Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कंसापुर ज्ञानपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
B Republic News
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कंसापुर ज्ञानपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्जापुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जहां पूरे देश में सम्मान और श्रद्धांजलि का माहौल है, वहीं इस मौके पर शराब की दुकानों पर नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में शराब की बोतलों को निर्धारित MRP से करीब 20 रुपये अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है। यह अवैध वसूली लगातार जारी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आबकारी विभाग इस पूरे मामले में पूरी तरह से मौन बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब इस पर कार्रवाई करेंगे और आम जनता को इस लूट से राहत मिलेगी।1
- “संविधान खतरे में? आंबेडकर जयंती पर गरजे वक्ता | मुंबई में बड़ा आयोजन” मुंबई में डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संविधान, राजनीति और सामाजिक समानता पर खुलकर अपने विचार रखे। जानिए क्या कहा मुख्य अतिथि और आयोजकों ने… 👉 देखिए पूरा वीडियो1
- Post by B Republic News1
- मनबढ़ युवक से त्रस्त दिव्यांग महिला ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कोतवाली में दी तहरीर1
- Post by Rajesh Tiwari1
- अवगत कराना है कि अभियुक्त रत्नेश कुमार गौतम (उम्र 27 वर्ष), जो एनसीएफबी फाउंडेशन का एम.डी. है और जिसका कार्यालय केड़वरिया, गोपीगंज में स्थित है। उक्त नाम से फर्जी NGO बनाया है। उसने थाना गोपीगंज में पीड़िता के पिता द्वारा कराए गए पंजीकृत दहेज हत्या के मुकदमे में अभियुक्तों के नाम निकलवाने और उनके पक्ष में फॉरेंसिक रिपोर्ट लगवाने का झूठा आश्वासन देकर, पुलिस के नाम पर,छोटेलाल और उनके भाइयों से छलपूर्वक ₹50,000 लिए थे। इसके अतिरिक्त, वह पीड़ितों को डरा-धमकाकर और मुकदमे में जेल भिजवाने का भय दिखाकर ₹20,000 की और अवैध मांग कर रहा था। अभियुक्त लूट/डकैती जैसी गंभीर अपराधों का अपराधी है। जिसके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर कुल 03 अभियोग पंजीकृत है। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। दौरान गिरफ्तारी आरोपी के कब्जे से 9400 रुपया बरामद हुआ है, जो छोटेलाल और उनके भाईयों से लिया था, शेष उसके द्वारा खर्च कर दिया गया है।आगे भी पुलिस के नाम पर इस तरह का कृत्य करने और धन उगाही करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। *उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद भदोही की बाईट-*1
- मिर्जापुर मड़िहान से शुभम विश्वकर्मा की रिपोर्ट *शार्ट सर्किट से गेहू के खेत मे लगी आग,सूचना के दो घंटे बाद पहुची फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी* मड़िहान तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रैकरी स्थित सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब खेत से गुजरे हाई डिस्टेंस करंट के तार में शॉर्ट सर्किट होने से गेहू के खेत मे लगी आग, साढ़े नौ विघा गेहू की फसल राख होने के साथ बारह विघा का पुआल जला।पीड़ित परिवार अपनी किस्मत पर आशु बहाने को मजबूर। रैकरी गांव स्थित सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब जब सभी ग्रामीण तपन से बचने के लिए अपने घरों में दुबके थे तभी अचानक सिवान में विजली के तार में अचानक शार्ट सर्किट होने से गेहू की खेत मे आग लग गई।राहगीरो ने जिसकी सूचना गांव में जाकर दी जिसके बाद हर गांव वासी कोई बाल्टी,तो कोई ड्रम, कोई ट्रैक्टर कल्टीवेटर लेकर मौके की ओर भाग कर पहुचा।जहा फोन पर सूचना देकर लाइट बंद कराया।देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया था।वही फायर ब्रिगेड को भी मामले की जानकारी देने के साथ राजस्व विभाग को भी सूचना दिया गया।कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक सुबाष का चार बिघा,राजेश कुमार सिंह का दो विघा,अवधेश कुमार सिंह से बटाई पर खेती करने वाले कामता बिंद का दो विघा,त्रिलोकी का एक विघा,कैलाश का डेढ़ विघा,हंस नारायण सिंह का दस विघे का पुआल,धनंजय कुमार का डेढ़ विघे का पुआल जल कर राख हो गया।गांव निवासी अरविंद राणा ने बताया कि विजली विभाग की लापर वाही से आग लगी है।अगर समय रहते विभाग जर्जर तारो को बदल दिया होता तो दुर्घटना नही होती। वही सूचना के लगभग 2 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की है। उप जिलाधिकारी मड़िहान अनेक सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही राजस्व लेखपाल को मौके पर भेज कर छात्र पूर्ति की रिपोर्ट तैयार करने को निर्देशित किया गया है जल्द ही पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।1
- युवा अधिवक्ता संघ मीरजापुर के दीवानी कचहरी परिसर के गेट नंबर 4 पर स्थित कैंप कार्यालय में भारतरत्न एवं संविधान के रचयिता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जयंती मनाई गई इस अवसर मुख्य अतिथि माननीय अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल डॉ विश्राम यादव जी की उपस्थिति से वहां मौजूद लोग बहुत गौरवान्वित हुये इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अर्जुन प्रकाश यादव एडवोकेट व संचालन सचिव एकलाख अहमद एडवोकेट ने किया जिसमें में बाबा साहेब के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एक भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, जिन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। 'बाबासाहेब' के नाम से प्रसिद्ध, वे स्वतंत्र भारत के पहले विधि और न्याय मंत्री बने और भारतीय संविधान के रचयिता थे तथा मरणोपरांत सन 1990 में भारत रत्न से सम्मानित। सामाजिक न्याय ,समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित एक न्यायपूर्ण समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस कार्यक्रम में ग़ुलाब अम्बेड ,रविन्द्र कुमार, राजेश यादव, सुभाष चन्द्र, उमाशंकर, नितिन यादव, नाजिम खान,रामलखन ,प्रहलाद चौहान, और आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।1