logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग' क्विज़ को लेकर हरदा जिले में भारी उत्साह ✅ युवाओं को मिलेगा पीएम मोदी से सीधे संवाद का मौका भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ‘मेरा युवा भारत’ के सबसे बड़े राष्ट्रीय फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर हरदा जिले के युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। जिला युवा अधिकारी सुश्री श्रद्धा मित्तल के नेतृत्व में जिले की प्रशासनिक टीम और स्वयंसेवक युवाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में जुटे हुए हैं। ✅ युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं के लिए एक देशव्यापी क्विज़ प्रतियोगिता है। इसके राष्ट्रीय चरण (नई दिल्ली के भारत मंडपम) में चयनित होने वाले मेधावी युवाओं को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने अभिनव विचार रखने और उनसे सीधे संवाद करने का दुर्लभ अवसर प्राप्त होगा। इस बार मंत्रालय ने देश भर से 1 करोड़ युवाओं को इस ऐतिहासिक अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। ✅ तीन कड़े चरणों से गुजरेगी प्रतियोगिता यह पूरी प्रतियोगिता योग्यता पर आधारित होगी, जिसके प्रथम चरण (ऑनलाइन क्विज़) में माय भारत पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से प्रारंभिक प्रतियोगिता होगी, जिसमें 15-29 आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे। मध्यवर्ती चरण में क्विज़ के विजेता युवा निबंध लेखन, जिला चैंपियनशिप और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। राष्ट्रीय चरण के तहत अंतिम रूप से चयनित सर्वश्रेष्ठ युवा नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में देश के केंद्रीय मंत्रियों, विषय विशेषज्ञों और प्रधानमंत्री के सामने अपना विज़न पेश करेंगे। ✅ धरातल पर उतरी टीम और ब्लॉक स्तर पर प्रयास हरदा जिले को मध्य प्रदेश में अव्वल बनाने के लिए शिक्षा और खेल विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। विभिन्न ब्लॉकों में वॉलिंटियर्स और खेल समन्वयक घर-घर जाकर पंजीकरण करा रहे हैं। हरदा ब्लॉक में स्वयंसेवक शुभम, कनक, लिशिका गौतम और खेल समन्वयक सलमा सक्रिय हैं। टिमरनी ब्लॉक में स्वयंसेवक राकेश, राहुल और खेल समन्वयक हीना खेल अकादमियों में युवाओं को जोड़ रहे हैं तथा खिड़किया ब्लॉक में स्वयंसेवक निखिल, ऋषि और खेल समन्वयक संदीप शैक्षणिक संस्थानों में इस क्विज़ की जानकारी फैला रहे हैं। इसके अलावा जिले की प्रतिष्ठित युवा आइकन मेहरून्निसा भी युवाओं को अपनी झिझक छोड़कर देश के नीति-निर्माण में सहभागिता दर्ज कराने के लिए लगातार प्रेरित कर रही हैं। ‘मेरा युवा भारत’ हरदा कार्यालय ने जिले के सभी युवाओं, शिक्षण संस्थानों और अभिभावकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द माय भारत पोर्टल पर जाकर वीबीवायएलडी क्विज़ के लिए अपना पंजीकरण कराएं।

12 hrs ago
user_Ramkishan Thakre
Ramkishan Thakre
Farmer हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग' क्विज़ को लेकर हरदा जिले में भारी उत्साह ✅ युवाओं को मिलेगा पीएम मोदी से सीधे संवाद का मौका भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ‘मेरा युवा भारत’ के सबसे बड़े राष्ट्रीय फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर हरदा जिले के युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। जिला युवा अधिकारी सुश्री श्रद्धा मित्तल के नेतृत्व में जिले की प्रशासनिक टीम और स्वयंसेवक युवाओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में जुटे हुए हैं। ✅ युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं के लिए एक देशव्यापी क्विज़ प्रतियोगिता है। इसके राष्ट्रीय चरण (नई दिल्ली के भारत मंडपम) में चयनित होने वाले मेधावी युवाओं को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने अभिनव विचार रखने और उनसे सीधे संवाद करने का दुर्लभ अवसर प्राप्त होगा। इस बार मंत्रालय ने देश भर से 1 करोड़ युवाओं को इस ऐतिहासिक अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। ✅ तीन कड़े चरणों से गुजरेगी प्रतियोगिता यह पूरी प्रतियोगिता योग्यता पर आधारित होगी, जिसके प्रथम चरण (ऑनलाइन क्विज़) में माय भारत पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से प्रारंभिक प्रतियोगिता होगी, जिसमें 15-29 आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे। मध्यवर्ती चरण में क्विज़ के विजेता युवा निबंध लेखन, जिला चैंपियनशिप और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। राष्ट्रीय चरण के तहत अंतिम रूप से चयनित सर्वश्रेष्ठ युवा नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में देश के केंद्रीय मंत्रियों, विषय विशेषज्ञों और प्रधानमंत्री के सामने अपना विज़न पेश करेंगे। ✅ धरातल पर उतरी टीम और ब्लॉक स्तर पर प्रयास हरदा जिले को मध्य प्रदेश में अव्वल बनाने के लिए शिक्षा और खेल विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। विभिन्न ब्लॉकों में वॉलिंटियर्स और खेल समन्वयक घर-घर जाकर पंजीकरण करा रहे हैं। हरदा ब्लॉक में स्वयंसेवक शुभम, कनक, लिशिका गौतम और खेल समन्वयक सलमा सक्रिय हैं। टिमरनी ब्लॉक में स्वयंसेवक राकेश, राहुल और खेल समन्वयक हीना खेल अकादमियों में युवाओं को जोड़ रहे हैं तथा खिड़किया ब्लॉक में स्वयंसेवक निखिल, ऋषि और खेल समन्वयक संदीप शैक्षणिक संस्थानों में इस क्विज़ की जानकारी फैला रहे हैं। इसके अलावा जिले की प्रतिष्ठित युवा आइकन मेहरून्निसा भी युवाओं को अपनी झिझक छोड़कर देश के नीति-निर्माण में सहभागिता दर्ज कराने के लिए लगातार प्रेरित कर रही हैं। ‘मेरा युवा भारत’ हरदा कार्यालय ने जिले के सभी युवाओं, शिक्षण संस्थानों और अभिभावकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द माय भारत पोर्टल पर जाकर वीबीवायएलडी क्विज़ के लिए अपना पंजीकरण कराएं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई* *खनिज विभाग विभाग की मिलीभगत से बगैर रायल्टी चोरी हो रही है नर्मदा नदी से उत्खनन कर रेत चोरी। तीन साल से बंद है खदान *नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा* *छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई* हरदा/करताना- पुलिस अधीक्षक जिला हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला हरदा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), टिमरनी के मार्गदर्शन में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टिमरनी एवं पुलिस चौकी करताना द्वारा छिपानेर घाट, नर्मदा नदी पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त एक पनडुब्बी पकड़ी गई। *छिपानेर घाट पर पुलिस की रेड कार्रवाई* थाना प्रभारी टिमरनी निरीक्षक मुकेश गौड के नेतृत्व में पुलिस चौकी करताना की टीम के साथ छिपानेर घाट, नर्मदा नदी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नदी में अवैध रेत उत्खनन के लिए प्रयुक्त एक पनडुब्बी पुलिस के हाथ लगी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त पनडुब्बी को जप्त किया कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई । *अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी* नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं उनके संसाधनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    4
    *छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई*
*खनिज विभाग विभाग की मिलीभगत से बगैर रायल्टी चोरी हो रही है नर्मदा नदी से उत्खनन कर रेत चोरी।
तीन साल से बंद है खदान 
*नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा*
*छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई*
हरदा/करताना- पुलिस अधीक्षक जिला हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला हरदा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), टिमरनी के मार्गदर्शन में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टिमरनी एवं पुलिस चौकी करताना द्वारा छिपानेर घाट, नर्मदा नदी पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त एक पनडुब्बी पकड़ी गई।
*छिपानेर घाट पर पुलिस की रेड कार्रवाई*
थाना प्रभारी टिमरनी निरीक्षक मुकेश गौड के नेतृत्व में पुलिस चौकी करताना की टीम के साथ छिपानेर घाट, नर्मदा नदी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नदी में अवैध रेत उत्खनन के लिए प्रयुक्त एक पनडुब्बी पुलिस के हाथ लगी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त पनडुब्बी को जप्त किया कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई ।
*अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी*
नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं उनके संसाधनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पूरी आस्था के साथ ग्राम शहर और सभी घरों में आज गणपति बप्पा का आगमन हुआ पूरे शहर गांव और घर में गणेश जी की जय करो गूज शुरू हो गई है
    1
    आज गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पूरी आस्था के साथ
ग्राम शहर और सभी घरों में आज गणपति बप्पा का आगमन हुआ पूरे शहर गांव और घर में गणेश जी की जय करो गूज शुरू हो गई है
    user_Surendra rajput
    Surendra rajput
    डोलरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • किसानों की विभिन्न समस्याओं और सोयाबीन की फसल में फैल रहे पीला मोजेक रोग एवं अल्पवृष्टि से हो रहे नुकसान को लेकर भारतीय किसान संघ (भाकिसं) कन्नौद तहसील इकाई ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को मंगलवार दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने मांग की कि खराब हो रही सोयाबीन फसल का तत्काल सर्वे करवाकर किसानों को उचित राहत एवं मुआवजा दिया जाए। पीला मोजेक से सोयाबीन फसल बर्बाद, तत्काल सर्वे की मांग भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं पर उठाई आवाज कन्नौद। किसानों की विभिन्न समस्याओं और सोयाबीन की फसल में फैल रहे पीला मोजेक रोग एवं अल्पवृष्टि से हो रहे नुकसान को लेकर भारतीय किसान संघ (भाकिसं) कन्नौद तहसील इकाई ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को मंगलवार दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने मांग की कि खराब हो रही सोयाबीन फसल का तत्काल सर्वे करवाकर किसानों को उचित राहत एवं मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन में किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने, समर्थन मूल्य पर सोयाबीन एवं मक्का की खरीदी सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार की मांग की गई। संघ ने सैटेलाइट पद्धति को हटाकर क्रॉप कटिंग के आधार पर फसल नुकसान का मूल्यांकन करने की मांग भी रखी। किसान सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने तथा आयात-निर्यात नीति में सुधार की मांग करते हुए कहा गया कि जब किसानों की फसल खलिहान में आने वाली हो, उस समय आयात नहीं किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। जंगली जानवरों से फसल बचाने की मांग किसानों ने रोजड़े, हिरण, जंगली सूअर, बंदर सहित अन्य जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान पर भी चिंता जताई। संघ ने इनके नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की, ताकि किसानों की मेहनत से तैयार फसल बर्बाद न हो। बिजली व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी ज्ञापन में नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरण समय-सीमा में निराकृत करने, बंदोबस्त की त्रुटियों को दूर करने तथा नक्शे एवं खसरा की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित करने की मांग की गई। किसानों ने बिजली व्यवस्था को लेकर भी अपनी समस्याएं रखीं। ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने, जले हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे के भीतर बदलने, खराब केबल, झुके हुए विद्युत पोल एवं तारों को दुरुस्त करने की मांग की गई। अब सवाल यह है कि जब खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल पीला मोजेक और अल्पवृष्टि से खराब हो रही है, तो किसानों को राहत देने के लिए सर्वे कब शुरू होगा? किसान संघ ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार, जिला सदस्य रामनिवास परमार, भीम सिंह सेंधव, तहसील अध्यक्ष हरिओम मंडलोई, मंत्री मुकेश लोवंशी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
    3
    किसानों की विभिन्न समस्याओं और सोयाबीन की फसल में फैल रहे पीला मोजेक रोग एवं अल्पवृष्टि से हो रहे नुकसान को लेकर भारतीय किसान संघ (भाकिसं) कन्नौद तहसील इकाई ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को मंगलवार दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने मांग की कि खराब हो रही सोयाबीन फसल का तत्काल सर्वे करवाकर किसानों को उचित राहत एवं मुआवजा दिया जाए।
पीला मोजेक से सोयाबीन फसल बर्बाद, तत्काल सर्वे की मांग
भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं पर उठाई आवाज
कन्नौद। किसानों की विभिन्न समस्याओं और सोयाबीन की फसल में फैल रहे पीला मोजेक रोग एवं अल्पवृष्टि से हो रहे नुकसान को लेकर भारतीय किसान संघ (भाकिसं) कन्नौद तहसील इकाई ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को मंगलवार दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने मांग की कि खराब हो रही सोयाबीन फसल का तत्काल सर्वे करवाकर किसानों को उचित राहत एवं मुआवजा दिया जाए।
ज्ञापन में किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने, समर्थन मूल्य पर सोयाबीन एवं मक्का की खरीदी सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार की मांग की गई। संघ ने सैटेलाइट पद्धति को हटाकर क्रॉप कटिंग के आधार पर फसल नुकसान का मूल्यांकन करने की मांग भी रखी।
किसान सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने तथा आयात-निर्यात नीति में सुधार की मांग करते हुए कहा गया कि जब किसानों की फसल खलिहान में आने वाली हो, उस समय आयात नहीं किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।
जंगली जानवरों से फसल बचाने की मांग
किसानों ने रोजड़े, हिरण, जंगली सूअर, बंदर सहित अन्य जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान पर भी चिंता जताई। संघ ने इनके नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की, ताकि किसानों की मेहनत से तैयार फसल बर्बाद न हो।
बिजली व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी
ज्ञापन में नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरण समय-सीमा में निराकृत करने, बंदोबस्त की त्रुटियों को दूर करने तथा नक्शे एवं खसरा की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित करने की मांग की गई।
किसानों ने बिजली व्यवस्था को लेकर भी अपनी समस्याएं रखीं। ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने, जले हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे के भीतर बदलने, खराब केबल, झुके हुए विद्युत पोल एवं तारों को दुरुस्त करने की मांग की गई।
अब सवाल यह है कि जब खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल पीला मोजेक और अल्पवृष्टि से खराब हो रही है, तो किसानों को राहत देने के लिए सर्वे कब शुरू होगा? किसान संघ ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार, जिला सदस्य रामनिवास परमार, भीम सिंह सेंधव, तहसील अध्यक्ष हरिओम मंडलोई, मंत्री मुकेश लोवंशी सहित अनेक  किसान उपस्थित रहे।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम एवं थाना स्तर पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन, आमजन की शिकायतों का किया गया निराकरण पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और उनके निराकरण की मांग की। आज की जनसुनवाई के दौरान कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी एवं अन्य व्यक्तिगत शिकायतें शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को अत्यंत गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) एवं थाना प्रभारियों को संबंधित प्रकरणों में तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना है। पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना, नागरिकों को समय पर न्याय दिलाना तथा पुलिस प्रशासन के प्रति जन-विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नर्मदापुरम एवं जिले के समस्त थानों में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें जिलेभर एवं थानाक्षेत्र से आए नागरिक बिना किसी संकोच के अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर उनका प्रत्यक्ष निराकरण प्राप्त कर सकते हैं।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम एवं थाना स्तर पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन, आमजन की शिकायतों का किया गया निराकरण
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा (भापुसे) द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और उनके निराकरण की मांग की।
आज की जनसुनवाई के दौरान कुल  31 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी एवं अन्य व्यक्तिगत शिकायतें शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को अत्यंत गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) एवं थाना प्रभारियों को संबंधित प्रकरणों में तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान करना है। पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना, नागरिकों को समय पर न्याय दिलाना तथा पुलिस प्रशासन के प्रति जन-विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उल्लेखनीय है कि जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नर्मदापुरम एवं जिले के समस्त थानों में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें जिलेभर एवं थानाक्षेत्र से आए नागरिक बिना किसी संकोच के अपनी समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखकर उनका प्रत्यक्ष निराकरण प्राप्त कर सकते हैं।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • पिपरिया में धूमधाम से विराजे गणपति बप्पा, गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ नौ दिनों तक घर-घर और पंडालों में होगी गणेश आराधना, बारिश और महंगाई का बाजार पर दिखा असर पिपरिया गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पिपरिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में गणेशोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। सुबह से ही भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को घरों और सार्वजनिक पंडालों में विराजित करने का सिलसिला शुरू हो गया था। विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ गणपति बप्पा की स्थापना होते ही शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। विभिन्न गणेश पंडालों में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष गूंजते रहे। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। युवाओं और गणेशोत्सव समितियों ने पंडालों को सजाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। कहीं विद्युत सजावट तो कहीं फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से पंडालों को आकर्षक रूप दिया गया है। घरों में भी लोगों ने भगवान गणेश की स्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना की। कई परिवारों ने परंपरागत तरीके से गणपति की स्थापना कर आरती और भोग का आयोजन किया। इस वर्ष गणेश प्रतिमाओं में भी विशेष विविधता देखने को मिल रही है। शहर के पंडालों में भगवान गणेश को अलग-अलग धार्मिक और आकर्षक स्वरूपों में विराजित किया गया है। कहीं भगवान श्री गणेश को माता पार्वती के साथ दर्शाया गया है, तो कहीं हाथी पर सवार गणपति की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और स्वरूपों पर आधारित प्रतिमाएं भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। समितियों ने प्रतिमाओं के अनुरूप पंडाल की सजावट और रोशनी की व्यवस्था की है। शाम के समय इन पंडालों की सजावट और अधिक आकर्षक नजर आने की उम्मीद है। गणेशोत्सव के अवसर पर सामान्य तौर पर शहर के बाजारों में कई दिनों पहले से ही चहल-पहल बढ़ जाती है। गणेश प्रतिमाओं से लेकर पूजा सामग्री, फूल-माला, सजावटी सामान, रंग-बिरंगी लाइटें और प्रसाद की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचते हैं। हालांकि इस बार लगातार हो रही बारिश और महंगाई का असर बाजार की रौनक पर दिखाई दिया। बारिश के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं विभिन्न पूजन सामग्री और सजावटी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते लोगों ने खरीदारी में कुछ संयम बरता। दुकानदारों को भी इस बार पिछले वर्षों की तुलना में सीमित भीड़ का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद गणेश भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार भगवान गणेश की प्रतिमा और पूजा सामग्री की खरीदारी की। पिपरिया के रामलीला मंच पर भी गणपति बप्पा की प्रतिमा धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। गणेश प्रतिमा की स्थापना से पहले पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद भगवान श्री गणेश को लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती की और परिवार, समाज एवं क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही अब आगामी नौ दिनों तक पिपरिया में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिलेगी। शहर के विभिन्न पंडालों में प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम के समय पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। गणेशोत्सव समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडालों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कई स्थानों पर आकर्षक सजावट के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी की गई हैं। बच्चों और युवाओं में गणेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता का भी प्रतीक है। शहर में जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के कारण आने वाले दिनों में बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है। गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही पिपरिया में उत्सव का रंग चढ़ गया है और अब अगले नौ दिनों तक शहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजता रहेगा।
    2
    पिपरिया में धूमधाम से विराजे गणपति बप्पा, गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’
नौ दिनों तक घर-घर और पंडालों में होगी गणेश आराधना, बारिश और महंगाई का बाजार पर दिखा असर
पिपरिया गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पिपरिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में गणेशोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। सुबह से ही भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को घरों और सार्वजनिक पंडालों में विराजित करने का सिलसिला शुरू हो गया था। विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ गणपति बप्पा की स्थापना होते ही शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। विभिन्न गणेश पंडालों में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष गूंजते रहे।
गणेश चतुर्थी को लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। युवाओं और गणेशोत्सव समितियों ने पंडालों को सजाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। कहीं विद्युत सजावट तो कहीं फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से पंडालों को आकर्षक रूप दिया गया है। घरों में भी लोगों ने भगवान गणेश की स्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना की। कई परिवारों ने परंपरागत तरीके से गणपति की स्थापना कर आरती और भोग का आयोजन किया।
इस वर्ष गणेश प्रतिमाओं में भी विशेष विविधता देखने को मिल रही है। शहर के पंडालों में भगवान गणेश को अलग-अलग धार्मिक और आकर्षक स्वरूपों में विराजित किया गया है। कहीं भगवान श्री गणेश को माता पार्वती के साथ दर्शाया गया है, तो कहीं हाथी पर सवार गणपति की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
इसके अलावा विभिन्न धार्मिक प्रसंगों और स्वरूपों पर आधारित प्रतिमाएं भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। समितियों ने प्रतिमाओं के अनुरूप पंडाल की सजावट और रोशनी की व्यवस्था की है। शाम के समय इन पंडालों की सजावट और अधिक आकर्षक नजर आने की उम्मीद है।
गणेशोत्सव के अवसर पर सामान्य तौर पर शहर के बाजारों में कई दिनों पहले से ही चहल-पहल बढ़ जाती है। गणेश प्रतिमाओं से लेकर पूजा सामग्री, फूल-माला, सजावटी सामान, रंग-बिरंगी लाइटें और प्रसाद की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचते हैं। हालांकि इस बार लगातार हो रही बारिश और महंगाई का असर बाजार की रौनक पर दिखाई दिया।
बारिश के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई, वहीं विभिन्न पूजन सामग्री और सजावटी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते लोगों ने खरीदारी में कुछ संयम बरता। दुकानदारों को भी इस बार पिछले वर्षों की तुलना में सीमित भीड़ का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद गणेश भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार भगवान गणेश की प्रतिमा और पूजा सामग्री की खरीदारी की।
पिपरिया के रामलीला मंच पर भी गणपति बप्पा की प्रतिमा धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। गणेश प्रतिमा की स्थापना से पहले पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद भगवान श्री गणेश को लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया।
स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती की और परिवार, समाज एवं क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही अब आगामी नौ दिनों तक पिपरिया में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिलेगी। शहर के विभिन्न पंडालों में प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम के समय पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है।
गणेशोत्सव समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडालों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कई स्थानों पर आकर्षक सजावट के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी की गई हैं। बच्चों और युवाओं में गणेशोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकजुटता का भी प्रतीक है। शहर में जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के कारण आने वाले दिनों में बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही पिपरिया में उत्सव का रंग चढ़ गया है और अब अगले नौ दिनों तक शहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजता रहेगा।
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • FIR की निष्पक्ष जांच एवं पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात नर्मदापुरम। आम आदमी पार्टी जिला नर्मदापुरम के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला अध्यक्ष श्री दिनू यादव जी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर विगत 10 सितंबर को नगर पालिका घेराव एवं पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम तथा उसके बाद दर्ज FIR की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (OBC) श्री राजेंद्र मालवीय जी के नेतृत्व में जनता के साथ मिलकर 10 सितंबर को नगर पालिका की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम किया गया था। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया कि पार्टी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान शेख सिकंदर द्वारा कार्यक्रम में प्रवेश कर पुतले को खींचने एवं कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, जिसका वीडियो भी उपलब्ध है। पार्टी का आरोप है कि इसके बाद 11 सितंबर को थाना कोतवाली नर्मदापुरम में श्री राजेंद्र मालवीय एवं अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई। आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की वीडियो फुटेज, मौके पर मौजूद पुलिस एवं डायल-112 की उपस्थिति सहित सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाए तथा जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली एवं शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाए जाने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी ने मांग की कि किसी भी व्यक्ति के पद अथवा प्रभाव को जांच की निष्पक्षता के आड़े नहीं आने दिया जाए। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि जनता की सड़क, नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाना पार्टी का लोकतांत्रिक अधिकार है। पार्टी इन मुद्दों को आगे भी शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से उठाती रहेगी। पार्टी ने पुलिस अधीक्षक महोदय से पूरे मामले में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं तथ्यात्मक जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— प्रदेश सहयुक्त सचिव योगेश साहू जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC आर.एन. गुप्ता जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव श्री सुरेंद्र लुटारे जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC रूपेश मालवीय जी, पूर्व जिला अध्यक्ष आर टी आई विंग श्री सीताशरण पांडे जी, एडवोकेट राकेश जराठे जी, जिला अध्यक्ष महिला विंग वर्षा जी, जिला सचिव कासिम अली जी, धनिराम गौर जी, विधानसभा प्रभारी अनिरुद्ध करैया जी, अरुण जी, राहुल मैना जी, कार्यालय प्रभारी जी, अभिषेक चौधरी जी सहित आम आदमी पार्टी के प्रदेश एवं जिला इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी, जिला नर्मदापुरम
    1
    FIR की निष्पक्ष जांच एवं पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात
नर्मदापुरम। आम आदमी पार्टी जिला नर्मदापुरम के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला अध्यक्ष श्री दिनू यादव जी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय से मुलाकात कर विगत 10 सितंबर को नगर पालिका घेराव एवं पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम तथा उसके बाद दर्ज FIR की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (OBC) श्री राजेंद्र मालवीय जी के नेतृत्व में जनता के साथ मिलकर 10 सितंबर को नगर पालिका की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम किया गया था।
पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया कि पार्टी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान शेख सिकंदर द्वारा कार्यक्रम में प्रवेश कर पुतले को खींचने एवं कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया, जिसका वीडियो भी उपलब्ध है। पार्टी का आरोप है कि इसके बाद 11 सितंबर को थाना कोतवाली नर्मदापुरम में श्री राजेंद्र मालवीय एवं अन्य के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई।
आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की वीडियो फुटेज, मौके पर मौजूद पुलिस एवं डायल-112 की उपस्थिति सहित सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाए तथा जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए।
पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका की कार्यप्रणाली एवं शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाए जाने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी ने मांग की कि किसी भी व्यक्ति के पद अथवा प्रभाव को जांच की निष्पक्षता के आड़े नहीं आने दिया जाए।
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि जनता की सड़क, नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाना पार्टी का लोकतांत्रिक अधिकार है। पार्टी इन मुद्दों को आगे भी शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से उठाती रहेगी।
पार्टी ने पुलिस अधीक्षक महोदय से पूरे मामले में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं तथ्यात्मक जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।
इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
प्रदेश सहयुक्त सचिव योगेश साहू जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC आर.एन. गुप्ता जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव श्री सुरेंद्र लुटारे जी, प्रदेश सहयुक्त सचिव OBC रूपेश मालवीय जी, पूर्व जिला अध्यक्ष आर टी आई विंग श्री सीताशरण पांडे जी, एडवोकेट राकेश जराठे जी, जिला अध्यक्ष महिला विंग वर्षा जी, जिला सचिव कासिम अली जी, धनिराम गौर जी, विधानसभा प्रभारी अनिरुद्ध करैया जी, अरुण जी, राहुल मैना जी, कार्यालय प्रभारी जी, अभिषेक चौधरी जी सहित आम आदमी पार्टी के प्रदेश एवं जिला इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी, जिला नर्मदापुरम
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटारसी के खेड़े में अतिक्रमण हटाने के दौरान फूटी पानी की पाइपलाइन, सड़कों पर बहा हजारों लीटर पानी ​डिस्क्रिप्शन (Description / Line) ​इटारसी शहर के खेड़े इलाके में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुलडोजर की चपेट में आने से मुख्य पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पानी का तेज फव्वारा फूट पड़ा और सारा पानी सड़क पर बह गया। इस घटना के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और जल आपूर्ति भी बाधित हुई है। देखिए पूरी खबर वीडियो के साथ। ​हैशटैग (Hashtags) ​#Itarsi #ItarsiNews #KhedaItarsi #MadhyaPradeshNews #EncroachmentDrive #PipelineBurst #MPNews #ItarsiUpdate #LocalNews इटारसी के खेड़े में अतिक्रमण हटाने के दौरान फूटी पानी की पाइपलाइन, सड़कों पर बहा हजारों लीटर पानी ​डिस्क्रिप्शन (Description / Line) ​इटारसी शहर के खेड़े इलाके में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुलडोजर की चपेट में आने से मुख्य पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पानी का तेज फव्वारा फूट पड़ा और सारा पानी सड़क पर बह गया। इस घटना के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और जल आपूर्ति भी बाधित हुई है। देखिए पूरी खबर वीडियो के साथ। ​हैशटैग (Hashtags) ​#Itarsi #ItarsiNews #KhedaItarsi #MadhyaPradeshNews #EncroachmentDrive #PipelineBurst #MPNews #ItarsiUpdate #LocalNews
    1
    इटारसी के खेड़े में अतिक्रमण हटाने के दौरान फूटी पानी की पाइपलाइन, सड़कों पर बहा हजारों लीटर पानी
​डिस्क्रिप्शन (Description / Line)
​इटारसी शहर के खेड़े इलाके में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुलडोजर की चपेट में आने से मुख्य पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पानी का तेज फव्वारा फूट पड़ा और सारा पानी सड़क पर बह गया। इस घटना के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और जल आपूर्ति भी बाधित हुई है। देखिए पूरी खबर वीडियो के साथ।
​हैशटैग (Hashtags)
​#Itarsi #ItarsiNews #KhedaItarsi #MadhyaPradeshNews #EncroachmentDrive #PipelineBurst #MPNews #ItarsiUpdate #LocalNews
इटारसी के खेड़े में अतिक्रमण हटाने के दौरान फूटी पानी की पाइपलाइन, सड़कों पर बहा हजारों लीटर पानी
​डिस्क्रिप्शन (Description / Line)
​इटारसी शहर के खेड़े इलाके में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुलडोजर की चपेट में आने से मुख्य पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पानी का तेज फव्वारा फूट पड़ा और सारा पानी सड़क पर बह गया। इस घटना के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और जल आपूर्ति भी बाधित हुई है। देखिए पूरी खबर वीडियो के साथ।
​हैशटैग (Hashtags)
​#Itarsi #ItarsiNews #KhedaItarsi #MadhyaPradeshNews #EncroachmentDrive #PipelineBurst #MPNews #ItarsiUpdate #LocalNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्रसिद्ध संत कथावाचक पंडित कमल किशोर नागर जी को सुरक्षा व्यवस्था दी जाए भक्तों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन प्रसिद्ध संत कथावाचक पंडित कमल किशोर नागर जी को सुरक्षा व्यवस्था दी जाए भक्तों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन हरदा/टिमरनी-प्रसिद्ध कथावाचक, गौसेवक, परमश्रद्धेय पूज्य पंडित श्री कमलकिशोर जी नागर महाराज को सपरिवार जान से मारने की धमकी भरे पत्र देने वाले अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, कठोर दण्डात्मक कार्यवाही और पूज्य गुरूदेव को सपरिवार सुरक्षा प्रदान करने हेतु सन्त नागर जी के भक्तों ने ज्ञापन दिया। परमपूज्य संत श्री पंडित कमलकिशोर जी नागर, गौरक्षा भागवत कथा एवं जनजागरण आदि कार्यों में निरन्तर सक्रिय रहते है पूज्य नागर जी महाराज द्वारा गौ तस्करी, धर्मांतरण आदि गतिविधियो के विरुद्ध जनजागरण एवं गौरक्षा के संबंध में सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है संत श्री नागरजी महाराज के सानिध्य में कई आदिवासी लोग धर्मांतरण करने रूक गये हैं और कई धर्मातरिक लोगो को पुनः हिन्दू धर्म में वापसी कराई गई। इसी कम में गौरक्षा एवं प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक संत पूज्य श्री पंडित कमलकिशोर जी नागर द्वारा दिनांक 04.09.2026 को जिला झाबुआ के भुराडाबरा स्थित श्री गुरु कृपा शबरी गौशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी महोत्सव पर रात्रिकालीन भब्य सतसंग आयोजित किया गया था इस कार्यकम के दौरान पूज्य गुरुदेव और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ पत्र की भाषा एवं विषयवस्तु को देखते हुए यह मामला अत्यन्त गंभीर एवं सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक प्रतीत होता हैं। प्राप्त पत्र में आरोपियो द्वारा गौरक्षण एवं लोकहितैषीजन जागरण कार्यों को बंद करने की धमकी देते हुए उन्हें एवं अनेक परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना एक संत के विरूद्ध नहीं बल्कि समस्त सनातन समाज और गौ भक्तो की भावनाओं पर कुठाराघात हैं चुकिं पूज्य गुरुदेव हमारे पूज्यनीय एवं सम्मानिय संत हैं। अतः इस धमकी भरे प्रत्र को पूरी गंभीरत से लिया जावे एवं इसकी निष्पक्ष जांच करवाकर पत्र भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करवाकर उसके विरूद्ध ठोस आवश्यक दण्डात्मक वैधानिक कार्यवाही की जावे एवं पूज्य गुरुदेव नागर जी महाराज एवं उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जावे।
    4
    प्रसिद्ध संत कथावाचक पंडित कमल किशोर नागर जी को सुरक्षा व्यवस्था दी जाए भक्तों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रसिद्ध संत कथावाचक पंडित कमल किशोर नागर जी को सुरक्षा व्यवस्था दी जाए भक्तों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
हरदा/टिमरनी-प्रसिद्ध कथावाचक, गौसेवक, परमश्रद्धेय पूज्य पंडित श्री कमलकिशोर जी नागर महाराज को सपरिवार जान से मारने की धमकी भरे पत्र देने वाले अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, कठोर दण्डात्मक कार्यवाही और पूज्य गुरूदेव को सपरिवार सुरक्षा प्रदान करने हेतु सन्त नागर जी के भक्तों ने ज्ञापन दिया। परमपूज्य संत श्री पंडित कमलकिशोर जी नागर, गौरक्षा भागवत कथा एवं जनजागरण आदि कार्यों में निरन्तर सक्रिय रहते है पूज्य नागर जी महाराज द्वारा गौ तस्करी, धर्मांतरण आदि गतिविधियो के विरुद्ध जनजागरण एवं गौरक्षा के संबंध में सामाजिक एवं धार्मिक जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है संत श्री नागरजी महाराज के सानिध्य में कई आदिवासी लोग धर्मांतरण करने रूक गये हैं और कई धर्मातरिक लोगो को पुनः हिन्दू धर्म में वापसी कराई गई।
इसी कम में गौरक्षा एवं प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक संत पूज्य श्री पंडित कमलकिशोर जी नागर द्वारा दिनांक 04.09.2026 को जिला झाबुआ के भुराडाबरा स्थित श्री गुरु कृपा शबरी गौशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी महोत्सव पर रात्रिकालीन भब्य सतसंग आयोजित किया गया था इस कार्यकम के दौरान पूज्य गुरुदेव और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ पत्र की भाषा एवं विषयवस्तु को देखते हुए यह मामला अत्यन्त गंभीर एवं सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक प्रतीत होता हैं। प्राप्त पत्र में आरोपियो द्वारा गौरक्षण एवं लोकहितैषीजन जागरण कार्यों को बंद करने की धमकी देते हुए उन्हें एवं अनेक परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
यह घटना एक संत के विरूद्ध नहीं बल्कि समस्त सनातन समाज और गौ भक्तो की भावनाओं पर कुठाराघात हैं चुकिं पूज्य गुरुदेव हमारे पूज्यनीय एवं सम्मानिय संत हैं।
अतः इस धमकी भरे प्रत्र को पूरी गंभीरत से लिया जावे एवं इसकी निष्पक्ष जांच करवाकर पत्र भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करवाकर उसके विरूद्ध ठोस आवश्यक दण्डात्मक वैधानिक कार्यवाही की जावे एवं पूज्य गुरुदेव नागर जी महाराज एवं उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जावे।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.