उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल बड़ौद, 25 अगस्त। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम रामाखेड़ी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश पासिंग अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे तथा घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एक मृतका कार में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। एनएचआई की एम्बुलेंस से दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सूरजपाल, सचिन और श्याम निवासी उत्तर प्रदेश बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल बड़ौद, 25 अगस्त। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम रामाखेड़ी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश पासिंग अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे तथा घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एक मृतका कार में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। एनएचआई की एम्बुलेंस से दोनों मृत
महिलाओं के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सूरजपाल, सचिन और श्याम निवासी उत्तर प्रदेश बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल बड़ौद, 25 अगस्त। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम रामाखेड़ी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश पासिंग अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे तथा घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एक मृतका कार में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। एनएचआई की एम्बुलेंस से दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सूरजपाल, सचिन और श्याम निवासी उत्तर प्रदेश बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।4
- राहुल डांगी होटल मामला: चाय पीने पहुंचे थे नेताजी, फिर होटल में पुलिस की रेड राहुल डांगी होटल मामला, होटल राज पैलेस गुना, Guna Hotel Raid और कांग्रेस नेता राहुल डांगी से जुड़ा पूरा मामला सामने आया है। बीनागंज के होटल राज पैलेस में पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल डांगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रिपोर्टों के अनुसार होटल राज पैलेस में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में राहुल डांगी समेत कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद कांग्रेस ने राहुल डांगी को ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की। � Desh Dhwani News +1 राहुल डांगी का कहना है कि वह राजस्थान के कामखेड़ा मंदिर से लौट रहे थे और रास्ते में सिर्फ चाय पीने के लिए होटल राज पैलेस में रुके थे। वहीं पुलिस कार्रवाई और होटल में मौजूद लोगों को लेकर अलग जानकारी सामने आई है। इस वीडियो में देखिए राहुल डांगी होटल मामला क्या है, होटल राज पैलेस गुना में पुलिस रेड क्यों हुई, कांग्रेस नेता राहुल डांगी पर क्या कार्रवाई हुई, राहुल डांगी ने क्या सफाई दी, कांग्रेस ने राहुल डांगी को क्यों हटाया, Guna Hotel Raj Palace Case, Rahul Dangi Hotel Case और पूरे मामले की पूरी कहानी। Rahul Dangi Hotel Case | Guna Hotel Raid | Hotel Raj Palace Guna | Rahul Dangi Congress | Byawra Congress | Chachoda News | Binaganj News | Guna News | Madhya Pradesh News | Congress News | MP Congress | Hotel Raid News नोट: वीडियो में प्रस्तुत जानकारी उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों और संबंधित पक्षों के बयानों पर आधारित है। आरोपों और संबंधित पक्षों के दावों को अंतिम न्यायिक निष्कर्ष न माना जाए1
- डग में झमाझम बारिश, नालियां लबालब, सड़कों पर बहा पानी गोवंश पानी में भीकता रहा, डग झालावाड रिपोर्टर अब्दुल अलीम डग। मंगलवार को प्रातः से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11 बजे के बाद अचानक घनघोर घटाएं छा गईं और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश के चलते शहर की नालियां पानी से लबालब भर गईं और कई स्थानों पर पानी सड़कों पर बह निकला। बारिश के दौरान दशहरा मैदान में बेसहारा गोवंश के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने से कई गोवंश बारिश में ही भीगते नजर आए। पानी में भीगने से गोवंश ठंड से कांपते हुए दिखाई दिए। लोगों ने बेसहारा गोवंश के लिए बारिश से बचाव की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। व्यवसायी फारुख खान ने बताया कि बारिश होने से किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि राखी के त्योहार को लेकर भी बाजार में अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है।2
- आलोट के पास गांव दूधिया में श्याम लाल जी पाटीदार सुपर शंकर काटर गोला लहसुन खरीदने के लिए संपर्क करें 99777530711
- आलोट में कृषि कार्यालय का दुरुपयोग 2016 में केंद्रीय मंत्री थावरचंद जी के के द्वारा उदघाटन कर के बना किसानोके लिया मिट्टी परीक्षण केंद्र आलोट में आज तक उसका ऑफिस नहीं खुला पहले तो उसपे लिखा हुआ था मिट्टी परीक्षण केंद्र अब उसमें कलर पेंट कर उसका नाम मिटा दिया गया इसके पीछे जो भी हो उसके खिलाफ जांच होनी चाहिए किसानों के साथ धोखा हुआ हे1
- *परसुलिया कला में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, फर्जी पंचनामों को लेकर हंगामा* *वैध कनेक्शन के बाद भी थमाए जा रहे भारी-भरकम बिल, किसान संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी* मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत परसुलिया कला परसुलिया कला में बिजली विभाग की मनमानी अब किसानों के सब्र का बांध तोड़ रही है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली और पक्षपातपूर्ण रवैये से त्रस्त किसानों में भारी आक्रोश है। मंगलवार शाम 5 बजे किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में किसानों की बड़ी बैठक हुई, जिसमें बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर भड़ास निकली। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग एक ही वर्ग को टारगेट कर रहा है। *किसानों के 2 बड़े आरोप -* *1. वैध कनेक्शन फिर भी फर्जी पंचनामा:* जिन किसानों के पास वैध कनेक्शन है, उनके भी पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामे बनाए जा रहे हैं। *2. बिल का बोझ:* हर महीने समय पर बिल जमा करने के बावजूद मनमानी राशि के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस शोषण से वे आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं। *किसान संघ की दो टूक चेतावनी -* बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो सुसनेर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। *प्रमुख मांगें :-* 1. फर्जी और पक्षपातपूर्ण तरीके से बनाए गए सभी पंचनामे तुरंत निरस्त किए जाएं। 2. अधिक राशि वाले बिलों की निष्पक्ष जांच कर सही बिल जारी किया जाए। 3. फर्जी पंचनामा बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। 4. किसानों पर हो रहे अत्याचार, शोषण और भेदभाव को तुरंत बंद किया जाए। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राघु सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, जिला कार्यालय मंत्री जगदीश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बने सिंह यादव, जिला जैविक प्रमुख भगवान सिंह, तहसील मंत्री अशोक पाटीदार, जिला युवा संयोजक उमेश पाटीदार, नलखेड़ा तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह जोधा, आगर तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।1
- आलोट मंडी से सोयाबीन और गेहूं के ताजा भाव अपडेट देखिए दिनांक के 25 अगस्त 2026 और अवकाश की सूचना इस वीडियो में1
- उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, मां-बेटी की मौत; 3 गंभीर घायल आगर मालवा मध्यप्रदेश -उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह ग्राम रामाखेड़ी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश पासिंग अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। हादसे में एक महिला वाहन में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। एनएचएआई की एंबुलेंस से दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। अस्पताल में डॉक्टर विजेंद्र चूड़िहार ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल के रूप में हुई है। घायलों में सूरजपाल, सचिन और श्याम शामिल हैं। सभी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अर्टिगा चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद कुछ समय तक फोरलेन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1