प्रतापगढ़ जिले के धरियावद स्थित ग्राम पंचायत केशरपुरा में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर फॉलो-अप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता नायब तहसीलदार रजनीश व्यास ने की। इस मौके पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी, केशरपुरा प्रशासक, सरपंच प्रतिनिधि खानुराम मीणा सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर में पात्र हितग्राहियों को आवासीय भूमि पट्टे एवं मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। आवासीय भूमि पट्टा पाने वाले लाभार्थियों में धुलिया पुत्र लखमा और गणेश पुत्र लखमा शामिल हैं। वहीं मनरेगा जॉब कार्ड पाने वालों में भगली पत्नी भेरूलाल, गणेश पुत्र अर्जुन, ईश्वरलाल और देवीलाल मीणा को लाभ दिया गया। शिविर के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र व्यक्तियों से आगे आकर अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

- राजस्थान के प्रतापगढ़ में जनतंत्र मंत्र के खिलाफ एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें आयुष्मान कार्ड, मनरेगा, यूरिया खाद और बिजली सहित विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है।1
- मंदसौर के सुवासरा नगर परिषद में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीएम, तहसीलदार सहित नगर परिषद के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सविता बालाराम परिहार, उपाध्यक्ष, सभापति गण, पार्षद गण और एल्डरमैन की मौजूदगी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया।1
- रामपुरा शासकीय चिकित्सालय के लिए 100 बिस्तरीय आधुनिक अस्पताल भवन की स्वीकृति मिलने पर भारतीय जनता पार्टी रामपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनासा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का विधायक कार्यालय पहुंचकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर बताया। मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रामपुरा से विधायक कार्यालय पहुंचे, जहां विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का साफा पहनाकर, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की स्वीकृति को विधायक के सतत प्रयासों और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने कहा कि 100 बिस्तरीय आधुनिक शासकीय अस्पताल बनने से रामपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, जिला प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया तथा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष टीना चंदन देवड़ा, जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय, जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश जैन, अजय विश्वास जोशी, विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण मंडवारिया, कैलाश बैरागी, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, किशोर धनगर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं और चोरों का आतंक बना हुआ है। कल रात डिगाव स्थित शिव बालाजी मंदिर में चोरों ने धावा बोला और वहां से दानपेटी तोड़कर उखाड़ ले गए। इससे पहले भी अफजलपुर थाना क्षेत्र में कई चोरियां हो चुकी हैं, जिनका आज तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। मंदिर में हुई इस वारदात के बाद अब यह देखना बाकी है कि अफजलपुर पुलिस कब तक चोरों तक पहुँच पाती है।1
- राजस्थान सरकार द्वारा बांटे गए मक्का बीज किट की खराब हालत से किसान बेहद परेशान हैं। सरकारी स्तर पर मिले इन बीज किटों की दयनीय स्थिति इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि किसान किस कदर परेशानी झेलने को मजबूर हैं।1
- प्रतापगढ़ जिले के थाने में नए थाना अधिकारी के रूप में कैलाशचन्द्र सोनी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।1
- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुलिसकर्मी की हत्या के कुछ ही घंटे बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के मकान बुलडोजर से गिरा दिए हैं। जिन आतंकियों के घरों को ध्वस्त किया गया है, उनके नाम आदिल ठोकर और हारून रशीद गनई हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यह कार्रवाई बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को की गई। घाटी में पिछले करीब एक वर्ष के भीतर इस तरह की बुलडोजर कार्रवाई पहली बार देखने को मिली है।1