रक्षाबंधन पर सरगुजा पुलिस ने बांधा ‘साइबर सुरक्षा का रक्षा सूत्र’, ठगी से बचने किया जागरूक सीतापुर/सरगुजा, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिस कर्मियों और जवानों ने नागरिकों की कलाई पर ‘साइबर जागरूकता का रक्षा सूत्र’ बांधकर उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने रक्षाबंधन के अवसर पर त्योहारों की आड़ में सक्रिय होने वाले साइबर ठगों से लोगों को सावधान रहने की अपील की। यह अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से शुरू किए गए सात सप्ताह के ‘साइबर जागृति अभियान’ का हिस्सा है। पुलिस का उद्देश्य लोगों को डिजिटल लेन-देन के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से बचाना और ‘साइबर मुक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प को मजबूत करना है। अनजान लिंक पर क्लिक न करें सरगुजा पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि रक्षाबंधन या अन्य त्योहारों के नाम पर भेजे जाने वाले संदिग्ध डिस्काउंट, गिफ्ट अथवा ऑफर लिंक पर क्लिक न करें। साइबर ठग आकर्षक ऑफर और उपहार का लालच देकर लोगों से बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि OTP, UPI PIN, बैंक पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। इसके अलावा फर्जी कस्टमर केयर, लॉटरी, पार्सल फंसने अथवा ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर आने वाली कॉल से भी सावधान रहने की अपील की गई है। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें कॉल पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि यदि वे किसी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार होते हैं, तो घबराने के बजाय तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को रोकने या उसके संबंध में आवश्यक कार्रवाई की संभावना बढ़ जाती है। सरगुजा पुलिस ने रक्षाबंधन के इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि जिस तरह राखी भाई-बहन के रिश्ते की सुरक्षा का प्रतीक है, उसी तरह ‘साइबर सुरक्षा का रक्षा सूत्र’ डिजिटल दुनिया में सतर्कता और सुरक्षित व्यवहार का संकल्प बने।
रक्षाबंधन पर सरगुजा पुलिस ने बांधा ‘साइबर सुरक्षा का रक्षा सूत्र’, ठगी से बचने किया जागरूक सीतापुर/सरगुजा, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिस कर्मियों और जवानों ने नागरिकों की कलाई पर ‘साइबर जागरूकता का रक्षा सूत्र’ बांधकर उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान
संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने रक्षाबंधन के अवसर पर त्योहारों की आड़ में सक्रिय होने वाले साइबर ठगों से लोगों को सावधान रहने की अपील की। यह अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से शुरू किए गए सात सप्ताह के ‘साइबर जागृति अभियान’ का हिस्सा है। पुलिस का उद्देश्य लोगों को डिजिटल लेन-देन के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से बचाना और ‘साइबर मुक्त छत्तीसगढ़’ के संकल्प को मजबूत करना है। अनजान लिंक पर क्लिक न करें सरगुजा पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि रक्षाबंधन या अन्य त्योहारों के नाम पर
भेजे जाने वाले संदिग्ध डिस्काउंट, गिफ्ट अथवा ऑफर लिंक पर क्लिक न करें। साइबर ठग आकर्षक ऑफर और उपहार का लालच देकर लोगों से बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि OTP, UPI PIN, बैंक पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। इसके अलावा फर्जी कस्टमर केयर, लॉटरी, पार्सल फंसने अथवा ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर आने वाली कॉल से भी सावधान रहने की अपील की गई है। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें कॉल पुलिस ने नागरिकों से कहा है
कि यदि वे किसी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार होते हैं, तो घबराने के बजाय तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने से ठगी की रकम को रोकने या उसके संबंध में आवश्यक कार्रवाई की संभावना बढ़ जाती है। सरगुजा पुलिस ने रक्षाबंधन के इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि जिस तरह राखी भाई-बहन के रिश्ते की सुरक्षा का प्रतीक है, उसी तरह ‘साइबर सुरक्षा का रक्षा सूत्र’ डिजिटल दुनिया में सतर्कता और सुरक्षित व्यवहार का संकल्प बने।
- अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ 60 लाख रु तथा जप्त वाहनों की कीमत लगभग 40 लाख रु है।* *➡️ मामले में आरोपियों के विरुद्ध 20 (बी )(;;)(सी)एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।* --00-- ➡️जशपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 02 प्रकरण एवं थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत 01 प्रकरण कुल तीन प्रकरणों में पुलिस के द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है तथा प्रकरणों में एक महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है। *➡️थाना कुनकुरी क्षेत्र की कार्यवाही* थाना कुनकुरी पुलिस दिनांक 27.08.2026 को प्रातः करीब 04:00 बजे रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान तपकरा की ओर से आती हुई एक बिना नंबर की सोल्ड बोलेरो पिकअप वाहन की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने उक्त वाहन की घेराबंदी कर उसे रोका गया। थाना परिसर में लाकर वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम *अनवर अंसारी उम्र 45 वर्ष, निवासी नेकरा, थाना अंगडे, जिला रोहतास, बिहार एवं दिनेश कुमार केसरी उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम दादर, थाना मोहनिया, जिला कैमूर, बिहार बताया*। पुलिस टीम द्वारा जब बोलेरो पिकअप वाहन की डाला की तलाशी ली गई तो उसमें सब्जी के ट्रे नीचे छिपाकर रखा छह बोरी मिला, संदेह होने पर पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध बोरी को चेक किया जाता तो उसमें पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटे *कुल 120 पैकेट मिले। पैकेटों की जांच करने पर उनमें करीब 246 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।* गांजे के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसी दौरान पुलिस टीम के सामने से एक बिना नंबर की सोल्ड किया सेल्टोस कार तेज गति से गुजरती दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आते देख सेल्टोस कार का चालक सालियाटोली के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल *20 बैगों में रखे 120 पैकेटों में करीब 248 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।* उक्त गांजे एवं वाहन को पुलिस द्वारा विधिवत जब्त किया गया है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार थाना कुनकुरी क्षेत्र में कुल 494 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त किए गए। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में धारा 20(बी)(;;)((सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। *➡️थाना नारायणपुर क्षेत्र की कार्यवाही* इसी क्रम में थाना नारायणपुर पुलिस को दिनांक 27.08.2026 को करीब 11:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP-33C-5625 में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नारायणपुर चौक में घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की में छिपाकर रखे *कुल 17 पैकेट बरामद हुए, जिनमें करीब 26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।* पुलिस द्वारा मौके से कार में सवार दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। *आरोपियों की पहचान कमल किशोर ओझा उम्र 56 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश एवं अनिता सोनी उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई।* पुलिस द्वारा गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया है। प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में धारा 20(बी)(;;)(सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *➡️उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी की कड़ी की जांच* प्रारंभिक पूछताछ में तीनों प्रकरणों के आरोपियों द्वारा गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाना बताया गया है। आरोपी उड़ीसा में गांजा कहां से लेकर आए थे तथा उत्तर प्रदेश में किस व्यक्ति तक गांजा पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ एवं जांच की जा रही है। जशपुर पुलिस द्वारा गांजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सप्लायर एवं प्राप्तकर्ताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है। *➡️ *कुल जप्ती दोनों प्रकरणों में जशपुर पुलिस द्वारा कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 करोड़ 60 लाख से अधिक है*। इसके अतिरिक्त गांजा तस्करी में प्रयुक्त कुल तीन वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹40 लाख से अधिक है, भी जब्त किए गए हैं।* इस प्रकार दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल लगभग ₹ तीन करोड़ की जप्ती की गई है। *➡️ कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन व एस डी ओ पी जशपुर निमितेश सिंह व डी एस पी जशपुर शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना कुनकुरी से निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई नीलमणि निषाद, देविका मंडावी, आरक्षक मुर्शीद आलम एवं चंद्र शेखर बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना नारायणपुर: निरीक्षक कोमल नेताम, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक पुरन पटेल, आरक्षक योगेश भगत, अविनाश खलखो, महिला आरक्षक अलमा खाखा, नगर सैनिक ओम प्रकाश एवं वीरेंद्र भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *➡️मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत तीन अलग अलग मामले में कार्यवाही करते हुए अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित कुल चार आरोपी तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।जशपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*1
- भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल अनपढ़ समझ के सब जमीन को बेच डाले जमीन मालिक को पैसा भी नहीं दिए परेशान हो रहा है उसका सुनने वाला कोई नहीं रो-रो कर बता रहा दुखड़ा1
- रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधी राखी, ग्रामीणों ने लिया आजीवन संरक्षण का संकल्प चैनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चैनपुर में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देखने को मिला। वन विभाग की पहल पर अपर सेमला और छतरपुर गांव में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र एवं राखी बांधकर उनकी आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिला, पुरुषों के साथ बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।1
- कोरबा: SECL गेवरा कोयला खदान में लगी आग प्रबंधन कर रहा हादसे को छुपाने का प्रयास1
- झारखंड में बिजली क्रांति: 200 यूनिट मुफ्त बिजली से 36 लाख परिवारों को राहत झारखंड सरकार ने राज्य में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और आम नागरिकों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से 'बिजली क्रांति' पहल की शुरुआत की है।1
- Post by Khagendra Kumar4
- आदिवासी छात्र छात्राएं को जाति सूचक गाली देने का मामला सामने आने छात्रों का बयान1
- कोरबा राखी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन ने बहनों को साड़ियां और मिठाइयां भेंट कीं1