हाथरस जिला महिला अस्पताल नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री बबीता सिंह चौहान द्वारा किया गया हाथरस से बड़ी खबर— जिला महिला अस्पताल में आज कन्या जन्मोत्सव और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने किया। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन अभियान की भी शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं बबिता सिंह चौहान का स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और भर्ती गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बेटियों के संरक्षण, पोषण और शिक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ जैसी योजनाएं बेटियों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 15 वर्ष तक की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन मुफ्त लगाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपनी बच्चियों का टीकाकरण जरूर कराएं। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि न्यायालय की प्रक्रिया निष्पक्ष होती है और उस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

- हाथरस से बड़ी खबर— जिला महिला अस्पताल में आज कन्या जन्मोत्सव और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने किया। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन अभियान की भी शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं बबिता सिंह चौहान का स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और भर्ती गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बेटियों के संरक्षण, पोषण और शिक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ जैसी योजनाएं बेटियों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 15 वर्ष तक की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन मुफ्त लगाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपनी बच्चियों का टीकाकरण जरूर कराएं। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि न्यायालय की प्रक्रिया निष्पक्ष होती है और उस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।1
- इस बच्चे को फ़ौजी ललित मोहन जोशी का पूरा गीत याद... एक्टिंग भी एक दम बिंदास...1
- अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना लमगड़ा पुलिस ने बिना नंबर स्कूटी से नशा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 1.84 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धौलाकुड़िया तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बिना नंबर स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवंत सिंह (39) पुत्र उमेद सिंह, निवासी ग्राम कोटला, पोस्ट बेडचुला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही स्कूटी को भी सीज कर दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।1
- कत्यूर महोत्सव द्वितीय दिवस , भजन संध्या प्रमोद जोशी की सुंदर प्रस्तुति1
- Post by Parvat Paigaam1
- विडियो देखें- राजस्थान भटका हुआ, दिशाहीन लीडर भी छाप छोड़ता है। ऐसी ही सही... ये हैं राणावास ग्राम पंचायत की भोली भाली जनता के डांवाडोल सरपंच। सुबह-सुबह शराब के नशे में चूर और बाजार में दुकानदार, बस वालो को, पुलिस वालो को अपनी सरपंची का रोब दिखा रहे थे। राजस्थान पुलिस से उलझ पड़े और हो गई ठीक-ठाक मेहमाननवाजी1
- दिनांक 02.04.26 को ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा नामक महिला द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर सूचना दी गई कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने प्रथमदृष्टया प्रकरण संदिग्ध दिखने पर साक्ष्य संकलित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा फोटो ग्राफी/विडियोग्राफी कर मृतक का पंचनामा भरा गया। मृतक के भाई राजू द्वारा दिनांक 02.04.2026 की रात कोतवाली श्यामपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने मृतक भाई की पत्नी, लड़की व एक अन्य युवक पर एक साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। प्राप्त शिकायत के मुताबिक कोतवाली श्यामपुर पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम पूजा आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया। आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाने व इलैक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के बच्चों से जानकारी की गयी तो मृतक के लड़के ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की। मृतक की पत्नी व नाबालिक बेटी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अन्य लोगों से अवैध सम्बन्धों की जानकारी होने पर मृतक बबलू द्वारा शराब पीकर मार-पीटने के चलते दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। घटना के दिन बबलू को पहले शराब में नीद की दवाई पिलाकर सुलाया गया और फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या छिपाने की नियत से दोनों ने लाश को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया और लाश के मुंह में सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह आरोपी पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कही चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खा आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुना दी। पुलिस टीम ने दिनांक 03.04.2026 को धारा 103(1), 61(2),238 बीएनएस में आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में तथा नाबालिक पुत्री को नियमानुसार संरक्षण में लेकर घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब (फ्रूटी) का खाली पाऊच, शराब पीने के लिए प्रयुक्त स्टील का गिलास, घटना में प्रयुक्त दुपट्टे, 01 तकिया बरामद किया। मुख्य आरोपित पत्नी व विधि विवादित किशोरी को बाद अन्य विधिक कार्यवाही के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार आरोपी पत्नी-* पूजा पत्नी स्व0 बबलू निवासी ग्राम लाहडपुर कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष व संरक्षण में ली गई नाबालिग किशोरी *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त 01 मो0फोन 2. सल्फास का पैकेट 3. खाली शराब फ्रूटी का पाऊच 4. घटना में प्रयुक्त 01 स्टील का गिलास 5. घटना में प्रयुक्त 04 दुपट्टे 6. घटना में प्रयुक्त 01 तकिया *पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी 2. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड 3. का0 सुदेश खरोला 4. का0 मनमोहन सैनी 5. म0का0 रेशमा सुल्ताना 6. म0का0 माधुरी 7. चालक मोहन सिहं रावत 8. म0हो0गा0 रीना रानी 9. वसीम (सीआईयू हरिद्वार)1
- गरुड़ के कोठों गांव की महिलाओं ने नशे के खिलाफ उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन; उत्तराखंड क्रांति दल ने दिया समर्थन. गरुड़ के कोठों गांव की महिलाओं ने गांव में बढ़ते नशे के खिलाफ उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि गांव में कुछ लोग शराब बेच रहे हैं, जबकि बाहरी व्यक्ति शराब पीने और पिलाने आ रहे हैं। साथ ही, जुवा खेला जा रहा है, जिससे छोटे-छोटे बच्चे बिगड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इन अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर गांव को नशामुक्त बनाने की मांग की। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के ब्लॉक अध्यक्ष गरुड़ ने भी नशामुक्ति की मांग कर रही महिलाओं को समर्थन दिया और नशे के खिलाफ लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया।1