Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत की तरफ से ईरान के लिए इतनी बड़ी संख्या में चिकित्सा सहायता के लिए मेडिकल बॉक्स का जाना सर ऊंचा कर देने वाला हैं। इस मदद के बाद दिल्ली में ईरान की एंबेसी ने कहा है, भारत के सम्मानित लोगों की ओर से चिकित्सा सहायता की पहली खेप ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंप दी गई है। हम भारत के दयालु लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
JURM KA PARDAAPHAASH
भारत की तरफ से ईरान के लिए इतनी बड़ी संख्या में चिकित्सा सहायता के लिए मेडिकल बॉक्स का जाना सर ऊंचा कर देने वाला हैं। इस मदद के बाद दिल्ली में ईरान की एंबेसी ने कहा है, भारत के सम्मानित लोगों की ओर से चिकित्सा सहायता की पहली खेप ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंप दी गई है। हम भारत के दयालु लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हिन्दू नव बर्ष की माथुर परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाये सभी भक्तों को1
- भारत की तरफ से ईरान के लिए इतनी बड़ी संख्या में चिकित्सा सहायता के लिए मेडिकल बॉक्स का जाना सर ऊंचा कर देने वाला हैं। इस मदद के बाद दिल्ली में ईरान की एंबेसी ने कहा है, भारत के सम्मानित लोगों की ओर से चिकित्सा सहायता की पहली खेप ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी को सौंप दी गई है। हम भारत के दयालु लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।1
- एटा में अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिन्नायक में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है आज बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने बिना गांव में गई हुई थी और बिना शटडाउन लिए स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा था जिस उपभोक्ता के घर में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा था उसी को बिजली का तार पकड़ा दिया जिससे करंट लगने से उस युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर जरानी चौराहे पर शव रखकर एटा टूंडला मार्ग को जाम कर दिया है और शासन प्रशासन से बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर कानूनी कार्यवाही करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। हजारों क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा है और विद्युत विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है।2
- स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंदा, महिला समेत तीन की मौके पर हुई मौत।* रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा ✍️ सकरौली/एटा: जनपद एटा की तहसील जलेसर क्षेत्र अंतर्गत थाना क्षेत्र सकरौली में आज दोपहर बाद समय तकरीबन ढाई बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार में जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो सकरौली चौराहे पर ईको में टक्कर मारकर रजावली की तरफ भाग रही थी तभी फिरोजाबाद की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दंपति में जोरदार टक्कर मार दी मोटरसाइकिल उछलकर खाई में जा गिरी और मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी और स्कॉर्पियो के भी परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो में सवार दिगंबर सिंह पुत्र नरसिंह पाल निवासी नगला पार थाना राजावली जिला फिरोजाबाद की भी मौके पर ही मौत हो गई और ड्राइवर सतेंद्र कुमार पुत्र करन पाल निवासी नगला पार निवासी नगला पार थाना रजावली जिला फिरोजाबाद को पुलिस ने सीएससी जलेसर में भर्ती करवा दिया गया है। यह सड़क दुर्घटना आज 18मार्च 2026 दिन बुधवार समय करीब अपराह्न ढाई बजे की फिरोजाबाद जलेसर मार्ग मार्ग स्थित गांव बालगड़ी के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सकरौली थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे घटना स्थल पर पहुँचे और घायल को सीएससी जलेसर में भर्ती करवाया गया है। तीनों मृत शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है।2
- उत्तरप्रदेश के फ़िरोज़ाबाद जिले मे अनफिट वाहनों का अब चलने की अनुमति नहीं मिलेगी | परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल के सभी छोटे व बड़े वाहनों को जो पूरी तरह से परफेक्ट नहीं है उन्हें अनफिट करार दिया जाएगा | बीते कुछ दिनों में कई जगहों पर अनफिट वाहनों से बच्चों की दुर्घटनाएँ सामने आयी है | जिसको लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है | फ़िरोज़ाबाद RI अखिलेश यादव का कहना है कि जिन वाहनों की फिटनेस नहीं है या किसी कारण वश जिन्होंने फिटनेस नहीं कराई है उनको विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है | विभाग की ओर से लगभग 200 से अधिक नोटिस जारी हुए है | नोटिस जारी होने के बाद गाडी वाले पहुँच रहे है जों गाड़ियां ब्लैक लिस्टेड की गई थी उन्हें खुलवाने के लिए लोग आ रहे है | जिन वाहनों कों ब्लैकलिस्ट किया जाता है उनको ब्लैकलिस्ट से हटवाते है ताकि वह अपनी फिटनेस करवा सकें | RI नें बताया कि प्रतिदिन 25 से 30 गाड़ियां प्रांगण में आ रही हैं गाड़ियों को देखने के बाद जो गाड़ियाँ ठीक होने की स्थिति में है उन गाड़ी वालों को यह बता दिया जाता है कि इसमें यह काम करा लिया जाए जिससे यह फिटनेस टेस्ट में पास हो जाएं जिससे उन्हें सड़क पर चलने की अनुमति मिले | Updated News- 19/मार्च /26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- बलिया के रेवती क्षेत्र के भाखर गांव में 18 मार्च 2026 को भाखर-खरिका महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिनमें गोलू राजा, चंदन यादव, अनुपमा यादव, दीपिका ओझा, और नृत्य के लिए काजल राज व पायल गोस्वामी शामिल थे ¹। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी जेपी सिंह ने किया था, जो पूर्व प्रधान भी हैं। मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर के पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव उपस्थित थे ¹। *बयान:* - जेपी सिंह, आयोजक: "यह महोत्सव ग्रामीण स्तर पर संस्कृति को बढ़ावा देने और मनोरंजन का एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।" - श्याम सिंह यादव, मुख्य अतिथि: "यह महोत्सव क्षेत्र की संस्कृति और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक अच्छा अवसर है।" इस महोत्सव में क्षेत्र के राजनीतिक दिग्गज भी शामिल हुए। कार्यक्रम के लिए सुरक्षा, पार्किंग और प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई थी ¹।1
- सिकंदराराऊ में सियासी इफ्तार: भाईचारे के मंच से गूंजा 2027 का चुनावी बिगुल!1
- आज से चैत्र मास के नव रात्रि शुभारंभ है सभी भक्तों को माथुर स्टूडियो की ओर से शुभकामनायें1