logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुलिसकर्मी की हत्या के कुछ ही घंटे बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के मकान बुलडोजर से गिरा दिए हैं। जिन आतंकियों के घरों को ध्वस्त किया गया है, उनके नाम आदिल ठोकर और हारून रशीद गनई हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यह कार्रवाई बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को की गई। घाटी में पिछले करीब एक वर्ष के भीतर इस तरह की बुलडोजर कार्रवाई पहली बार देखने को मिली है।

4 hrs ago
user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
राठौड़ न्यूज एजेंसी
Jawad, Neemuch•
4 hrs ago

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक पुलिसकर्मी की हत्या के कुछ ही घंटे बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के मकान बुलडोजर से गिरा दिए हैं। जिन आतंकियों के घरों को ध्वस्त किया गया है, उनके नाम आदिल ठोकर और हारून रशीद गनई हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यह कार्रवाई बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को की गई। घाटी में पिछले करीब एक वर्ष के भीतर इस तरह की बुलडोजर कार्रवाई पहली बार देखने को मिली है।

More news from Neemuch and nearby areas
  • मंदिरों में चढ़ावा चोरी के मामलों के बीच चारधाम के पुजारियों ने बिना जेब का कुर्ता पहनने से साफ इनकार कर दिया है। चारधामों के पुजारियों की संस्था ने इस तरह के किसी भी निर्णय का पुरजोर विरोध करने का फैसला किया है। चारधाम संयुक्त संरक्षण समिति के अध्यक्ष अशोक सेमवाल ने कहा कि ऐसा कोई भी निर्णय मंदिर के पुजारियों का अपमान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर ऐसा निर्णय लिया गया तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को भी भंग करने की मांग उठाई है। यह विवाद बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे में हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद शुरू हुआ था। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें मुख्य आरोपी बीकेटीसी अध्यक्ष के पीए प्रमोद नौटियाल और पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान शामिल हैं। आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज में नोटों की गड्डियां अपनी जेब में छिपाते हुए पकड़ा गया था। इस घटना के बाद ही पुजारियों के लिए बिना जेब का कुर्ता पहनने जैसे सख्ती का प्रस्ताव आया था, लेकिन इसके खिलाफ अब पुजारी पूरी तरह एकजुट हो गए हैं।
    1
    मंदिरों में चढ़ावा चोरी के मामलों के बीच चारधाम के पुजारियों ने बिना जेब का कुर्ता पहनने से साफ इनकार कर दिया है। चारधामों के पुजारियों की संस्था ने इस तरह के किसी भी निर्णय का पुरजोर विरोध करने का फैसला किया है। चारधाम संयुक्त संरक्षण समिति के अध्यक्ष अशोक सेमवाल ने कहा कि ऐसा कोई भी निर्णय मंदिर के पुजारियों का अपमान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर ऐसा निर्णय लिया गया तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को भी भंग करने की मांग उठाई है।

यह विवाद बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे में हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद शुरू हुआ था। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें मुख्य आरोपी बीकेटीसी अध्यक्ष के पीए प्रमोद नौटियाल और पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान शामिल हैं। आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज में नोटों की गड्डियां अपनी जेब में छिपाते हुए पकड़ा गया था। इस घटना के बाद ही पुजारियों के लिए बिना जेब का कुर्ता पहनने जैसे सख्ती का प्रस्ताव आया था, लेकिन इसके खिलाफ अब पुजारी पूरी तरह एकजुट हो गए हैं।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    4 hrs ago
  • रामपुरा शासकीय चिकित्सालय के लिए 100 बिस्तरीय आधुनिक अस्पताल भवन की स्वीकृति मिलने पर भारतीय जनता पार्टी रामपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनासा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का विधायक कार्यालय पहुंचकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर बताया। मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रामपुरा से विधायक कार्यालय पहुंचे, जहां विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का साफा पहनाकर, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की स्वीकृति को विधायक के सतत प्रयासों और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने कहा कि 100 बिस्तरीय आधुनिक शासकीय अस्पताल बनने से रामपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, जिला प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया तथा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष टीना चंदन देवड़ा, जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय, जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश जैन, अजय विश्वास जोशी, विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण मंडवारिया, कैलाश बैरागी, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, किशोर धनगर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    रामपुरा शासकीय चिकित्सालय के लिए 100 बिस्तरीय आधुनिक अस्पताल भवन की स्वीकृति मिलने पर भारतीय जनता पार्टी रामपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनासा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का विधायक कार्यालय पहुंचकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर बताया।

मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रामपुरा से विधायक कार्यालय पहुंचे, जहां विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का साफा पहनाकर, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की स्वीकृति को विधायक के सतत प्रयासों और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर ने कहा कि 100 बिस्तरीय आधुनिक शासकीय अस्पताल बनने से रामपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, जिला प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया तथा विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष टीना चंदन देवड़ा, जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय, जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश जैन, अजय विश्वास जोशी, विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण मंडवारिया, कैलाश बैरागी, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, किशोर धनगर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिला जेल के अंदर से तीन वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन वीडियो के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। वायरल वीडियो में बंदी जेल परिसर के अंदर आराम से बैठकर भोजन करते, नशा करते और नाचते दिखाई दे रहे हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक बंदी खुद सेल्फी लेते हुए वीडियो बना रहा है। जेल सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रहे अधिकांश बंदी अजयराज सिंह हत्याकांड से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनमें हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। जिला जेल के भीतर बंदियों के मजे करने और पार्टी मनाने के वीडियो सामने आने से जेल की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।
    1
    चित्तौड़गढ़ जिला जेल के अंदर से तीन वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन वीडियो के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। वायरल वीडियो में बंदी जेल परिसर के अंदर आराम से बैठकर भोजन करते, नशा करते और नाचते दिखाई दे रहे हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक बंदी खुद सेल्फी लेते हुए वीडियो बना रहा है।

जेल सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रहे अधिकांश बंदी अजयराज सिंह हत्याकांड से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनमें हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। जिला जेल के भीतर बंदियों के मजे करने और पार्टी मनाने के वीडियो सामने आने से जेल की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। इस मामले के बीच अब पुलिस के जवानों से भी शिक्षा को लेकर सीधी वार्तालाप की जा रही है।
    1
    दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। इस मामले के बीच अब पुलिस के जवानों से भी शिक्षा को लेकर सीधी वार्तालाप की जा रही है।
    user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ के जिला चिकित्सालय में चिकित्सा विभाग की पहल पर गर्भवती महिलाओं और उच्च जोखिम वाली प्रसूताओं की सहायता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
    1
    चित्तौड़गढ़ के जिला चिकित्सालय में चिकित्सा विभाग की पहल पर गर्भवती महिलाओं और उच्च जोखिम वाली प्रसूताओं की सहायता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर कस्बे में पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज और पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। थानाधिकारी रणजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में युवा सीएलजी, स्थानीय कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थियों को नीट परीक्षा तथा हालिया मुद्दों को लेकर जागरूक किया गया। बैठक में थानाधिकारी रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों से नीट परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, आंदोलनों या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को किसी के बहकावे में न आने और अपनी पढ़ाई तथा भविष्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। पुलिस प्रशासन ने युवाओं को कानून व व्यवस्था बनाए रखने और अपने करियर को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर द्वितीय थानाधिकारी असरार खान सहित पुलिस जाब्ता, स्कूल और कॉलेज का स्टाफ, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
    2
    चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर कस्बे में पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज और पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। थानाधिकारी रणजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में युवा सीएलजी, स्थानीय कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थियों को नीट परीक्षा तथा हालिया मुद्दों को लेकर जागरूक किया गया।

बैठक में थानाधिकारी रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों से नीट परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, आंदोलनों या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को किसी के बहकावे में न आने और अपनी पढ़ाई तथा भविष्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। पुलिस प्रशासन ने युवाओं को कानून व व्यवस्था बनाए रखने और अपने करियर को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर द्वितीय थानाधिकारी असरार खान सहित पुलिस जाब्ता, स्कूल और कॉलेज का स्टाफ, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
    user_PRAVEEN DAVE
    PRAVEEN DAVE
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जीरन तहसील क्षेत्र के ग्राम पिराना में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते खेत में काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भगत राम (पिता बापू लाल गुर्जर) के रूप में हुई है। वह अपने खेत पर काम कर रहे थे, तभी खेत के ऊपर से गुजर रहे झूलते विद्युत तारों की चपेट में आ गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से झूलते बिजली के तारों की शिकायत संबंधित विभाग को की जा रही थी, लेकिन समय रहते कोई सुधार नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि यदि विभाग ने समय पर कार्रवाई की होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    जीरन तहसील क्षेत्र के ग्राम पिराना में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते खेत में काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भगत राम (पिता बापू लाल गुर्जर) के रूप में हुई है। वह अपने खेत पर काम कर रहे थे, तभी खेत के ऊपर से गुजर रहे झूलते विद्युत तारों की चपेट में आ गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से झूलते बिजली के तारों की शिकायत संबंधित विभाग को की जा रही थी, लेकिन समय रहते कोई सुधार नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि यदि विभाग ने समय पर कार्रवाई की होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.