एकलव्य हॉस्टल बना लापता केंद्र सुरक्षा के दावों के बीच 11वीं के दो छात्र गायब, प्रबंधन की खुली पोल.. शहडोल। जिले मुख्यालय से सटे धुरवार स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपनी शर्मनाक लापरवाही के लिए। हॉस्टल की चाक-चौबंद सुरक्षा को ठेंगा दिखाकर कक्षा 11 वीं के दो छात्र रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए हैं। सुबह की गणना में जब दो बिस्तर खाली मिले, तो वार्डन अरुण कुमार और प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई है, लेकिन सवाल वही है कि आखिर परिंदा भी पर न मार सके, ऐसे दावों वाले हॉस्टल से बच्चे हवा कैसे हो गए। सवालों के घेरे में खाकी और प्रबंधन यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इसी छात्रावास से एक छात्रा लापता हुई थी, जिसका आज तक सुराग नहीं लगा। क्या एकलव्य हॉस्टल अब बच्चों की तस्करी या असुरक्षा का अड्डा बनता जा रहा है। भारी-भरकम बजट, ऊंची दीवारें और तैनात सुरक्षाकर्मियों के बावजूद अगर बच्चे गायब हो रहे हैं, तो यह सीधे तौर पर प्रबंधन की मिलीभगत या घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है। अभिभावकों का फूटा गुस्सा परिजनों का आरोप है कि वे अपने कलेजे के टुकड़ों को अफसर बनाने भेजते हैं, लेकिन यहाँ उनकी जान और सुरक्षा ही खतरे में है। बंद गेट और पहरेदारी के बीच बच्चों का गायब होना हॉस्टल की आंतरिक व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन क्या प्रशासन केवल कागजी खानापूर्ति करेगा या इस लापरवाही के सिंडिकेट पर कोई सख्त एक्शन लेगा। इनका कहना है... मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है और लापता छात्रों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। अरुण पाण्डेय थाना प्रभारी सोहागपुर ****** विभागीय स्तर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही छात्रों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आनंद राय सिन्हा सहायक आयुक्त
एकलव्य हॉस्टल बना लापता केंद्र सुरक्षा के दावों के बीच 11वीं के दो छात्र गायब, प्रबंधन की खुली पोल.. शहडोल। जिले मुख्यालय से सटे धुरवार स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपनी शर्मनाक लापरवाही के लिए। हॉस्टल की चाक-चौबंद सुरक्षा को ठेंगा दिखाकर कक्षा 11 वीं के दो छात्र रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए हैं। सुबह की गणना में जब दो बिस्तर खाली मिले, तो वार्डन अरुण कुमार और प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई है, लेकिन सवाल वही है कि आखिर परिंदा भी पर न मार सके, ऐसे दावों वाले हॉस्टल से बच्चे हवा कैसे हो गए। सवालों के घेरे में खाकी और प्रबंधन यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इसी छात्रावास से एक छात्रा लापता हुई थी, जिसका आज तक सुराग नहीं लगा। क्या एकलव्य हॉस्टल अब बच्चों की तस्करी या असुरक्षा का अड्डा बनता जा रहा है।
भारी-भरकम बजट, ऊंची दीवारें और तैनात सुरक्षाकर्मियों के बावजूद अगर बच्चे गायब हो रहे हैं, तो यह सीधे तौर पर प्रबंधन की मिलीभगत या घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है। अभिभावकों का फूटा गुस्सा परिजनों का आरोप है कि वे अपने कलेजे के टुकड़ों को अफसर बनाने भेजते हैं, लेकिन यहाँ उनकी जान और सुरक्षा ही खतरे में है। बंद गेट और पहरेदारी के बीच बच्चों का गायब होना हॉस्टल की आंतरिक व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन क्या प्रशासन केवल कागजी खानापूर्ति करेगा या इस लापरवाही के सिंडिकेट पर कोई सख्त एक्शन लेगा। इनका कहना है... मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है और लापता छात्रों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। अरुण पाण्डेय थाना प्रभारी सोहागपुर ****** विभागीय स्तर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही छात्रों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आनंद राय सिन्हा सहायक आयुक्त
- शहडोल, 19 मार्च 2026— जिले में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान 28 फरवरी से 31 मई 2026 तक संचालित होगा। उन्होंने जानकारी दी कि 18 मार्च 2026 तक जिले में 1066 बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है, जबकि कुल 11051 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टीकाकरण मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल ब्यौहारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार, सिंहपुर, गोहपारू, जयसिंहनगर, निपनिया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में निःशुल्क उपलब्ध है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारी से दूर रहें और अपनी बेटियों को समय पर यह जीवनरक्षक टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस टीके से कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होता और यह बच्चियों के स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है।1
- मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक निजी स्कूल के बच्चे वैन को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन खराब हो गई थी, जिसके बाद बच्चों से ही उसे धक्का लगवाया गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ इस तरह का खिलवाड़ बेहद गंभीर मामला है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता1
- Post by देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार1
- डिंडोरी हथकटा गांव में बिस्तर पर सोए महिला को सर्प दाहिना पैर पीढ़ली में काटनेसे मौत हो गई जिला चिकित्सालय में पीएम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया2
- घोड़ामाडा जामवंती गुफा बनेगी पर्यटन का नया केंद्र ह कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने किया निरीक्षण, विकास के दिए निर्देश—सुगम रास्ता व पेयजल व्यवस्था पर जोर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मेंहदवानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हथडोल मनेरी स्थित घोड़ामाडा जामवंती गुफा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुफा की व्यवस्थाओं एवं प्राकृतिक स्थिति का जायजा लेते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनपद सीईओ मेंहदवानी को गुफा तक सुगम आवागमन के लिए मार्ग विकसित करने तथा पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुफा के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल प्रकृति की गोद में बसा हुआ है और इसे आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। कलेक्टर ने गुफा के अंदर पहुंचकर भी निरीक्षण किया, जहां ग्रामीणों द्वारा 151 कलशों के साथ जवारों की स्थापना की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यहां नियमित रूप से जवारे रखे जा रहे हैं, जिससे यह स्थल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा गुफा के विकास में सहयोग किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 100 से 200 श्रद्धालु इस प्राकृतिक स्थल पर पहुंचकर गुफा का दर्शन एवं आनंद लेते हैं। कलेक्टर ने गुफा से बह रहे पानी के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि जल को रोककर पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के उपयोग में लाया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, जनपद पंचायत मेंहदवानी के सीईओ प्रदीप ओझा, तहसीलदार मेंहदवानी, पंचायत इंस्पेक्टर एवं सहायक परियोजना अधिकारी अशोक कुडापे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित4
- गैस सिलेंडर लेने गए थे लोग, मधुमक्खियों के झुंड ने बोल दिया धावा... Video में दिखा अफरा-तफरी का मंजर MP के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे दर्जनों लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सिलेंडरों को छोड़कर यहां-वहां भागते नजर आए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौरोजाबाद नगर की सहकारी समिति के गोदाम के पास ही मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता लगा था. किसी अज्ञात कारण से छत्ते में हलचल हुई और हजारों मधुमक्खियां अचानक उड़ने लगीं. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मधुमक्खियों ने कतार में खड़े लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. गमछे और कपड़ों से बचाई जान लाइन में खड़े अनिल मिश्रा ने बताया कि अचानक मधुमक्खियां बड़ी संख्या में हमलावर हो गईं. लोगों ने तुरंत अपने गमछे और कपड़ों से चेहरा ढककर खुद को बचाने का प्रयास किया.1
- शहडोल। शहडोल और अनूपपुर जिले की सरहद पर स्थित बकही के जंगलों में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ से लटकता हुआ कंकालनुमा शव बरामद हुआ। यह लाश 15 दिनों से लापता 35 वर्षीया विधवा मनीषा कहार की निकली, जो अमलाई के ओपीएम क्षेत्र से फोटोकॉपी कराने के नाम पर निकली थी और फिर कभी लौटकर नहीं आई। शव की क्षत-विक्षत स्थिति देखकर इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। 9 मार्च से लापता, जंगल में मिला कंकाल जानकारी के अनुसार, मृतका मनीषा कहार के पति का निधन चार वर्ष पूर्व हो चुका था और वह मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी। गत 9 मार्च को वह घर से जरूरी काम का बोलकर निकली थी। परिजनों ने अमलाई थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। बुधवार को चचाई थाना क्षेत्र के बकही जंगल में चरवाहों ने जब पेड़ की टहनी से फंदे पर लटकता नरकंकाल देखा, तो उनके होश उड़ गए। आत्महत्या या सुनियोजित हत्या शव की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसे पहचानना नामुमकिन था, लेकिन कपड़ों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी शिनाख्त मनीषा के रूप में हुई। अब सवाल यह उठता है कि क्या एक घरेलू महिला खुदकुशी के लिए इतनी दूर घने जंगल में जाएगी। 15 दिनों तक पुलिस की सर्चिंग टीम क्या कर रही थी, क्या इस मौत के पीछे कोई ऐसा सफेदपोश चेहरा है जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही है। दो जिलों की पुलिस के बीच फंसा मामला फिलहाल चचाई और अमलाई पुलिस आपसी समन्वय से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी, लेकिन जिस तरह से शव कंकाल में तब्दील हुआ है, उससे साफ है कि मौत कई दिन पहले ही हो चुकी थी। खाकी के लिए यह मामला एक बड़ी चुनौती है। क्या पुलिस इस कंकाल के पीछे छिपे गुनहगारों तक पहुंच पाएगी या इसे महज एक आत्महत्या बताकर फाइल बंद कर दी जाएगी।....2
- Post by Sumit Singh Chandel1
- ~ मोनालिसा ने अपने माता और पिता सहित फिल्म डायरेक्टर पर लगाए आरोप ~ कुंभ की चर्चित लड़की मोनालिसा एकबार फिर शादी करने के बाद विवादो के घेरे में घिर गई कुछ दिन पहले फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा और मांता वपिता ने मोनासिसा की शादी पर गंभीर आरोप लगाकर एसडीओपी कार्यलय में नाबालिक मोनालिसा का अपहरण आरोप की शिकायत का आवेदन दिया था मोनालिसा का नया विडियो वायरल ने अपने माता पिता सहित डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी लगाए गम्भीर आरोप विडियो में मोनालिसा ने कहा मेरे मां बाप मीडिया के सामने के रहे है दिखावा उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है बोली सनोज मिश्रा की फिल्म 10 करोड़ नहीं महज 3 लाख रुपए की है सनोज मिश्रा पर परिवार को भड़काने के लगाए आरोप । विडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल ।1