logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टिहरी : सीडीओ के निरीक्षण में सामने आई सफलता की कहानी, बकरी पालन बना रोजगार का मजबूत जरिया आज शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल द्वारा ग्राम बागी -बमुण्ड, टिहरी गढ़वाल स्तिथ श्री राम चंद्र के बकरी फार्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री हरि ओम द्वारा अवगत कराया गया की वर्तमान में इस फॉर्म में उन्नत नस्ल की लगभग 85 बकरियां पाली जा रही हैं, जिनकी संख्या में दिनोदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। एवं आवश्यकता अनुसार बकरियों का क्रय-विक्रय भी किया जाता है । वर्तमान में बकरी फार्म में 85 से अधिक बकरियों की क्षमता वाला एक बाड़ा उपलब्ध हैं जिनमे बकरियों को रखा जाता है एवं बाड़े के बाहर भी बकरियों को बाँधने हेतु प्रयाप्त खुला स्थान है जो चारों तरफ से बॉउंड्री से सुरक्षित है। पशुपालन विभाग द्वारा फॉर्म स्वामी को मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन एवं राज्य सैक्टर योजना अंतर्गत सामान्य बकरी पालन योजना से भी लाभान्वित किया गया है एवं पशुपालन विभाग द्वारा समय-समय पर चिकित्सा, टीकाकरण सेवा एवं उचित रखरखाव हेतु जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान फॉर्म स्वामी द्वारा बताया गया कि वह इस व्यवसाय से मासिक एक से दो लाख रुपए तक आर्थिक लाभ अर्जित कर लेते हैं। निरीक्षण उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभाग को फार्म स्वामी को विभिन्न विभागीय कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किए गए। निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पी. के. सिंह , एवं पशुधन प्रसार अधिकारी श्री मनोज कुमार, श्री विजेंद्र थपलियाल उपस्थित रहे।

17 hrs ago
user_Vijaypal Rana
Vijaypal Rana
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
17 hrs ago
da8f8ed0-ec00-4dc6-a66b-24ac9ff22614

टिहरी : सीडीओ के निरीक्षण में सामने आई सफलता की कहानी, बकरी पालन बना रोजगार का मजबूत जरिया आज शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल द्वारा ग्राम बागी -बमुण्ड, टिहरी गढ़वाल स्तिथ श्री राम चंद्र के बकरी फार्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री हरि ओम द्वारा अवगत कराया गया की वर्तमान में इस फॉर्म में उन्नत नस्ल की लगभग 85 बकरियां पाली जा रही हैं, जिनकी संख्या में दिनोदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। एवं आवश्यकता अनुसार बकरियों का क्रय-विक्रय भी किया जाता है । वर्तमान में बकरी फार्म में 85 से अधिक बकरियों की क्षमता वाला एक बाड़ा उपलब्ध हैं जिनमे बकरियों को रखा जाता है एवं बाड़े के बाहर भी बकरियों को बाँधने हेतु प्रयाप्त खुला स्थान है जो चारों तरफ से बॉउंड्री से सुरक्षित है। पशुपालन विभाग द्वारा फॉर्म स्वामी को मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन एवं राज्य सैक्टर योजना अंतर्गत सामान्य बकरी पालन योजना से भी लाभान्वित किया गया है एवं पशुपालन विभाग द्वारा समय-समय पर चिकित्सा, टीकाकरण सेवा एवं उचित रखरखाव हेतु जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान फॉर्म स्वामी द्वारा बताया गया कि वह इस व्यवसाय से मासिक एक से दो लाख रुपए तक आर्थिक लाभ अर्जित कर लेते हैं। निरीक्षण उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभाग को फार्म स्वामी को विभिन्न विभागीय कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किए गए। निरीक्षण के दौरान पशुपालन विभाग से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पी. के. सिंह , एवं पशुधन प्रसार अधिकारी श्री मनोज कुमार, श्री विजेंद्र थपलियाल उपस्थित रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस का अभियान, 39 पर कार्रवाई SSP के निर्देशन में कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। अभियान के तहत रेलवे रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसमें 39 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
    1
    सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ ज्वालापुर पुलिस का अभियान, 39 पर कार्रवाई
SSP के निर्देशन में कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में ज्वालापुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।
अभियान के तहत रेलवे रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जिसमें 39 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • जहां षुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, जोहड़ी गांव में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, जो गुनियाल गांव के जंगल तक जा पहुंचा। इसी दौरान एक बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरे बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। इस पूरे मामले में मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी और शांतनु त्यागी को गिरफ्तार किया गया है।मौके पर एसएसपी देहरादून समेत एसपी सिटी और सीओ मसूरी मौजूद रहे।
    1
    जहां षुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, जोहड़ी गांव में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, जो गुनियाल गांव के जंगल तक जा पहुंचा। इसी दौरान एक बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरे बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। इस पूरे मामले में मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी और शांतनु त्यागी को गिरफ्तार किया गया है।मौके पर एसएसपी देहरादून समेत एसपी सिटी और सीओ मसूरी मौजूद रहे।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • खबर लक्सर से है जहाँ आज भगवान महऋषि कश्यप जी की मूर्ति की गांव गांव परिक्रमा करवा कर मंदिर में स्थापित की गई और बड़े ही धूम धाम से जयंती का पर्व मनाया गया जिसमें देहरादून से भारतीय नागरिक सर्व समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी पुनीत कश्यप जी भी पहुचे करणपुर गाँव मे उनका फूल मालाओं द्वारा ओर पटका डाल कर स्वागत किया गया वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिन्टू कश्यप व उनके सभी साथी पहुचे आइए देखते है क्या बोले राष्ट्रीय प्रभारी पुनीत कश्यप बाईट - पुनीत कश्यप राष्ट्रीय प्रभारी (भारतीय नागरिक सर्व समाज सेवा संगठन) बाईट - अंकुश कश्यप (कमेटी अध्यक्ष) बाईट- सोनेश कश्यप (बीजेपी कार्येकर्ता)
    1
    खबर  लक्सर से है जहाँ आज भगवान महऋषि कश्यप जी की मूर्ति की गांव गांव परिक्रमा करवा कर मंदिर में स्थापित की गई और बड़े ही धूम धाम से जयंती का पर्व मनाया गया जिसमें देहरादून से भारतीय नागरिक सर्व समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी पुनीत कश्यप जी भी पहुचे करणपुर गाँव मे उनका फूल मालाओं द्वारा  ओर पटका डाल कर स्वागत किया गया वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिन्टू कश्यप व उनके सभी साथी पहुचे आइए देखते है क्या बोले राष्ट्रीय प्रभारी पुनीत कश्यप
बाईट - पुनीत कश्यप राष्ट्रीय प्रभारी  (भारतीय नागरिक सर्व समाज सेवा संगठन)
बाईट - अंकुश कश्यप (कमेटी अध्यक्ष) 
बाईट- सोनेश कश्यप (बीजेपी कार्येकर्ता)
    user_Bharatvanitv news
    Bharatvanitv news
    Court reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • हाथरस से बड़ी खबर— जिला महिला अस्पताल में आज कन्या जन्मोत्सव और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने किया। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन अभियान की भी शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं बबिता सिंह चौहान का स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और भर्ती गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बेटियों के संरक्षण, पोषण और शिक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ जैसी योजनाएं बेटियों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 15 वर्ष तक की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन मुफ्त लगाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपनी बच्चियों का टीकाकरण जरूर कराएं। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि न्यायालय की प्रक्रिया निष्पक्ष होती है और उस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    हाथरस से बड़ी खबर—
जिला महिला अस्पताल में आज कन्या जन्मोत्सव और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने किया। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन अभियान की भी शुरुआत हुई।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं बबिता सिंह चौहान का स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और भर्ती गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बेटियों के संरक्षण, पोषण और शिक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ जैसी योजनाएं बेटियों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 15 वर्ष तक की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन मुफ्त लगाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपनी बच्चियों का टीकाकरण जरूर कराएं।
वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि न्यायालय की प्रक्रिया निष्पक्ष होती है और उस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • गैस खत्म होने पर अब नहीं होगी परेशानी! शादी-विवाह और बड़े आयोजनों के लिए सरकार का बड़ा फैसला—डायल करें 1077 और पाएं तुरंत मदद।
    1
    गैस खत्म होने पर अब नहीं होगी परेशानी! शादी-विवाह और बड़े आयोजनों के लिए सरकार का बड़ा फैसला—डायल करें 1077 और पाएं तुरंत मदद।
    user_Sunita Jain
    Sunita Jain
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • दिनांक 02.04.26 को ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा नामक महिला द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर सूचना दी गई कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने प्रथमदृष्टया प्रकरण संदिग्ध दिखने पर साक्ष्य संकलित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा फोटो ग्राफी/विडियोग्राफी कर मृतक का पंचनामा भरा गया। मृतक के भाई राजू द्वारा दिनांक 02.04.2026 की रात कोतवाली श्यामपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने मृतक भाई की पत्नी, लड़की व एक अन्य युवक पर एक साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। प्राप्त शिकायत के मुताबिक कोतवाली श्यामपुर पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम पूजा आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया। आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाने व इलैक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के बच्चों से जानकारी की गयी तो मृतक के लड़के ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की। मृतक की पत्नी व नाबालिक बेटी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अन्य लोगों से अवैध सम्बन्धों की जानकारी होने पर मृतक बबलू द्वारा शराब पीकर मार-पीटने के चलते दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। घटना के दिन बबलू को पहले शराब में नीद की दवाई पिलाकर सुलाया गया और फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या छिपाने की नियत से दोनों ने लाश को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया और लाश के मुंह में सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह आरोपी पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कही चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खा आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुना दी। पुलिस टीम ने दिनांक 03.04.2026 को धारा 103(1), 61(2),238 बीएनएस में आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में तथा नाबालिक पुत्री को नियमानुसार संरक्षण में लेकर घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब (फ्रूटी) का खाली पाऊच, शराब पीने के लिए प्रयुक्त स्टील का गिलास, घटना में प्रयुक्त दुपट्टे, 01 तकिया बरामद किया। मुख्य आरोपित पत्नी व विधि विवादित किशोरी को बाद अन्य विधिक कार्यवाही के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार आरोपी पत्नी-* पूजा पत्नी स्व0 बबलू निवासी ग्राम लाहडपुर कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष व संरक्षण में ली गई नाबालिग किशोरी *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त 01 मो0फोन 2. सल्फास का पैकेट 3. खाली शराब फ्रूटी का पाऊच 4. घटना में प्रयुक्त 01 स्टील का गिलास 5. घटना में प्रयुक्त 04 दुपट्टे 6. घटना में प्रयुक्त 01 तकिया *पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी 2. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड 3. का0 सुदेश खरोला 4. का0 मनमोहन सैनी 5. म0का0 रेशमा सुल्ताना 6. म0का0 माधुरी 7. चालक मोहन सिहं रावत 8. म0हो0गा0 रीना रानी 9. वसीम (सीआईयू हरिद्वार)
    1
    दिनांक 02.04.26 को ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा नामक महिला द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर सूचना दी गई कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने प्रथमदृष्टया प्रकरण संदिग्ध दिखने पर साक्ष्य संकलित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा फोटो ग्राफी/विडियोग्राफी कर मृतक का पंचनामा भरा गया।
मृतक के भाई राजू द्वारा दिनांक 02.04.2026 की रात कोतवाली श्यामपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने मृतक भाई की पत्नी, लड़की व एक अन्य युवक पर एक साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। प्राप्त शिकायत के मुताबिक कोतवाली श्यामपुर पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम पूजा आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया।
आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाने व इलैक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के बच्चों से जानकारी की गयी तो मृतक के लड़के ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की। मृतक की पत्नी व नाबालिक बेटी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अन्य लोगों से अवैध सम्बन्धों  की जानकारी होने पर मृतक बबलू द्वारा शराब पीकर मार-पीटने के चलते दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
घटना के दिन बबलू को पहले शराब में नीद की दवाई पिलाकर सुलाया गया और फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या छिपाने की नियत से दोनों ने लाश को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया और लाश के मुंह में सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह आरोपी पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कही चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खा आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुना दी।  
पुलिस टीम ने दिनांक 03.04.2026 को धारा 103(1), 61(2),238 बीएनएस में आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में तथा नाबालिक पुत्री को नियमानुसार संरक्षण में लेकर घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब (फ्रूटी) का खाली पाऊच, शराब पीने के लिए प्रयुक्त स्टील का गिलास, घटना में प्रयुक्त दुपट्टे, 01 तकिया बरामद किया। 
मुख्य आरोपित पत्नी व विधि विवादित किशोरी को बाद अन्य विधिक कार्यवाही के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार आरोपी पत्नी-*
पूजा पत्नी स्व0 बबलू निवासी ग्राम लाहडपुर कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष
व संरक्षण में ली गई नाबालिग किशोरी 
*बरामदगी-*
1. घटना में प्रयुक्त 01 मो0फोन
2. सल्फास का पैकेट
3. खाली शराब फ्रूटी का पाऊच 
4. घटना में प्रयुक्त 01 स्टील का गिलास
5. घटना में प्रयुक्त 04 दुपट्टे
6. घटना में प्रयुक्त  01 तकिया  
*पुलिस टीम-* 
1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी 
2. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड
3. का0 सुदेश खरोला
4. का0 मनमोहन सैनी
5. म0का0 रेशमा सुल्ताना
6. म0का0 माधुरी
7. चालक मोहन सिहं रावत
8. म0हो0गा0 रीना रानी
9. वसीम (सीआईयू हरिद्वार)
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, जमालपुर खुर्द इलाके में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की रहने वाली एक युवती, जो अपनी बहन के यहां रह रही थी और हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत थी, आज सुबह अपने किराए के मकान से फैक्ट्री के लिए निकली थी। इसी दौरान युवक ने रास्ते में उसे रोककर पहले कहासुनी की और फिर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना नजदीकी गैस प्लांट पुलिस चौकी में दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। इस पूरे मामले में एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि युवती अपनी बहन के यहां रह रही थी और सुबह युवक के साथ हुए विवाद के बाद यह घटना सामने आई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी मदद से युवक का लोकेशन ट्रेस किया, जहां वह म्रतक अवस्था में मिला। युवक के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है, जिससे उसने खुद को गोली मारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, जमालपुर खुर्द इलाके में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की रहने वाली एक युवती, जो अपनी बहन के यहां रह रही थी और हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत थी, आज सुबह अपने किराए के मकान से फैक्ट्री के लिए निकली थी। इसी दौरान युवक ने रास्ते में उसे रोककर पहले कहासुनी की और फिर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना नजदीकी गैस प्लांट पुलिस चौकी में दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी।
इस पूरे मामले में एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि युवती अपनी बहन के यहां रह रही थी और सुबह युवक के साथ हुए विवाद के बाद यह घटना सामने आई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी मदद से युवक का लोकेशन ट्रेस किया, जहां वह म्रतक अवस्था में मिला। युवक के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है, जिससे उसने खुद को गोली मारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.