वे बीमारी को लेकर काफी चिंतित और परेशान रहती थीं बताया जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर कोखराज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं की स्पष्ट जानकारी हो सके घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by ओम प्रकाश पत्रकार1
- कौशाम्बी.... मनौरी बाजार सहित जनपद के अन्य बाजारों कस्बों में होली पर्व पर धूम, होली की पूर्व संध्या और पिचकारियों, गुलालो, रंगों, गुझिया, पापड़, चिप्स की सजी दुकानें। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- *बीमारी से परेशान 75 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जान* *कौशांबी संदेश* कौशांबी। जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरूपुर गांव में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुशीला देवी पत्नी स्वर्गीय इंद्रपाल के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, वह लंबे समय से बीमारी से परेशान थीं, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- जनपद कौशाम्बी जिले के थाना संदीपनघाट क्षेत्र अन्तर्गत महंगाव चौकी के तीन सौ मीटर की दूरी पर एक नई क्रेटा कार अनियंत्रित हो कर हाइवे पर पलट गई मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मामले कि जानकारी नजदीकी चौकी को दिया गया मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने पलटी हुई कार से में फंसे हुए लोगों निकलवा कर इलाज के लिए भेज दिया गया है1
- चित्रकूट होली पर्व के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस ने पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।* आज दिनाँक 03.03.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में होली पर्व के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चित्रकूट पुलिस के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र के मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का भरोसा दिया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सड़क पर हो रहे अतिक्रमण, शराब की दुकान, रेलवे स्टेशनों,होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।1
- फिर वही पुनरावृति..थाने के भीतर अगर वकीलों के संवैधानिक अधिकार सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा? वीडियो लखनऊ के पारा थाने का है जहां अधिवक्ता भाई के साथ अभद्रता, मारपीट और मोबाइल छीनकर साक्ष्य मिटाना साबित करता है कि पुलिसकर्मियों के लिए वर्दी आम लोगों के लिए 'खौफ' का प्रतीक है #lucknow #uppolice #uttarpradesh #viralvideos #virel पुलिस वालों ने वहकाई सरकार की छवि खराब करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी है जबकि सरकार पुलिस का इतना ध्यान रख रही है हद है... 😡 अधिवक्ता भाई Adv Himanchal Kashyap और Adv Bhanu Tiwari के साथ दोहराई गयी। पुलिस थाने के अंदर किसी पुलिस अधिकारी की गतिविधि को रिकॉर्ड करना अपराध नहीं है। भारतीय अदालतों ने स्पष्ट किया है कि पुलिस स्टेशन कोई 'निषिद्ध स्थान' (prohibited place) नहीं है जहाँ रिकॉर्डिंग प्रतिबंधित हो. वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य रूप से परमवीर सिंह सैनी बनाम बलजीत सिंह (2020) मामले में सभी राज्यों को पुलिस थानों में सीसीटीवी (CCTV) लगाने और वहां हुई बातचीत/घटनाओं की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग करने का निर्देश दिया है। यह आदेश हिरासत में यातना रोकने और पारदर्शिता के लिए दिया गया, जो 18 महीने तक सुरक्षित रखना अनिवार्य है। #news1
- *मूरतगंज चौकी क्षेत्र में सड़क हादसा बाइक और दो साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल* *रिपोर्ट: मंजीत कुमार कौशाम्बी संदेश* *कौशांबी जनपद* के मूरतगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बालिहावा देह गांव के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने साइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मूरतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अपाचे बाइक को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1