Shuru
Apke Nagar Ki App…
गरुड़ के कोठों गांव की महिलाओं ने नशे के खिलाफ उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन गरुड़ के कोठों गांव की महिलाओं ने नशे के खिलाफ उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन; उत्तराखंड क्रांति दल ने दिया समर्थन. गरुड़ के कोठों गांव की महिलाओं ने गांव में बढ़ते नशे के खिलाफ उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि गांव में कुछ लोग शराब बेच रहे हैं, जबकि बाहरी व्यक्ति शराब पीने और पिलाने आ रहे हैं। साथ ही, जुवा खेला जा रहा है, जिससे छोटे-छोटे बच्चे बिगड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इन अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर गांव को नशामुक्त बनाने की मांग की। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के ब्लॉक अध्यक्ष गरुड़ ने भी नशामुक्ति की मांग कर रही महिलाओं को समर्थन दिया और नशे के खिलाफ लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया।
Jc pandey
गरुड़ के कोठों गांव की महिलाओं ने नशे के खिलाफ उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन गरुड़ के कोठों गांव की महिलाओं ने नशे के खिलाफ उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन; उत्तराखंड क्रांति दल ने दिया समर्थन. गरुड़ के कोठों गांव की महिलाओं ने गांव में बढ़ते नशे के खिलाफ उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि गांव में कुछ लोग शराब बेच रहे हैं, जबकि बाहरी व्यक्ति शराब पीने और पिलाने आ रहे हैं। साथ ही, जुवा खेला जा रहा है, जिससे छोटे-छोटे बच्चे बिगड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इन अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर गांव को नशामुक्त बनाने की मांग की। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के ब्लॉक अध्यक्ष गरुड़ ने भी नशामुक्ति की मांग कर रही महिलाओं को समर्थन दिया और नशे के खिलाफ लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया।
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडधारी, नैनीताल, उत्तराखंड🙏2 hrs ago
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- इस बच्चे को फ़ौजी ललित मोहन जोशी का पूरा गीत याद... एक्टिंग भी एक दम बिंदास...1
- कत्यूर महोत्सव द्वितीय दिवस , भजन संध्या प्रमोद जोशी की सुंदर प्रस्तुति1
- अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना लमगड़ा पुलिस ने बिना नंबर स्कूटी से नशा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 1.84 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धौलाकुड़िया तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बिना नंबर स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवंत सिंह (39) पुत्र उमेद सिंह, निवासी ग्राम कोटला, पोस्ट बेडचुला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही स्कूटी को भी सीज कर दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।1
- उत्तराखंड सरकार आवारा पशु पालने पर 12 हजार रुपये प्रति महीने तक देगी, जान लीजिए स्कीम पिथौरागढ़ के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य निराश्रित घूम रहे मवेशियों को आश्रय, भोजन और स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराने के साथ ही उनसे फसलों को बचाना भी है। देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आवारा पशुओं को सड़कों और खेतों से हटाने के लिए दो योजनाएं शुरू की हैं जिनके तहत इन मवेशियों को आश्रय देने वाले लोग हर माह 12 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पशुपालन विभाग की ये योजनाएं केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि ने बताया कि ग्राम गौर सेवक योजना के अंतर्गत अधिकतम पांच नर आवारा पशुओं को पालने वाले को 80 रु प्रति पशु के हिसाब से पैसे दिए जाएंगे जबकि उन पशुओं को निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल भी उपलब्ध करायी जाएगी। इस प्रकार, पांच नर आवारा पशुओं को रखने वालों को पशुपालन विभाग 12 हजार रुपये प्रतिमाह देगा। उन्होंने बताया कि जिले में अभी इस योजना का लाभ छह व्यक्ति उठा रहे हैं। शर्मा ने बताया कि दूसरी योजना 'गौशाला योजना' के नाम से शुरू की गयी है जिसमें कोई व्यक्ति अपने गौसदन में किसी भी संख्या में निराश्रित पशुओं को रख सकता है जिसके लिए उसे 80 रु प्रति पशु के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया, 'जिले के मुनस्यारी और बारावे में दो गौशालाएं चल रही हैं जिनमें कुल 225 निराश्रित पशुओं को आश्रय और भोजन मिल रहा है।'1
- विडियो देखें- राजस्थान भटका हुआ, दिशाहीन लीडर भी छाप छोड़ता है। ऐसी ही सही... ये हैं राणावास ग्राम पंचायत की भोली भाली जनता के डांवाडोल सरपंच। सुबह-सुबह शराब के नशे में चूर और बाजार में दुकानदार, बस वालो को, पुलिस वालो को अपनी सरपंची का रोब दिखा रहे थे। राजस्थान पुलिस से उलझ पड़े और हो गई ठीक-ठाक मेहमाननवाजी1
- हाथरस से बड़ी खबर— जिला महिला अस्पताल में आज कन्या जन्मोत्सव और नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने किया। इस दौरान एचपीवी वैक्सीन अभियान की भी शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं बबिता सिंह चौहान का स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और भर्ती गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बेटियों के संरक्षण, पोषण और शिक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ जैसी योजनाएं बेटियों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 15 वर्ष तक की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन मुफ्त लगाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपनी बच्चियों का टीकाकरण जरूर कराएं। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि न्यायालय की प्रक्रिया निष्पक्ष होती है और उस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।1
- *हल्द्वानी- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में की रबी फसल की क्रॉप कटिंग* *क्रॉप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन, उत्पादकता के आंकड़े किए जाते हैं तैयार-जिलाधिकारी* हल्द्वानी 4 अप्रैल 2026 सूवि। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में रबी की फसल में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया संपन्न जिलाधिकारी द्वारा किसान नागेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह के खेत में 43.3 वर्ग मीटर के प्लाट पर जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी पर फसल कटाई प्रयोग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने स्थानीय कृषकों को फसल क्षति से होने वाली हानि से बचने के लिए फसल बीमा कराने हेतु परामर्श दिया। *मौके पर जिलाधिकारी द्वारा फसल कटाई की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्रॉप कटिंग कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित किया जाए, जिससे फसल उत्पादन का सही आकलन सुनिश्चित हो सके।* जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन के वैज्ञानिक एवं वास्तविक आकलन का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से प्रति हेक्टेयर उपज का सटीक आंकलन प्राप्त होता है, जो शासन द्वारा समर्थन मूल्य निर्धारण, खाद्यान्न खरीद एवं विभिन्न कृषि योजनाओं के संचालन में सहायक होता है। साथ ही, यह प्रक्रिया Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति (बीमा दावा) प्रदान करने का आधार भी बनती है। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, कानूनगो बृजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक अरुण वर्मा, अपर सांख्यिकी अधिकारी महेन्द्र सिंह डांगी एवं मीना नेगी तथा बीमा कंपनी एजेंट हेम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- गरुड़ के कोठों गांव की महिलाओं ने नशे के खिलाफ उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन; उत्तराखंड क्रांति दल ने दिया समर्थन. गरुड़ के कोठों गांव की महिलाओं ने गांव में बढ़ते नशे के खिलाफ उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि गांव में कुछ लोग शराब बेच रहे हैं, जबकि बाहरी व्यक्ति शराब पीने और पिलाने आ रहे हैं। साथ ही, जुवा खेला जा रहा है, जिससे छोटे-छोटे बच्चे बिगड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इन अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर गांव को नशामुक्त बनाने की मांग की। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के ब्लॉक अध्यक्ष गरुड़ ने भी नशामुक्ति की मांग कर रही महिलाओं को समर्थन दिया और नशे के खिलाफ लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया।1