Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना खींवसर ने अवैध मादक पदार्थों की खेती करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार। नागौर के ऑपरेशन संकल्प के तहत खींवसर थाना में अवैध मादक पदार्थों की खेती करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
रमेश सिंह
थाना खींवसर ने अवैध मादक पदार्थों की खेती करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार। नागौर के ऑपरेशन संकल्प के तहत खींवसर थाना में अवैध मादक पदार्थों की खेती करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
More news from राजस्थान and nearby areas
- नागौर ऑपरेशन संकल्प के तहत खींवसर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती करने पर किया एक आरोपी को गिरफ्तार।1
- Post by Ummed faroda2
- जयपुर जिले के शाहपुरा में सनातन धर्म के जयकारों की गूंज भगवा रैली व शोभायात्रा में अपार उत्साह दिखा,रैली में भगवान नृसिंह सिंह की संजीव झांकी व अघोरी नृत्य रहा विशेष आकर्षण का केंद्र,जय श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में शहर मे हिंदू नववर्ष पर गुरुवार को सनातन धर्म के जयकारों की गूंज मे विशाल भगवा रैली व शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शहरवासियों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। समूचा शहर जय श्री राम के जयकारों से गूंजायमान हो उठा। विशाल भगवा रैली में नासिक का विश्व प्रसिद्ध ढोल ताशा, इंदौर का डबल डेकर डीजे, नरसिंह भगवान की सजीव झांकी, राम दरबार की सजीव झांकियां व अघोरी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही सनातन प्रेमियों का ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष रोहिताश रूंडला व संयोजक के रमेश कुमावत ने बताया कि रैली व शोभायात्रा का शुभारंभ खोरी परमानंद धाम के संत हरिओम दास जी महाराज के सानिध्य, विधायक मनीष यादव व नगर परिषद सभापति बंशीधर सैनी की मौजूदगी में शहर की कृषि उपज मंडी प्रांगण से हुआ। जो डीजे की धुन के साथ मंडी तिराहा, न्यू बस स्टैंड पुराना बस स्टैंड, पीपली तिराहा, नीमकाथाना रोड, खातेडी, चौपड़ व दिल्ली रोड होते हुए वापस पीपली तिराहा पर आकर संपन्न हुई। शाहपुरा। भगवा रैली में उमड़े लोग। महाराज श्री व अतिथियों ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हमारा नव वर्ष प्रारंभ होता है। शोभा यात्रा के दौरान कई स्थानों पर सेवा भाव का समर्पण भी देखने को मिला। जहां टीम मनीष यादव द्वारा मुख्य बस स्टैंड पर लोगों ने पानी व जलजीरा की व्यवस्था कर सनातन प्रेमियों का स्वागत किया। रैली में लोग इंदौर के डबल डेकर डीजे की धुन पर जमकर नाचते नजर आए। शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। अघोरी नृत्य देखने के लिए शहर वासी घरों व दुकानों की छतों पर चढ़ गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उपखंड अधिकारी संजीव कुमार खेदड़ व डीवाईएसपी मुकेश चौधरी मय जाब्ता कार्यक्रम में संत हरिओम दास जी महाराज, विधायक मनीष यादव, नगर परिषद सभापति बंशीधर सैनी, व्यापार मासिक अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू सैनी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कमलै स्वामी रविश खटाणा, ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी, राहुल बजाज बजाज, दुर्गा प्रसाद शर्मा, प्रेम देवी जाट पार्षद घनश्याम सैनी, विजय अग्रवाल, श्याम सुंदर राज जोशी, धोलू सैनी, जितेंद्र शर्मा, धर्मपाल यादव, लोकेश शमा, सामोता, नवल टेलर, कैलाश भड़ाना सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।1
- तालवाले बालाजी के मंदिर से लेकर मुख्य बाजार होते हुए भगवामय हुआ रतनगढ़, रतनगढ़ हिंदू नवसंवत्सर के आगमन पर गुरुवार को सनातनी संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवा रैली निकाली गई। शाम चार बजे श्रीतालवाले बालाजी मंदिर से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम परमाणाताल स्थित राम स्नेह मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में राम दरबार की झांकी भी सजाई गई। रैली में युवा धार्मिक गीतों व जोशिले नारों पर नाचते-गाते व झूमते हुए चल रहे थे। भगवा रैली का कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। रैली बस स्टैंड सर्किल, अशोक स्तंभ, हनुमान पुस्तकालय, गढ़ चौराहा, मेहंदीपुर बालाजी व धानुका कुआ होते हुए बालाजी मंदिर पहुंची। शहर के कई स्थानों पर विभिन्न संगठनों एवं व्यापारियों ने रैली का स्वागत किया तथा पेय पदार्थ पिलाया। रैली में शामिल युवाओं ने लगभग तीन किलोमीटर का सफर पूरा किया तथा रैली में सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुई, जिनमें से कुछ युवा अपने वाहनों पर, तो कुछ लोग पैदल चल रहे थे। रैली को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। डीवाईएसपी इनसार अली एवं सीआई गौरव खिड़िया के नेतृत्व में भारी पुलिस जाप्ता रैली के साथ चल रहा था। भगवा रैली को लेकर शहर में कई स्थानों पर स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर गंगानाथ महाराज, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, कांग्रेस नेता अरविंद चाकलान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवभगवान कम्मा, पूर्व प्रधान अर्जुनसिंह फ्रांसा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।2
- Post by Mahesh panchariya1
- जोधपुर के बनाड़ क्षेत्र की हनुमान वाटिका में आगामी 21 से 27 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को संत चैन दास महाराज, संत हीरा दास महाराज और बालाजी के पुजारी राजूराम महाराज के नेतृत्व में पब्लिक स्कूल में किया गया । कथा में संत रामनिवास महाराज शास्त्री (मेड़ता धाम ) भागवत कथा का वाचन करेंगे। वहीं शाम के सत्र में भक्तमाल कथा वाचक संत श्रवण राम महाराज द्वारा भक्तों को कथा का रसपान कराया जाएगा । पोस्टर विमोचन के दौरान सरपंच प्रतिनिधि चौथाराम तांडी, चौथाराम धुधावाल, धर्माराम थाकण, पन्नालाल छबरवाल, श्याम दास, राजेन्द्र छबरवाल, बनाड़ रामसा, राकेश, दिनेश, प्रकाश शर्मा, लक्ष्मण गुर्जर, भूराराम गुर्जर, श्रवण देदड़, भागीरथ सांगवा, जीतू मेघवाल, राजू प्रजापत सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।2
- न्यू राजस्थान धरा न्यूज कैलाश फुलवारी आज राजस्थान दिवस के पावन अवसर पर अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु 700 महिलाओं को 'सड़क सुरक्षा अग्रदूत' के रूप में हेलमेट वितरित किए हमारी सरकार प्रदेश के कोने-कोने को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने और जन-जन की सुरक्षा के लिए संकल्पित है राजस्थान दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए यातायात सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित और आधुनिक बनाने हेतु 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ये बसें न केवल शहरों और गांवों के बीच की दूरी को कम करेंगी, बल्कि प्रदेश के विकास को भी नई दिशा प्रदान करेंगी1
- नागौर के ऑपरेशन संकल्प के तहत खींवसर थाना में अवैध मादक पदार्थों की खेती करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार।1