अपर निदेशक ने संयुक्त चिकित्सालय की परखी स्वास्थ्य सेवाएं, कमियां सुधारने के दिए निर्देश सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय का सोमवार को बस्ती मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नीरज कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के साथ चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, मेडिसिन विभाग, पैथोलॉजी लैब, आयुष्मान कार्ड केंद्र और आयुष्मान आरोग्य दवा वितरण केंद्र व एक्सरे विभाग का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से व्यवस्थाओं और सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर निदेशक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. एमके चौधरी, डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. अश्वनी चौधरी, डॉ. अफरोज नैयर, डॉ. राक्शा मुमताज, डॉ. संजय शर्मा, दीपक वर्मा, चीफ फार्मासिस्ट रत्न शंकर चौधरी, राजेंद्र चौधरी, राजेश बाबू, बिंदु, रेनू भारती, गीता भारती, अर्चना मैसी, केके पांडेय, भानु प्रताप, प्रदीप मिश्रा, प्रियंका, मनोज मिश्रा, कंचन यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
अपर निदेशक ने संयुक्त चिकित्सालय की परखी स्वास्थ्य सेवाएं, कमियां सुधारने के दिए निर्देश सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय का सोमवार को बस्ती मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नीरज कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के साथ चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, मेडिसिन विभाग, पैथोलॉजी लैब, आयुष्मान कार्ड केंद्र और आयुष्मान आरोग्य दवा वितरण केंद्र व एक्सरे विभाग का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से व्यवस्थाओं और सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर निदेशक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. एमके चौधरी, डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. अश्वनी चौधरी, डॉ. अफरोज नैयर, डॉ. राक्शा मुमताज, डॉ. संजय शर्मा, दीपक वर्मा, चीफ फार्मासिस्ट रत्न शंकर चौधरी, राजेंद्र चौधरी, राजेश बाबू, बिंदु, रेनू भारती, गीता भारती, अर्चना मैसी, केके पांडेय, भानु प्रताप, प्रदीप मिश्रा, प्रियंका, मनोज मिश्रा, कंचन यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
- नैनो उर्वरक अपनाने पर जोर, बिक्री केंद्र प्रभारियों को दिया प्रशिक्षण सिद्धार्थनगर जिले के कृषि भवन सभागार में मंगलवार को इफको की ओर से नैनो उर्वरक एवं अन्य कृषि उत्पादों को लेकर बिक्री केंद्र प्रभारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इफको डेलिगेट हनुमंत प्रताप सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक राजेश कुमार रहे। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बिक्री केंद्र प्रभारियों से किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि किसान यूरिया और डीएपी का आवश्यकता से अधिक प्रयोग न करें। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी जैसे उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए। जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय ने कहा कि बिक्री केंद्र प्रभारी किसानों को दानेदार उर्वरकों का अनावश्यक एवं अधिक मात्रा में प्रयोग करने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दें। उन्होंने किसानों को यूरिया और डीएपी की मात्रा कम करने तथा नैनो उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। इफको एमसी के क्षेत्रीय अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कृषि दवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इफको एमसी की दवाओं की खरीद पर निःशुल्क बीमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में इफको के क्षेत्रीय अधिकारी शिशुपाल, आईएफएफडीसी के आलोक दीक्षित, संजय मौर्य समेत करीब 60 इफको बिक्री केंद्रों के प्रभारी मौजूद रहे।1
- संतकबीरनगर- दलित महिला पर अत्याचार से बौखलाए मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, थाने पहुंचकर पुलिस को लगाई जमकर फटकार: थानाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक, थाने में मचा हड़कंप। फरीदाबाद मेहदावल क्षेत्र में एक दलित महिला पर हुए कथित अत्याचार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी आगबबूला हो गए और तुरंत अपने समर्थकों के साथ मेहदावल थाने पहुंच गए। थाने पहुंचते ही विधायक अनिल त्रिपाठी ने पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा रोष जताया और जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दलित महिला के मामले में पुलिस की लापरवाही और हीलाहवाली पर सवाल उठाते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि जनता की समस्याओं और महिला के साथ हुए अत्याचार को लेकर विधायक त्रिपाठी की मेहदावल थाना अध्यक्ष से तीखी नोकझोंक भी हुई। थाने के अंदर चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान थाने में हड़कंप का माहौल बना रहा। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि गरीब, दलित और असहाय महिला पर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।1
- शिकायत है❗ 15-9-2026 ई०, ‼️ लघु शंकर ( पेशाब) करने के लिए ₹5 लगता है ⁉️✍️ स्थान ( Location📍) :- खलीलाबाद ( खलीलाबाद नगर निगम) क्षेत्र , जनपद :- संत कबीर नगर , उत्तर प्रदेश! यह खलीलाबाद शहर है । खलीलाबाद बाईपास के नजदीक, दक्षिण दिशा में चलता फिरता शौचालय बनाया गया है। यहां पर लघुशंका करने की कोई व्यवस्था नहीं है । इस शौचालय को चलाने वाला इसका ठेकेदार पेशाब करने के लिए ₹5 की वसूली करता है।। नगर निगम खलीलाबाद को क्या पता नहीं है ❓ खलीलाबाद नगर निगम को इसकी जानकारी नहीं है ❓ शौचालय निर्माण के लिए यहां पर जगह मौजूद है❗ लेकिन अधिकारी हाथ पर हाथ करें बैठे हुऎ हैं❗✅ खलीलाबाद नगर निगम (खलीलाबाद शहर ) जनपद:- संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश!1
- गरीबों के मुंह से छीन रहे निवाला / गरीबों के हक पर डाल रहे डाका लोटन ब्लाक के ग्राम पंचायत बनियाडीह में सरकार द्वारा दिया जा रहा सस्ता गला को कोटेदार द्वारा बांटा भी जा रहा है और वहीं से बेचा भी जा रहा है जैसा की वीडियो में साथ दिखाई दे रहा है बोरी भर कर रखा हुआ अब देखना है खबर वायरल होने पर विभाग क्या कहता है जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें ऊपर से लेकर नीचे तक सब लोग मिले हुए हैं3
- फरेंदा क्षेत्र के सेमरा महराज गांव में चार मकान पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश एवं तहसीलदार न्यायिक मजिस्ट्रेट की बेदखली फरेंदा सर्किल के चार थाने की फोर्स मौके पर मौजूद रहीं। धारा 67 के तहत हुई कार्रवाई - फरेंदा एसडीएम #mahararagnj #police #sdm1
- डीआईजी ने थाना महुली का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश महुली, संतकबीरनगर। पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी ने अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों का निष्पक्ष व त्वरित समाधान, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण में थाना परिसर की साफ-सफाई और सुव्यवस्थित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए डीआईजी ने थाना पुलिस की सराहना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार, पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी पर्वों एवं सार्वजनिक आयोजनों को देखते हुए डीआईजी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण तथा सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र, थाना प्रभारी महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित थाना महुली का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।4
- जनता की शिकायतों पर विधायक अनिल त्रिपाठी सख्त, मेहदावल थाने में हुई तीखी नोकझोंक संतकबीरनगर। जनता की समस्याओं और शिकायतों को लेकर मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी मेहदावल थाने पहुंचे। विधायक ने थाना परिसर में पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से जुड़ी समस्याओं और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान कुछ मामलों के निस्तारण को लेकर विधायक और मेहदावल थानाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को न्याय के लिए परेशान न होना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने की बात कही। विधायक के थाने पहुंचने और थानाध्यक्ष से हुई तीखी बहस का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- अपर निदेशक ने संयुक्त चिकित्सालय की परखी स्वास्थ्य सेवाएं, कमियां सुधारने के दिए निर्देश सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय का सोमवार को बस्ती मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नीरज कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के साथ चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, मेडिसिन विभाग, पैथोलॉजी लैब, आयुष्मान कार्ड केंद्र और आयुष्मान आरोग्य दवा वितरण केंद्र व एक्सरे विभाग का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से व्यवस्थाओं और सेवाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर निदेशक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. एमके चौधरी, डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. अश्वनी चौधरी, डॉ. अफरोज नैयर, डॉ. राक्शा मुमताज, डॉ. संजय शर्मा, दीपक वर्मा, चीफ फार्मासिस्ट रत्न शंकर चौधरी, राजेंद्र चौधरी, राजेश बाबू, बिंदु, रेनू भारती, गीता भारती, अर्चना मैसी, केके पांडेय, भानु प्रताप, प्रदीप मिश्रा, प्रियंका, मनोज मिश्रा, कंचन यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।1