Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारी सीमेंटेड ब्लॉक नीचे से गुजर रहे ऑटो और कार पर आ गिरा, जिससे कई लोग घायल हो गए। मुंबई में अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो परियोजना के एक पिलर का सीमेंटेड हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। गिरा हुआ भारी सीमेंटेड ब्लॉक नीचे से गुजर रहे ऑटो और कार पर आ गिरा, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
Sameer Kumar

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर, 15 फरवरी 2026। थाना चरथावल पुलिस ने अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम ने 14 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान ग्राम बिरालसी निवासी दीपक उर्फ गोल्डी (35 वर्ष) पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 19/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 कुलदीप सिंह परिहार, है0का0 दिनेश कुमार एवं का0 विपिन कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- बिग न्यूज आगामी पर्व महाशिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा शिवचौक पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पुलिसबल के साथ कांवड़ मार्ग पर पैदलगश्त कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। अवगत कराना है कि आगामी पर्व महाशिवरात्रि को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अभिषेक सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा नगर क्षेत्र स्थित शिवचौक पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा कांवड़ कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि में ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं का शिवालयों पर जलाभिषेक के लिये आगमन होना प्रारम्भ हो जाता है, इसलिये पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाये। साथ ही महिला सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग तथा सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने, के निर्देश भी दिये गये। महाशिवरात्रि के अवसर पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सहायता हेतु एंटी रोमियो स्कवाड व सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गयी है। इसके साथ ही महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल को निर्देशित किया गया कि पुलिस बल निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखें तथा आमजन से समन्वय स्थापित कर किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करें। निरीक्षणोपरान्त महोदय द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण, डॉग स्कवाड, एएसचैक टीम व पुलिस बल के साथ कांवड मार्ग पर पैदलगश्त कर श्रद्धालुओं व आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।3
- सुदर्शन न्यूज़ चैनल के संपादक एवं कट्टर हिंदूवादी विचारधारा से परिपूर्ण सुरेश चौहान जी का आज मुजफ्फरनगर हृदय स्थल शिव चौक पर आगमन के दौरान शिवसेना नेताओं ने किया पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत एवं महादेव के श्री चरणों में नमन करते हुए सुदर्शन चैनल के संपादक सुरेश चौहान जी ने कहा कि हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने हेतु मिलकर कार्य करना होगा कुछ विधर्मी भारत का भाईचारा बिगड़ने का जो प्रयास कर रहे हैं उन्हें कभी कामयाब नहीं होने देना है/ वही शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा (मु.नगर) लक्ष्मीनगर की पावन धरती पर पधारे प्रत्येक देशभक्ति एवं कट्टर सनातनी हमारे लिए पूजनीय है हम सभी ऐसे हिंदू वीरों का हौसला बढ़ाते आए हैं और हमेशा बढ़ते रहेंगे/ इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल महासचिव राजेश कश्यप नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी युवा नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी नगर अध्यक्ष कल्पना ठाकुर सोनिया तोमर शिवम पंडित राहुल सैनी नगर अध्यक्ष विद्यार्थी सेना आकाश सैनी अजय सैनी आदि/4
- मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने पुरकाजी क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित विवाद में न्याय मिलने का दावा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ “फर्जी तरीके से स्टे” कराया गया था, जिसे अब न्यायालय ने खारिज कर दिया है और उन्हें मुकदमे में जीत हासिल हुई है। रिया किन्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी क्षेत्र से जुड़ा था, जहां लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनके अनुसार, विरोधी पक्ष द्वारा उन पर गलत आरोप लगाए गए और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हुए स्टे लिया गया। “लेकिन ऊपर वाले के यहां इंसाफ होता है, और आखिरकार सच्चाई की जीत हुई,” उन्होंने कहा। वकीलों को ‘देवता’ बताया, शील्ड देकर किया सम्मानित रिया किन्नर ने इस मुकदमे में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं हरीश टुटेजा और रोहित टुटेजा की सराहना करते हुए उन्हें “देवता समान” बताया। उन्होंने कहा कि दोनों वकीलों ने कानूनी तथ्यों और मजबूत दलीलों के आधार पर स्टे को खारिज कराया और उन्हें न्याय दिलाया। इसी क्रम में रिया किन्नर रामराज पहुंचीं, जहां उन्होंने दोनों अधिवक्ताओं को शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि “अगर सच्चे और ईमानदार वकील साथ हों तो न्याय अवश्य मिलता है।” “पुरकाजी अब मेरा क्षेत्र” — जनता से अपील रिया किन्नर ने बयान में यह भी कहा कि पुरकाजी क्षेत्र अब उनका है और वह यहां सामाजिक कार्यों को और मजबूती देंगी। उन्होंने पुरकाजी की जनता से अपील की कि बधाई और समर्थन केवल उन्हें दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अन्य किन्नरों द्वारा उन पर निराधार आरोप लगाए गए थे, लेकिन अदालत के फैसले ने उनकी स्थिति स्पष्ट कर दी है। क्षेत्र में चर्चा का विषय इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुरकाजी क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्थकों ने इसे “सच्चाई की जीत” बताया है, जबकि विरोधी पक्ष की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रिया किन्नर ने कहा कि वह आगे भी समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय रहेंगी और महिला एकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य जारी रखेंगी।1
- मुजफ्फरनगर: रिया किन्नर ने जीता चर्चित केस, वकीलों को बताया ‘देवता’1
- सुदर्शन न्यूज़ चैनल के संपादक एवं कट्टर हिंदूवादी विचारधारा से परिपूर्ण सुरेश चौहान जी का आज मुजफ्फरनगर हृदय स्थल शिव चौक पर आगमन के दौरान शिवसेना नेताओं ने किया पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत एवं महादेव के श्री चरणों में नमन करते हुए सुदर्शन चैनल के संपादक सुरेश चौहान जी ने कहा कि हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने हेतु मिलकर कार्य करना होगा कुछ विधर्मी भारत का भाईचारा बिगड़ने का जो प्रयास कर रहे हैं उन्हें कभी कामयाब नहीं होने देना है/ वही शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा (मु.नगर) लक्ष्मीनगर की पावन धरती पर पधारे प्रत्येक देशभक्ति एवं कट्टर सनातनी हमारे लिए पूजनीय है हम सभी ऐसे हिंदू वीरों का हौसला बढ़ाते आए हैं और हमेशा बढ़ते रहेंगे/ इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल महासचिव राजेश कश्यप नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी युवा नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा कार्यालय प्रभारी सचिन कपूर जोगी नगर अध्यक्ष कल्पना ठाकुर सोनिया तोमर शिवम पंडित राहुल सैनी नगर अध्यक्ष विद्यार्थी सेना आकाश सैनी अजय सैनी आदि/4
- मुंबई में अंडर कंस्ट्रक्शन मेट्रो परियोजना के एक पिलर का सीमेंटेड हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। गिरा हुआ भारी सीमेंटेड ब्लॉक नीचे से गुजर रहे ऑटो और कार पर आ गिरा, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और घटना की जांच की जा रही है।1
- मुजफ्फरनगर। चरथावल के मुख्य मार्ग पर स्थित गैस एजेंसी के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कुटेसरा निवासी पति-पत्नी और उनकी एक मासूम बच्ची घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और उपचार के लिए भिजवाया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया,हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। #चरथावल #मुजफ्फरनगर #सड़क_हादसा #बाइक_भिड़ंत #कुटेसरा #स्थानीय_समाचार #Charthawal #Muzaffarnagar #RoadAccident #BikeCollision #Kutessra #BreakingNews2