लमगड़ा पुलिस ने 920 ग्राम चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना लमगड़ा पुलिस ने बिना नंबर स्कूटी से नशा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 1.84 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धौलाकुड़िया तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बिना नंबर स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवंत सिंह (39) पुत्र उमेद सिंह, निवासी ग्राम कोटला, पोस्ट बेडचुला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही स्कूटी को भी सीज कर दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।

- मौसम अब बदलने लगा है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही उत्तर एवं पश्चिम भारत में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव है। इस हफ्ते दो मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के लगभग आधे हिस्से में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे महीने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के संकेत दिए हैं। मौसम में दो-तीन दिन सूखा और उसके बाद फिर दो-तीन दिन बारिश जैसा पैटर्न दिख सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पहला पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है, जिसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान तक देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभों की यह सक्रियता हिमालयी क्षेत्र में लगातार नमी ला रही है। यही कारण है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बार-बार मौसम बदल रहा है। पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में भी इसी प्रणाली के कारण भारी वर्षा दर्ज की गई है, जिससे संकेत मिलता है कि यह सिस्टम अभी और सक्रिय रह सकता है। शनिवार को बड़े क्षेत्र में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और ओलावृष्टि की भी संभावना है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सात-आठ अप्रैल के आसपास सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत में फिर से मौसम बदलेगा। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना अधिक है। राजस्थान के कई हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान तापमान सामान्य से नीचे या उसके आसपास रहने की संभावना है। गर्मी की तीव्रता फिलहाल थमी रहेगी। हालांकि, पांच अप्रैल को एक ब्रेक देखने को मिलेगा।2
- गरुड़ के कोठों गांव की महिलाओं ने नशे के खिलाफ उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन; उत्तराखंड क्रांति दल ने दिया समर्थन. गरुड़ के कोठों गांव की महिलाओं ने गांव में बढ़ते नशे के खिलाफ उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि गांव में कुछ लोग शराब बेच रहे हैं, जबकि बाहरी व्यक्ति शराब पीने और पिलाने आ रहे हैं। साथ ही, जुवा खेला जा रहा है, जिससे छोटे-छोटे बच्चे बिगड़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इन अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर गांव को नशामुक्त बनाने की मांग की। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के ब्लॉक अध्यक्ष गरुड़ ने भी नशामुक्ति की मांग कर रही महिलाओं को समर्थन दिया और नशे के खिलाफ लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- उत्तराखंड :देहरादून में ब्रिगेडियर हत्याकांड के आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोरी1
- ऋषिकेश में हुई यह शर्मनाक घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- चंपावत:फायर सर्विस टनकपुर की तत्परता से दो स्थानों पर लगी जंगल की आग पर पाया गया काबू*1
- विडियो देखें- हरिद्वार (उत्तराखंड) ज्वालापुर पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ा एक्शन देखने को मिला। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 39 लोगों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। रेलवे रोड समेत कई इलाकों में छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगी बुलेट मोटरसाइकिल भी सीज की गई। पुलिस ने साफ चेतावनी दी—खुले में जाम छलकाया तो अब बख्शा नहीं जाएगा।1
- बागेश्वर के गरुड़ में झमाझम बारिश से जंगल की भीषण आग को राहत, खेती के लिए वरदान. बागेश्वर जनपद में आज शुक्रवार को झमाझम बारिश शुरू हो गई है। इससे जंगलों में लगी भीषण आग से काफी राहत मिली है। गर्मी और सूखे के कारण फैली आग अब काबू में आने की कगार पर है, जिससे वन विभाग ने राहत की सांस ली है। यह बारिश खेती-किसानी के लिए वरदान साबित हो रही है। किसानों को रबी फसलों के लिए जरूरी नमी मिलेगी, जबकि गर्मी से परेशान जनजीवन को भी ठंडक प्रदान करेगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma4