*खाकी पर भू-माफिया का साया?* *स्वतंत्र पत्रकार पर जानलेवा हमले व झूठी क्रास रिपोर्ट दर्ज करने के विरोध में पत्रकारों ने एसआईटी जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन* रतनगढ़ / नीमच मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रतनगढ़ में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। जमीन हड़पने की नियत से 7-8 हमलावरों द्वारा स्वतंत्र पत्रकार एवं बर्तन व्यवसायी अनिल सोडानी पर किए गए जानलेवा हमले के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस घटना से पत्रकारों और सर्व समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। *प्रमुख बिंदु और घटनाक्रम* घटना: 27 अगस्त 2026 की रात लगभग 9:30 से 10:30 बजे के बीच, जब पत्रकार अनिल सोडानी 'डेर वाले बालाजी' के दर्शन कर लौट रहे थे,तब गुंजाली नदी के पास पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत उन पर हमला किया गया। राहगीरों के बीच-बचाव से उनकी जान बची। *विवाद की वजह:* पीड़ित परिवार का आरोप है। कि डीकेन नगर के पास स्थित उनकी माताजी की बहुमूल्य भूमि को कौड़ियों के दाम हथियाने के लिए यह हमला किया गया है। *पुलिस की भूमिका पर सवाल:* थाना प्रभारी बी.एल.भाबर द्वारा सख्त कार्यवाही के आश्वासन के बावजूद सब इंस्पेक्टर के.एल.सोलंकी ने मुख्य आरोपियों को बचाने के उद्देश्य से पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही उलटा 'क्रॉस कायमी' दर्ज कर दी।मामले में 112 डायल वाहन के ड्राइवर देवेंद्र द्वारा बनाया गया वीडियो, भोपाल कंट्रोल रूम का जीपीएस डेटा और आसपास के सीसीटीवी फुटेज सबसे बड़े सबूत हैं, जिन्हें सुरक्षित करने की मांग की गई है। *ज्ञापन की प्रमुख मांगें* थाना रतनगढ़ से जांच हटाकर एसडीओपी या एएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी (SIT) का गठन किया जाए।112 स्टाफ के मोबाइल व घटनास्थल के सीसीटीवी/डीवीआर जब्त कर साइबर सेल/एफएसएल भेजे जाएं।पीड़ित पर दबाव बनाने के लिए दर्ज झूठी क्रॉस कायमी तुरंत खारिज की जाए।स्वतंत्र पत्रकार को तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।इस अवसर पर सिंगोली-रतनगढ़ तहसील पत्रकार संघ की ओर से मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार रूपसिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन का वाचन पत्रकार अनिल शर्मा ने तथा आभार सुरेश साहू ने व्यक्त किया।इस दौरान सिंगोली से राजेश कोठारी,महबूब मेंव, आजाद नीलगर, अतुल मैहर,मुकेश माहेश्वरी,झांतला से राजेश शर्मा,एम.डी. मंसूरी,नीमच से सत्यनारायण माहेश्वरी, डिकेन से अशोक व्यास,जगदीश सैन, जाट से सत्यनारायण सुथार,आजाद खान, रतनगढ़ से सुरेश साहू, अनिल शर्मा,ईश्वर व्यास,प्रकाश माली, जितेंद्र नामदेव,प्रदीप तिवारी,सत्यनारायण नागदा,अनिल सोडानी, निर्मल मूंदड़ा सहित तहसील क्षेत्र के तमाम पत्रकार उपस्थित थे।ज्ञापन की प्रतिलिपी जिला कलेक्टर नीमच, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा,डीजीपी मध्यप्रदेश,उज्जैन आईजी,रतलाम डीआईजी और एसपी नीमच को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कब शुरू करता है।

- आप खुद ही बताओ कि ईडी को कहाँ FIR करानी चाहिए! पंजाब में या मध्यप्रदेश में1
- 🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️मन्दसौर जिले में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना* जय हो भगवान इंद्र देवता की… हर-हर महादेव! मन्दसौर जिले के मल्हारगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल गई है और क्षेत्रवासियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। आसमान में घने बादलों के बीच हो रही बारिश ने पूरे क्षेत्र का नजारा मनमोहक बना दिया है। वहीं खेत-खलिहानों में भी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही है। बारिश का खूबसूरत नजारा देखते ही बन रहा है… प्रकृति ने बदला अपना रंग !3
- रामपुरा में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से बनाया गया रामपुरा लालबाग में मटकी फोड़ कार्यक्रम विजेता टीम बुलंदी कचूमरिया त्रिकाल ग्रुप भोई ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान जय कन्हैया लाल की - रामपुरा में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व, बुलंदी कचूमरिया त्रिकाल ग्रुप भोई रहा विजेता रामपुरा में आस्था और उत्साह का संगम लालबाग में भव्य मटकी फोड़ का आयोजन रामपुरा में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर के लालबाग परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी उपस्थित रहे। श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद *बुलंदी कचूमरिया त्रिकाल ग्रुप भोई* की टीम ने मटकी फोड़ कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। आयोजकों द्वारा विजेता टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शांति और सौहार्द के साथ त्योहार को मनाया गया, जिसके लिए आयोजकों की सराहना की जा रही है।3
- धनेतकलां में एक महीने में चार मौतों का असर, जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिर में कम दिखी भीड़ एक महीने में चार मौतों से धनेतकलां गांव में छाया गम का साया, जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिर में पहले की अपेक्षा कम दिखी भीड़, फिर भी श्रद्धालुओं की रही अच्छी खासी मौजूदगी — सामने आया जन्माष्टमी का वीडियो #धनेतकलां #चित्तौड़गढ़ #जन्माष्टमी #कृष्णजन्माष्टमी #कृष्णमंदिर #Janmashtami2026 #DhanetKalan #Chittorgarh #HelloChittorgarhNews #RajasthanNews1
- चित्तौड़गढ़ CP Joshi का दावा: चित्तौड़गढ़ में फिर लहराएगा BJP का परचम, बोर्ड बनना तय!1
- कॉन्स्टेबल ने बुजुर्ग संत पर दिखाई दबंगता, मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने सख्त कार्यवाही की मांग की। दैनिक वीरधरा राजस्थान। बेंगु। नन्दवाई पुलिस चौकी में तैनात एक कांस्टेबल पर संत-महात्मा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि शौचालय को लेकर हुए विवाद के बाद कांस्टेबल गोकुल लाल मीणा ने संत-महात्मा के साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर संत समाज और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। बनन्दवाई के लोगों ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बेगूं डीएसपी अंकित कुड़ी, पारसोली थाना अधिकारी आशुतोष सिंह, एएसआई रामदयाल, हेड कांस्टेबल मिश्री लाल और चांद मल खटीक अपनी टीम के साथ नन्दवाई कस्बे पहुंचे। उन्होंने गांव वालों और संत-महात्मा से बातचीत की। देर रात तक यह मामला शांत हुआ। मामला सामने आने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने तुरन्त कांस्टेबल गोकुल लाल मीणा को चित्तौड़गढ़ लाइन हाजिर कर दिया। ग्रामीण निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।1
- MP - वाय डी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने स्कूल बस चालकों को बस धीमी गति से चलाने की दी हिदायत* मन्दसौर के वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने स्कूली बस चालकों को वाहन धीमी गति से चलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बसों में बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। तेज गति और लापरवाही से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने चालकों से अपील की कि बच्चों की जान की परवाह करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।1
- रामपुरा की सरजमीं पर भारतीय क्रिकेट स्टार आवेश खान का भव्य स्वागत, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह ब्यूरो रिपोर्ट अजीमुल्ला खान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज *आवेश खान* का आज रामपुरा की सरजमीं पर आगमन हुआ। रामपुरा लालबाग पहुंचने पर क्रिकेट प्रेमियों ने उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सम्राट दीक्षित मित्र मंडल, न्यू स्टार क्रिकेट क्लब और मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने आवेश खान को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आवेश खान ने भी सभी क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया। इस गरिमामय स्वागत समारोह में सम्राट दीक्षित, अमिताभ उच्छाना, मो. शादी खान, मौजु, शहजाद मंसूरी, एजाज कुरैशी, अरशद, शोयब मंसूरी, मन्नू चांदना, विनय अरोरा, अर्जुन योगी, लोकेंद्र योगी, दीपक धूलिया, सुनील करेल, कपिल मणिक, आशीष मुथा, कल्लू पंजाबी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। रामपुरा की जनता ने आवेश खान के आगमन को लेकर खुशी जाहिर की है।4
- चित्तौड़गढ़ निकाय चुनाव में सियासी संग्राम, ‘मिशन 60’ बनाम कांग्रेस की साख! 2014 का ‘कमल’ या 2019 का ‘हाथ’? चित्तौड़गढ़ के 60 वार्डों में सियासी शह-मात का खेल, ‘मिशन 60’ के सामने कांग्रेस की साख और निर्दलीयों की चुनौती!1