Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोनालिसा ने अपने माता और पिता सहित फिल्म डायरेक्टर पर लगाए आरोप ~ मोनालिसा ने अपने माता और पिता सहित फिल्म डायरेक्टर पर लगाए आरोप ~ कुंभ की चर्चित लड़की मोनालिसा एकबार फिर शादी करने के बाद विवादो के घेरे में घिर गई कुछ दिन पहले फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा और मांता वपिता ने मोनासिसा की शादी पर गंभीर आरोप लगाकर एसडीओपी कार्यलय में नाबालिक मोनालिसा का अपहरण आरोप की शिकायत का आवेदन दिया था मोनालिसा का नया विडियो वायरल ने अपने माता पिता सहित डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी लगाए गम्भीर आरोप विडियो में मोनालिसा ने कहा मेरे मां बाप मीडिया के सामने के रहे है दिखावा उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है बोली सनोज मिश्रा की फिल्म 10 करोड़ नहीं महज 3 लाख रुपए की है सनोज मिश्रा पर परिवार को भड़काने के लगाए आरोप । विडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल ।
वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
मोनालिसा ने अपने माता और पिता सहित फिल्म डायरेक्टर पर लगाए आरोप ~ मोनालिसा ने अपने माता और पिता सहित फिल्म डायरेक्टर पर लगाए आरोप ~ कुंभ की चर्चित लड़की मोनालिसा एकबार फिर शादी करने के बाद विवादो के घेरे में घिर गई कुछ दिन पहले फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा और मांता वपिता ने मोनासिसा की शादी पर गंभीर आरोप लगाकर एसडीओपी कार्यलय में नाबालिक मोनालिसा का अपहरण आरोप की शिकायत का आवेदन दिया था मोनालिसा का नया विडियो वायरल ने अपने माता पिता सहित डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी लगाए गम्भीर आरोप विडियो में मोनालिसा ने कहा मेरे मां बाप मीडिया के सामने के रहे है दिखावा उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है बोली सनोज मिश्रा की फिल्म 10 करोड़ नहीं महज 3 लाख रुपए की है सनोज मिश्रा पर परिवार को भड़काने के लगाए आरोप । विडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डिंडोरी हथकटा गांव में बिस्तर पर सोए महिला को सर्प दाहिना पैर पीढ़ली में काटनेसे मौत हो गई जिला चिकित्सालय में पीएम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया2
- घोड़ामाडा जामवंती गुफा बनेगी पर्यटन का नया केंद्र ह कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने किया निरीक्षण, विकास के दिए निर्देश—सुगम रास्ता व पेयजल व्यवस्था पर जोर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मेंहदवानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हथडोल मनेरी स्थित घोड़ामाडा जामवंती गुफा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुफा की व्यवस्थाओं एवं प्राकृतिक स्थिति का जायजा लेते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनपद सीईओ मेंहदवानी को गुफा तक सुगम आवागमन के लिए मार्ग विकसित करने तथा पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुफा के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल प्रकृति की गोद में बसा हुआ है और इसे आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। कलेक्टर ने गुफा के अंदर पहुंचकर भी निरीक्षण किया, जहां ग्रामीणों द्वारा 151 कलशों के साथ जवारों की स्थापना की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से चैत्र नवरात्रि के अवसर पर यहां नियमित रूप से जवारे रखे जा रहे हैं, जिससे यह स्थल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा गुफा के विकास में सहयोग किया जा रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 100 से 200 श्रद्धालु इस प्राकृतिक स्थल पर पहुंचकर गुफा का दर्शन एवं आनंद लेते हैं। कलेक्टर ने गुफा से बह रहे पानी के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि जल को रोककर पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के उपयोग में लाया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, जनपद पंचायत मेंहदवानी के सीईओ प्रदीप ओझा, तहसीलदार मेंहदवानी, पंचायत इंस्पेक्टर एवं सहायक परियोजना अधिकारी अशोक कुडापे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित4
- बाइक चालक पुलिया से गिरा, गंभीर घायल — जनसंपर्क कर्मचारियों ने दिखाई मानवता, पहुंचाया अस्पताल मंगलवार को बजाग थाना क्षेत्र के सिंगार सत्ती गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, संतोष मसराम निवासी तरच अपनी बाइक से गाड़ासरई की ओर जा रहा था, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह पुलिया के नीचे जा गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। घटना के समय संयोगवश मत्स्य विभाग एवं स्वच्छ भारत अभियान की सफलता की कहानी बनाने जा रहे जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी उसी मार्ग से गुजर रहे थे। गाड़ी में सवार कर्मचारी राजेश पाराशर एवं सोशल मीडिया हैंडलर दीपक नामदेव ने घायल युवक को देखते ही तुरंत वाहन रोका और मदद के लिए आगे आए। दोनों कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए गमछे से युवक के सिर की पट्टी की, जिससे खून बहना कम हो सके। साथ ही उसे पानी पिलाकर संभाला और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। समय पर मिली सहायता से युवक की जान बच सकी। जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार ने दोनों कर्मचारियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि “मानव सेवा सर्वोपरि है।”1
- Post by देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार1
- गैस सिलेंडर लेने गए थे लोग, मधुमक्खियों के झुंड ने बोल दिया धावा... Video में दिखा अफरा-तफरी का मंजर MP के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे दर्जनों लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सिलेंडरों को छोड़कर यहां-वहां भागते नजर आए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौरोजाबाद नगर की सहकारी समिति के गोदाम के पास ही मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता लगा था. किसी अज्ञात कारण से छत्ते में हलचल हुई और हजारों मधुमक्खियां अचानक उड़ने लगीं. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मधुमक्खियों ने कतार में खड़े लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. गमछे और कपड़ों से बचाई जान लाइन में खड़े अनिल मिश्रा ने बताया कि अचानक मधुमक्खियां बड़ी संख्या में हमलावर हो गईं. लोगों ने तुरंत अपने गमछे और कपड़ों से चेहरा ढककर खुद को बचाने का प्रयास किया.1
- शहडोल। शहडोल और अनूपपुर जिले की सरहद पर स्थित बकही के जंगलों में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ से लटकता हुआ कंकालनुमा शव बरामद हुआ। यह लाश 15 दिनों से लापता 35 वर्षीया विधवा मनीषा कहार की निकली, जो अमलाई के ओपीएम क्षेत्र से फोटोकॉपी कराने के नाम पर निकली थी और फिर कभी लौटकर नहीं आई। शव की क्षत-विक्षत स्थिति देखकर इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। 9 मार्च से लापता, जंगल में मिला कंकाल जानकारी के अनुसार, मृतका मनीषा कहार के पति का निधन चार वर्ष पूर्व हो चुका था और वह मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी। गत 9 मार्च को वह घर से जरूरी काम का बोलकर निकली थी। परिजनों ने अमलाई थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। बुधवार को चचाई थाना क्षेत्र के बकही जंगल में चरवाहों ने जब पेड़ की टहनी से फंदे पर लटकता नरकंकाल देखा, तो उनके होश उड़ गए। आत्महत्या या सुनियोजित हत्या शव की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसे पहचानना नामुमकिन था, लेकिन कपड़ों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी शिनाख्त मनीषा के रूप में हुई। अब सवाल यह उठता है कि क्या एक घरेलू महिला खुदकुशी के लिए इतनी दूर घने जंगल में जाएगी। 15 दिनों तक पुलिस की सर्चिंग टीम क्या कर रही थी, क्या इस मौत के पीछे कोई ऐसा सफेदपोश चेहरा है जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही है। दो जिलों की पुलिस के बीच फंसा मामला फिलहाल चचाई और अमलाई पुलिस आपसी समन्वय से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी, लेकिन जिस तरह से शव कंकाल में तब्दील हुआ है, उससे साफ है कि मौत कई दिन पहले ही हो चुकी थी। खाकी के लिए यह मामला एक बड़ी चुनौती है। क्या पुलिस इस कंकाल के पीछे छिपे गुनहगारों तक पहुंच पाएगी या इसे महज एक आत्महत्या बताकर फाइल बंद कर दी जाएगी।....2
- जयसिंहनगर। प्यार और दोस्ती के नाम पर मानसिक प्रताड़ना का एक और खौफनाक अंत सामने आया है। जयसिंहनगर पुलिस ने 22 वर्षीय युवती शिवानी (अनामिका शुक्ला) को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी नीलमणि उपाध्याय उर्फ संजू को धर दबोचा है। साइबर फॉरेंसिक की बारीकी ने आरोपी के उन 'डिजिटल निशानों' को बेनकाब कर दिया, जिनसे वह अब तक बच रहा था। क्या था मामला? बीते 15 जुलाई 2024 को शिवानी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जब मृतिका का मोबाइल ज़ब्त कर साइबर फॉरेंसिक जोन शहडोल से जांच कराई, तो चौंकाने वाले सच सामने आए। आरोपी संजू (27 वर्ष) मृतिका को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। घटना वाले दिन भी आरोपी ने व्हाट्सएप चैट और कॉल के जरिए शिवानी को इस कदर उकसाया कि उसने मौत को गले लगा लिया। कानून का शिकंजा पुलिस ने कॉल डिटेल, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैट जैसे पुख्ता डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। 25 मार्च 2026 को घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। निरीक्षक अजय कुमार बैगा के नेतृत्व वाली टीम ने यह साबित कर दिया कि तकनीक के पीछे छिपकर अपराध करने वाले अब बच नहीं पाएंगे। समाज के लिए यह एक कड़ा संदेश है कि 'कीपैड' पर लिखी नफरत और प्रताड़ना की सजा सीधी जेल है।2
- ~ मोनालिसा ने अपने माता और पिता सहित फिल्म डायरेक्टर पर लगाए आरोप ~ कुंभ की चर्चित लड़की मोनालिसा एकबार फिर शादी करने के बाद विवादो के घेरे में घिर गई कुछ दिन पहले फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा और मांता वपिता ने मोनासिसा की शादी पर गंभीर आरोप लगाकर एसडीओपी कार्यलय में नाबालिक मोनालिसा का अपहरण आरोप की शिकायत का आवेदन दिया था मोनालिसा का नया विडियो वायरल ने अपने माता पिता सहित डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी लगाए गम्भीर आरोप विडियो में मोनालिसा ने कहा मेरे मां बाप मीडिया के सामने के रहे है दिखावा उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है बोली सनोज मिश्रा की फिल्म 10 करोड़ नहीं महज 3 लाख रुपए की है सनोज मिश्रा पर परिवार को भड़काने के लगाए आरोप । विडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल ।1