logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ 60 लाख रु तथा जप्त वाहनों की कीमत लगभग 40 लाख रु है।* *➡️ मामले में आरोपियों के विरुद्ध 20 (बी )(;;)(सी)एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।* --00-- ➡️जशपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 02 प्रकरण एवं थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत 01 प्रकरण कुल तीन प्रकरणों में पुलिस के द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है तथा प्रकरणों में एक महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है। *➡️थाना कुनकुरी क्षेत्र की कार्यवाही* थाना कुनकुरी पुलिस दिनांक 27.08.2026 को प्रातः करीब 04:00 बजे रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान तपकरा की ओर से आती हुई एक बिना नंबर की सोल्ड बोलेरो पिकअप वाहन की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने उक्त वाहन की घेराबंदी कर उसे रोका गया। थाना परिसर में लाकर वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम *अनवर अंसारी उम्र 45 वर्ष, निवासी नेकरा, थाना अंगडे, जिला रोहतास, बिहार एवं दिनेश कुमार केसरी उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम दादर, थाना मोहनिया, जिला कैमूर, बिहार बताया*। पुलिस टीम द्वारा जब बोलेरो पिकअप वाहन की डाला की तलाशी ली गई तो उसमें सब्जी के ट्रे नीचे छिपाकर रखा छह बोरी मिला, संदेह होने पर पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध बोरी को चेक किया जाता तो उसमें पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटे *कुल 120 पैकेट मिले। पैकेटों की जांच करने पर उनमें करीब 246 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।* गांजे के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसी दौरान पुलिस टीम के सामने से एक बिना नंबर की सोल्ड किया सेल्टोस कार तेज गति से गुजरती दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आते देख सेल्टोस कार का चालक सालियाटोली के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल *20 बैगों में रखे 120 पैकेटों में करीब 248 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।* उक्त गांजे एवं वाहन को पुलिस द्वारा विधिवत जब्त किया गया है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार थाना कुनकुरी क्षेत्र में कुल 494 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त किए गए। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में धारा 20(बी)(;;)((सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। *➡️थाना नारायणपुर क्षेत्र की कार्यवाही* इसी क्रम में थाना नारायणपुर पुलिस को दिनांक 27.08.2026 को करीब 11:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP-33C-5625 में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नारायणपुर चौक में घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की में छिपाकर रखे *कुल 17 पैकेट बरामद हुए, जिनमें करीब 26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।* पुलिस द्वारा मौके से कार में सवार दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। *आरोपियों की पहचान कमल किशोर ओझा उम्र 56 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश एवं अनिता सोनी उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई।* पुलिस द्वारा गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया है। प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में धारा 20(बी)(;;)(सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *➡️उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी की कड़ी की जांच* प्रारंभिक पूछताछ में तीनों प्रकरणों के आरोपियों द्वारा गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाना बताया गया है। आरोपी उड़ीसा में गांजा कहां से लेकर आए थे तथा उत्तर प्रदेश में किस व्यक्ति तक गांजा पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ एवं जांच की जा रही है। जशपुर पुलिस द्वारा गांजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सप्लायर एवं प्राप्तकर्ताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है। *➡️ *कुल जप्ती दोनों प्रकरणों में जशपुर पुलिस द्वारा कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 करोड़ 60 लाख से अधिक है*। इसके अतिरिक्त गांजा तस्करी में प्रयुक्त कुल तीन वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹40 लाख से अधिक है, भी जब्त किए गए हैं।* इस प्रकार दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल लगभग ₹ तीन करोड़ की जप्ती की गई है। *➡️ कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन व एस डी ओ पी जशपुर निमितेश सिंह व डी एस पी जशपुर शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना कुनकुरी से निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई नीलमणि निषाद, देविका मंडावी, आरक्षक मुर्शीद आलम एवं चंद्र शेखर बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना नारायणपुर: निरीक्षक कोमल नेताम, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक पुरन पटेल, आरक्षक योगेश भगत, अविनाश खलखो, महिला आरक्षक अलमा खाखा, नगर सैनिक ओम प्रकाश एवं वीरेंद्र भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *➡️मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत तीन अलग अलग मामले में कार्यवाही करते हुए अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित कुल चार आरोपी तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।जशपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*

5 hrs ago
user_Ajit gupta
Ajit gupta
Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • Post by Khagendra Kumar
    3
    Post by Khagendra Kumar
    user_Khagendra Kumar
    Khagendra Kumar
    Korba, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • रायगढ़ में त्यौहार के बाद आएगी सैंपल की जांच रिपोर्ट फूड एंड सेफ्टी विभाग ने चलाया था अभियान,30 अलग-अलग सैंपल भेजे गए।
    1
    रायगढ़ में त्यौहार के बाद आएगी सैंपल की जांच रिपोर्ट फूड एंड सेफ्टी विभाग ने चलाया था अभियान,30 अलग-अलग सैंपल भेजे गए।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन। राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन।
    1
    राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन।
राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा, नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा, सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आई ए एस जयश्री जैन ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के साथ जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्टर जैन ने कहा कि जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सक्ती एक कृषि प्रधान जिला है और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी जनसेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। चर्चा के दौरान उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। पत्रकारों द्वारा तुरीधाम और दमोहधारा जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास का मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय से जुड़े विषय पर भी जानकारी साझा की। बैठक में एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
    1
    नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा,
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा,
सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आई ए एस जयश्री जैन ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के साथ जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
कलेक्टर जैन ने कहा कि जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सक्ती एक कृषि प्रधान जिला है और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी जनसेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।
चर्चा के दौरान उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। पत्रकारों द्वारा तुरीधाम और दमोहधारा जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास का मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय से जुड़े विषय पर भी जानकारी साझा की।
बैठक में एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    18 hrs ago
  • रेल सुरंग में बेखौफ घूमता दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने कैमरे में कैद की चहलकदमी, वीडियो हुआ वायरल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने रेलवे और वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बिलासपुर-पेंड्रारोड रेल सेक्शन के खोंगसरा-भनवारटंक रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित एक रेल सुरंग में तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर चहलकदमी करता दिखाई दिया। तेंदुए को सुरंग के भीतर ट्रैक के बीचोंबीच आराम से चलते देखकर वहां काम करने वाले रेल कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट की नजर सुरंग के भीतर घूम रहे तेंदुए पर पड़ी। उन्होंने मोबाइल फोन से तेंदुए की गतिविधि का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर धीरे-धीरे चलता हुआ स्पष्ट नजर आ रहा है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जंगल और पहाड़ियों से घिरा है रेलखंड यह पूरा रेलखंड घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरता है। खोंगसरा-भनवारटंक के बीच का इलाका वन्यजीवों की आवाजाही के लिए जाना जाता है। ऐसे में रेल सुरंग के भीतर तेंदुए की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि वन्यजीवों का प्राकृतिक क्षेत्र रेलवे ट्रैक और उसके आसपास तक फैला हुआ है। रेल कर्मचारियों की बढ़ी चिंता तेंदुए के सुरंग में पहुंचने की घटना के बाद ट्रैक के रखरखाव और निरीक्षण में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रेल कर्मचारियों को कई बार दुर्गम और घने जंगल वाले इलाकों में पैदल गश्त करनी पड़ती है। ऐसे में तेंदुए जैसे हिंसक वन्यजीव का अचानक सामना होना उनके लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास वन्यजीवों की गतिविधियों को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी मामले की जानकारी सामने आने के बाद वन विभाग भी सक्रिय हो गया है। क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है। तेंदुआ उसी क्षेत्र में मौजूद है या आगे बढ़ चुका है, इसे लेकर भी निगरानी की जा रही है। रेलवे-वन विभाग के बेहतर समन्वय की जरूरत खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड वन्यजीवों की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में रेलवे और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ संवेदनशील रेलखंडों की पहचान, नियमित निगरानी और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। रेल सुरंग में तेंदुए की यह तस्वीर सिर्फ रोमांच पैदा करने वाला वीडियो नहीं, बल्कि इंसानों और वन्यजीवों के बीच तेजी से बढ़ते संपर्क की एक गंभीर तस्वीर भी सामने रखती है।
    4
    रेल सुरंग में बेखौफ घूमता दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने कैमरे में कैद की चहलकदमी, वीडियो हुआ वायरल 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने रेलवे और वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बिलासपुर-पेंड्रारोड रेल सेक्शन के खोंगसरा-भनवारटंक रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित एक रेल सुरंग में तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर चहलकदमी करता दिखाई दिया। तेंदुए को सुरंग के भीतर ट्रैक के बीचोंबीच आराम से चलते देखकर वहां काम करने वाले रेल कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट की नजर सुरंग के भीतर घूम रहे तेंदुए पर पड़ी। उन्होंने मोबाइल फोन से तेंदुए की गतिविधि का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक पर धीरे-धीरे चलता हुआ स्पष्ट नजर आ रहा है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जंगल और पहाड़ियों से घिरा है रेलखंड
यह पूरा रेलखंड घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्र से होकर गुजरता है। खोंगसरा-भनवारटंक के बीच का इलाका वन्यजीवों की आवाजाही के लिए जाना जाता है। ऐसे में रेल सुरंग के भीतर तेंदुए की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि वन्यजीवों का प्राकृतिक क्षेत्र रेलवे ट्रैक और उसके आसपास तक फैला हुआ है।
रेल कर्मचारियों की बढ़ी चिंता
तेंदुए के सुरंग में पहुंचने की घटना के बाद ट्रैक के रखरखाव और निरीक्षण में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रेल कर्मचारियों को कई बार दुर्गम और घने जंगल वाले इलाकों में पैदल गश्त करनी पड़ती है। ऐसे में तेंदुए जैसे हिंसक वन्यजीव का अचानक सामना होना उनके लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
कर्मचारियों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास वन्यजीवों की गतिविधियों को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।
वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
मामले की जानकारी सामने आने के बाद वन विभाग भी सक्रिय हो गया है। क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है। तेंदुआ उसी क्षेत्र में मौजूद है या आगे बढ़ चुका है, इसे लेकर भी निगरानी की जा रही है।
रेलवे-वन विभाग के बेहतर समन्वय की जरूरत
खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड वन्यजीवों की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में रेलवे और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ संवेदनशील रेलखंडों की पहचान, नियमित निगरानी और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है।
रेल सुरंग में तेंदुए की यह तस्वीर सिर्फ रोमांच पैदा करने वाला वीडियो नहीं, बल्कि इंसानों और वन्यजीवों के बीच तेजी से बढ़ते संपर्क की एक गंभीर तस्वीर भी सामने रखती है।
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll
    2
    रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी  के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • रक्षाबंधन धूमधाम से ग्राम पंचायत मुरली में बहनों ने भाइयों को बांधा राखी
    1
    रक्षाबंधन धूमधाम से ग्राम पंचायत मुरली में बहनों ने भाइयों को बांधा राखी
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • रायगढ़ जिले में बाजारों में उमड़ी भीड़ रंग-बिरंगी राखियों से सजीं दुकानें,बहनों में दिख रहा भारी उत्साह।
    1
    रायगढ़ जिले में बाजारों में उमड़ी भीड़ रंग-बिरंगी राखियों से सजीं दुकानें,बहनों में दिख रहा भारी उत्साह।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • कलेक्टर जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण, कलेक्टर जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण, पेयजल, साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने गुरुवार सुबह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों और शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा एवं भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित काउंसलिंग, करियर मार्गदर्शन और हेल्थ चेकअप सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कक्षा 9वीं के नए सिलेबस की पुस्तकें जल्द उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्रीमती जैन ने कक्षाओं और छात्रावास का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से पढ़ाई, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसडीएम सक्ती कावेरी मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग स्वप्नीता सिंह सहित संबंधित अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
    1
    कलेक्टर जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण,

कलेक्टर जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण,
पेयजल, साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश,
सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर  जयश्री जैन ने गुरुवार सुबह एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों और शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा एवं भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित काउंसलिंग, करियर मार्गदर्शन और हेल्थ चेकअप सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कक्षा 9वीं के नए सिलेबस की पुस्तकें जल्द उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्रीमती जैन ने कक्षाओं और छात्रावास का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से पढ़ाई, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसडीएम सक्ती कावेरी मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग स्वप्नीता सिंह सहित संबंधित अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.