Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी मन्दसौर।।।।।।।।।।।।।। रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी मन्दसौर।।।।।।।।।।।।।। रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मन्दसौर जिला कलेक्टर दिव्यांकसिंह, बरसते पानी मे निकले, शहर का लिया जायजा... आधी रात को सड़कों पर उतरे नवागत मन्दसौर जिला कलेक्टर दिव्यांकसिंह अतिवृष्टि के बीच शहर का लिया जायजा मंदसौर। अत्यधिक बारिश के चलते मंदसौर शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की सूचना मिलने के बाद नवागत जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह आधी रात को ही अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण पर निकल पड़े। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और शहरवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली,1
- तहसील गरोठ के ग्राम बोलिया में कल रात्रि से ही जोरदार बारिश1
- रामपुरा - अरावली पर्वत की गोद मे विराजमान भगवान केदारेश्वर महादेव के पावन धाम पर शंकरलाल गुर्जर इंचार्ज एवं अविनाश ग्रुप मित्र मंडल के तत्वावधान में धार्मिक आयोजन किया गया1
- डग में झमाझम बारिश, नालियां लबालब, सड़कों पर बहा पानी गोवंश पानी में भीकता रहा, डग झालावाड रिपोर्टर अब्दुल अलीम डग। मंगलवार को प्रातः से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11 बजे के बाद अचानक घनघोर घटाएं छा गईं और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश के चलते शहर की नालियां पानी से लबालब भर गईं और कई स्थानों पर पानी सड़कों पर बह निकला। बारिश के दौरान दशहरा मैदान में बेसहारा गोवंश के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने से कई गोवंश बारिश में ही भीगते नजर आए। पानी में भीगने से गोवंश ठंड से कांपते हुए दिखाई दिए। लोगों ने बेसहारा गोवंश के लिए बारिश से बचाव की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। व्यवसायी फारुख खान ने बताया कि बारिश होने से किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि राखी के त्योहार को लेकर भी बाजार में अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है।2
- आलोट के पास गांव दूधिया में श्याम लाल जी पाटीदार सुपर शंकर काटर गोला लहसुन खरीदने के लिए संपर्क करें 99777530711
- उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल बड़ौद, 25 अगस्त। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम रामाखेड़ी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश पासिंग अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे तथा घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एक मृतका कार में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। एनएचआई की एम्बुलेंस से दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सूरजपाल, सचिन और श्याम निवासी उत्तर प्रदेश बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।4
- MP उप निर्वाचन-2026 की तैयारी शुरू: EMS 2.0 ट्रेनिंग और समीक्षा बैठक: 27 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय में V.C. के माध्यम से होगी अहम चर्चा मध्य प्रदेश में आगामी उप निर्वाचन-2026 और चुनावी तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह सक्रिय है। आयोग द्वारा EMS 2.0 (EVM Management System) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।" "राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा आगर जिला कलेक्टर को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और त्रुटिहीन बनाना है।" इस उच्च-स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रूप से इन तीन अहम बिंदुओं पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी: 1. EVM की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC): FLC की डेटा प्रविष्टि (Data Entry) और ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा। 2. प्रथम रैंडमाइजेशन (First Randomization): जिला स्तर पर EVM का प्रथम रैंडमाइजेशन और विधानसभावार आवंटन प्रक्रिया। 3. द्वितीय रैंडमाइजेशन (Second Randomization): मतदान केंद्रवार (Polling Booth-wise) EVM के आवंटन का चरण। आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी EVM नोडल अधिकारी, EVM मास्टर ट्रेनर्स अतः संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की अद्यतन (Updated) जानकारी के साथ, 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अनिवार्य रूप से जुड़ें। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के अनुमोदन से जारी की गई है।1
- पति पत्नी की सोते समय हत्या.. गरोठ के पास सेमरोल, चांदबडा की घटना गरोठ चांदबड़ा मे हत्या गत रात्रि ग्राम चांदबड़ा में हुई देवा बंजारा की हत्या मामले प्राथमिक रूप से यह बात सामने आई है कि देवा बंजारा अपनी पत्नी के साथ रोज खेत पर ही सोने जाता था (घर से 200 मीटर दूर)। सुबह जब दंपत्ति वापस नहीं लौटे तो देवा की 8 वर्षित पोती को परिजनों ने बुलाने के लिए भेजा। जहां की हालत देख बालिका ने घर पहुंचकर स्थिति बताई। जहां देवा का पुत्र नारायण ओर परिजन पहुंचे। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मुख्य बात यह बताई जा रही है कि दोनों पति पत्नी जहां सो रहे थे। सोते हुए वहीं उनपर हमला हुआ! जिसमें देवा बंजारा की मौत हुई और भूली बाई गंभीर रूप से घायल हुई जो इंदौर में उपचाररत है!1