logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। इस मामले के बीच अब पुलिस के जवानों से भी शिक्षा को लेकर सीधी वार्तालाप की जा रही है।

3 hrs ago
user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
3 hrs ago

दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। इस मामले के बीच अब पुलिस के जवानों से भी शिक्षा को लेकर सीधी वार्तालाप की जा रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चित्तौड़गढ़ जिला जेल के अंदर से तीन वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन वीडियो के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। वायरल वीडियो में बंदी जेल परिसर के अंदर आराम से बैठकर भोजन करते, नशा करते और नाचते दिखाई दे रहे हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक बंदी खुद सेल्फी लेते हुए वीडियो बना रहा है। जेल सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रहे अधिकांश बंदी अजयराज सिंह हत्याकांड से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनमें हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। जिला जेल के भीतर बंदियों के मजे करने और पार्टी मनाने के वीडियो सामने आने से जेल की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।
    1
    चित्तौड़गढ़ जिला जेल के अंदर से तीन वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन वीडियो के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। वायरल वीडियो में बंदी जेल परिसर के अंदर आराम से बैठकर भोजन करते, नशा करते और नाचते दिखाई दे रहे हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक बंदी खुद सेल्फी लेते हुए वीडियो बना रहा है।

जेल सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रहे अधिकांश बंदी अजयराज सिंह हत्याकांड से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनमें हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। जिला जेल के भीतर बंदियों के मजे करने और पार्टी मनाने के वीडियो सामने आने से जेल की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। इस मामले के बीच अब पुलिस के जवानों से भी शिक्षा को लेकर सीधी वार्तालाप की जा रही है।
    1
    दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। इस मामले के बीच अब पुलिस के जवानों से भी शिक्षा को लेकर सीधी वार्तालाप की जा रही है।
    user_(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ के जिला चिकित्सालय में चिकित्सा विभाग की पहल पर गर्भवती महिलाओं और उच्च जोखिम वाली प्रसूताओं की सहायता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
    1
    चित्तौड़गढ़ के जिला चिकित्सालय में चिकित्सा विभाग की पहल पर गर्भवती महिलाओं और उच्च जोखिम वाली प्रसूताओं की सहायता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर कस्बे में पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज और पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। थानाधिकारी रणजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में युवा सीएलजी, स्थानीय कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थियों को नीट परीक्षा तथा हालिया मुद्दों को लेकर जागरूक किया गया। बैठक में थानाधिकारी रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों से नीट परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, आंदोलनों या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को किसी के बहकावे में न आने और अपनी पढ़ाई तथा भविष्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। पुलिस प्रशासन ने युवाओं को कानून व व्यवस्था बनाए रखने और अपने करियर को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर द्वितीय थानाधिकारी असरार खान सहित पुलिस जाब्ता, स्कूल और कॉलेज का स्टाफ, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
    2
    चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर कस्बे में पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज और पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। थानाधिकारी रणजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में युवा सीएलजी, स्थानीय कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थियों को नीट परीक्षा तथा हालिया मुद्दों को लेकर जागरूक किया गया।

बैठक में थानाधिकारी रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों से नीट परीक्षा से जुड़े किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन, आंदोलनों या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को किसी के बहकावे में न आने और अपनी पढ़ाई तथा भविष्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। पुलिस प्रशासन ने युवाओं को कानून व व्यवस्था बनाए रखने और अपने करियर को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर द्वितीय थानाधिकारी असरार खान सहित पुलिस जाब्ता, स्कूल और कॉलेज का स्टाफ, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
    user_PRAVEEN DAVE
    PRAVEEN DAVE
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • "कमल का फूल चौराहे पर क्यों?" सवाल उठाकर उदयलाल आंजना ने सीधे बीजेपी पर निशाना साधा है। उदयलाल आंजना का यह बयान सामने आने के बाद से ही लगातार बवाल मचा रहा है। उनके इस तीखे सवाल और बयान के जरिए बीजेपी पर सीधा हमला बोला गया है।
    1
    "कमल का फूल चौराहे पर क्यों?" सवाल उठाकर उदयलाल आंजना ने सीधे बीजेपी पर निशाना साधा है। उदयलाल आंजना का यह बयान सामने आने के बाद से ही लगातार बवाल मचा रहा है। उनके इस तीखे सवाल और बयान के जरिए बीजेपी पर सीधा हमला बोला गया है।
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • मंदिरों में चढ़ावा चोरी के मामलों के बीच चारधाम के पुजारियों ने बिना जेब का कुर्ता पहनने से साफ इनकार कर दिया है। चारधामों के पुजारियों की संस्था ने इस तरह के किसी भी निर्णय का पुरजोर विरोध करने का फैसला किया है। चारधाम संयुक्त संरक्षण समिति के अध्यक्ष अशोक सेमवाल ने कहा कि ऐसा कोई भी निर्णय मंदिर के पुजारियों का अपमान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर ऐसा निर्णय लिया गया तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को भी भंग करने की मांग उठाई है। यह विवाद बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे में हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद शुरू हुआ था। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें मुख्य आरोपी बीकेटीसी अध्यक्ष के पीए प्रमोद नौटियाल और पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान शामिल हैं। आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज में नोटों की गड्डियां अपनी जेब में छिपाते हुए पकड़ा गया था। इस घटना के बाद ही पुजारियों के लिए बिना जेब का कुर्ता पहनने जैसे सख्ती का प्रस्ताव आया था, लेकिन इसके खिलाफ अब पुजारी पूरी तरह एकजुट हो गए हैं।
    1
    मंदिरों में चढ़ावा चोरी के मामलों के बीच चारधाम के पुजारियों ने बिना जेब का कुर्ता पहनने से साफ इनकार कर दिया है। चारधामों के पुजारियों की संस्था ने इस तरह के किसी भी निर्णय का पुरजोर विरोध करने का फैसला किया है। चारधाम संयुक्त संरक्षण समिति के अध्यक्ष अशोक सेमवाल ने कहा कि ऐसा कोई भी निर्णय मंदिर के पुजारियों का अपमान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर ऐसा निर्णय लिया गया तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को भी भंग करने की मांग उठाई है।

यह विवाद बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे में हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद शुरू हुआ था। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें मुख्य आरोपी बीकेटीसी अध्यक्ष के पीए प्रमोद नौटियाल और पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान शामिल हैं। आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज में नोटों की गड्डियां अपनी जेब में छिपाते हुए पकड़ा गया था। इस घटना के बाद ही पुजारियों के लिए बिना जेब का कुर्ता पहनने जैसे सख्ती का प्रस्ताव आया था, लेकिन इसके खिलाफ अब पुजारी पूरी तरह एकजुट हो गए हैं।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    4 hrs ago
  • राजस्थान के भीलवाड़ा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के तत्वावधान में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे छात्रों और युवाओं के समर्थन में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष शिवराम (जीपी) खटीक के नेतृत्व में यह जुलूस सूचना केंद्र चौराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हाथों में मशालें लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा तथा युवाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष शिवराम (जीपी) खटीक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा किया गया व्यवहार बेहद निंदनीय है। खटीक ने गृह मंत्री अमित शाह से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की, साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस्तीफे की मांग रखी। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है और कांग्रेस उनके हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। इस मशाल जुलूस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पीसीसी सदस्यों, पूर्व विधायकों, जनप्रतिनिधियों, जिला, ब्लॉक एवं वार्ड पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों, पार्षदों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
    1
    राजस्थान के भीलवाड़ा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के तत्वावधान में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे छात्रों और युवाओं के समर्थन में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष शिवराम (जीपी) खटीक के नेतृत्व में यह जुलूस सूचना केंद्र चौराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हाथों में मशालें लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा तथा युवाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाई।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष शिवराम (जीपी) खटीक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा किया गया व्यवहार बेहद निंदनीय है। खटीक ने गृह मंत्री अमित शाह से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की, साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस्तीफे की मांग रखी। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है और कांग्रेस उनके हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

इस मशाल जुलूस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पीसीसी सदस्यों, पूर्व विधायकों, जनप्रतिनिधियों, जिला, ब्लॉक एवं वार्ड पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों, पार्षदों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा क्षेत्र में मानसून के लंबे ब्रेक के बाद हाल ही में हुई बारिश से खरीफ की फसलों को संजीवनी मिली है। बारिश के बाद मिट्टी में पर्याप्त नमी आ गई है और मौसम खुलते ही किसान फसलों में खरपतवार और कीटों के प्रबंधन के लिए कीटनाशक व खरपतवार नाशक दवाइयों का छिड़काव करने में जुट गए हैं। भादसोड़ा के काश्तकार मोहन लाल सुथार ने बताया कि खरपतवार नाशक दवाई के छिड़काव के लिए खेत में पर्याप्त नमी होना बहुत जरूरी होता है, जो इस बारिश से खेतों में आ चुकी है। मौसम साफ होते ही किसान अब मक्का, सोयाबीन और मूंगफली सहित विभिन्न खरीफ फसलों में खरपतवार नाशक दवाओं का स्प्रे कर रहे हैं।
    1
    राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा क्षेत्र में मानसून के लंबे ब्रेक के बाद हाल ही में हुई बारिश से खरीफ की फसलों को संजीवनी मिली है। बारिश के बाद मिट्टी में पर्याप्त नमी आ गई है और मौसम खुलते ही किसान फसलों में खरपतवार और कीटों के प्रबंधन के लिए कीटनाशक व खरपतवार नाशक दवाइयों का छिड़काव करने में जुट गए हैं।

भादसोड़ा के काश्तकार मोहन लाल सुथार ने बताया कि खरपतवार नाशक दवाई के छिड़काव के लिए खेत में पर्याप्त नमी होना बहुत जरूरी होता है, जो इस बारिश से खेतों में आ चुकी है। मौसम साफ होते ही किसान अब मक्का, सोयाबीन और मूंगफली सहित विभिन्न खरीफ फसलों में खरपतवार नाशक दवाओं का स्प्रे कर रहे हैं।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.