logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोचिंग से लौट रही किशोरी को बाइक चालक ने मारी टक्कर, दोनों हुये घायल कस्बे में कोचिंग पढ़कर लौट रही एक किशोरी को पीछे से आ रही एक बाइक चालक द्वारा टक्कर मार दी जिसके चलते सड़क से टकरा जाने से किशोरी घायल हो गई वहीं बाइक चालक भी गिरकर घायल हो गया। बुधवार शाम करीब आठ बजे मूलतः थाना मदनपुर के ग्राम परसाटा निवासी राजपाल सिंह की 18 वर्षीय पुत्र पूनम कोचिंग पढ़कर अपने घर वापस लौट रही थी तब ब्लॉक ऑफिस के नजदीक मंगलसिंह के ढाबा के सामने पीछे से आ रहे बाइक द्वारा उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोरी और बाइक चालक युवक को ग्रामीणों की सहायता से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायल बाइक चालक ने अपना नाम पता 28 वर्षीय दीपक पुत्र गोरेलाल निवासी ग्राम सिलावन कोतवाली महरौनी बताया। बताया गया कि सूरज अपनी बुआ के घर ग्राम धवा आया हुआ था जो शाम को मड़ावरा से वापस धवा लौट रहा था।

2 hrs ago
user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
इमरान ख़ान, मड़ावरा
Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कोचिंग से लौट रही किशोरी को बाइक चालक ने मारी टक्कर, दोनों हुये घायल कस्बे में कोचिंग पढ़कर लौट रही एक किशोरी को पीछे से आ रही एक बाइक चालक द्वारा टक्कर मार दी जिसके चलते सड़क से टकरा जाने से किशोरी घायल हो गई वहीं बाइक चालक भी गिरकर घायल हो गया। बुधवार शाम करीब आठ बजे मूलतः थाना मदनपुर के ग्राम परसाटा निवासी राजपाल सिंह की 18 वर्षीय पुत्र पूनम कोचिंग पढ़कर अपने घर वापस लौट रही थी तब ब्लॉक ऑफिस के नजदीक

मंगलसिंह के ढाबा के सामने पीछे से आ रहे बाइक द्वारा उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोरी और बाइक चालक युवक को ग्रामीणों की सहायता से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायल बाइक चालक ने अपना नाम पता 28 वर्षीय दीपक पुत्र गोरेलाल निवासी ग्राम सिलावन कोतवाली महरौनी बताया। बताया गया कि सूरज अपनी बुआ के घर ग्राम धवा आया हुआ था जो शाम को मड़ावरा से वापस धवा लौट रहा था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एम्बुलेंस में बकरा-बकरियां भरकर करते थे चोरी, चार गिरफ्तार एम्बुलेंस में बकरा-बकरियां भरकर करते थे चोरी, चार गिरफ्तार ललितपुर कोतवाली पुलिस ने 10 बकरा-बकरियां और वारदात में इस्तेमाल प्राइवेट एम्बुलेंस बरामद की ललितपुर। बकरा-बकरियों की चोरी करने वाले एक गिरोह का कोतवाली ललितपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुल 10 बकरा-बकरियां तथा वारदात में प्रयुक्त एक प्राइवेट एम्बुलेंस बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एम्बुलेंस का इस्तेमाल इसलिए करते थे, ताकि किसी को उन पर चोरी का शक न हो। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मामले में कोतवाली ललितपुर में दर्ज मु0अ0सं0 940/2026, धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस में वांछित चार आरोपियों जुनैद, रिजवान, आकाश और जाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बाड़े से चोरी हुई थीं बकरियां पुलिस के मुताबिक आजाद चौक नदीपुरा निवासी तौसीक रजा पुत्र मोहम्मद इरशाद ने 31 अगस्त 2026 को कोतवाली ललितपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसके बाड़े में बंधी बकरा-बकरियां चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया। जांच और सुरागरसी के दौरान प्रकाश में आए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एम्बुलेंस देखकर नहीं होता था शक पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। वे अलग-अलग स्थानों पर घूमकर पहले जानवरों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही बकरा-बकरियां चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी किए गए जानवरों को बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त की रात नई तहसील के पीछे बंधे बकरा-बकरियों को प्राइवेट एम्बुलेंस में भरकर चोरी किया था। उनका कहना था कि चोरी के लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल करने से लोगों को उन पर संदेह नहीं होता था। चोरी किए गए बकरा-बकरियों को बेचने के लिए ले जाते समय पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। ये आरोपी हुए गिरफ्तार जुनैद पुत्र बबलू कुरैशी, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी कसाई मंडी झांसी, हाल पता सदनशाह, नई तहसील के पीछे, ललितपुर। रिजवान पुत्र साकिर कुरैशी, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी कसाई मंडी झांसी। आकाश पुत्र भगवानदास, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी मढ़ौरा, थाना बड़ागांव, जिला झांसी। जाहिद पुत्र जावेद कुरैशी उर्फ डैनी, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी कसाई मंडी, मस्जिद के पास, थाना कोतवाली ललितपुर। 10 बकरा-बकरियां और एम्बुलेंस बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 नग बकरी/बकरा तथा घटना में प्रयुक्त एक प्राइवेट एम्बुलेंस बरामद की है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में की गई संभावित चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयकरन सचान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक शुक्ला और कांस्टेबल ज्ञान प्रभाकर, कोतवाली ललितपुर शामिल रहे।
    1
    एम्बुलेंस में बकरा-बकरियां भरकर करते थे चोरी, चार गिरफ्तार
एम्बुलेंस में बकरा-बकरियां भरकर करते थे चोरी, चार गिरफ्तार
ललितपुर कोतवाली पुलिस ने 10 बकरा-बकरियां और वारदात में इस्तेमाल प्राइवेट एम्बुलेंस बरामद की
ललितपुर। बकरा-बकरियों की चोरी करने वाले एक गिरोह का कोतवाली ललितपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुल 10 बकरा-बकरियां तथा वारदात में प्रयुक्त एक प्राइवेट एम्बुलेंस बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एम्बुलेंस का इस्तेमाल इसलिए करते थे, ताकि किसी को उन पर चोरी का शक न हो।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
मामले में कोतवाली ललितपुर में दर्ज मु0अ0सं0 940/2026, धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस में वांछित चार आरोपियों जुनैद, रिजवान, आकाश और जाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बाड़े से चोरी हुई थीं बकरियां
पुलिस के मुताबिक आजाद चौक नदीपुरा निवासी तौसीक रजा पुत्र मोहम्मद इरशाद ने 31 अगस्त 2026 को कोतवाली ललितपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसके बाड़े में बंधी बकरा-बकरियां चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया। जांच और सुरागरसी के दौरान प्रकाश में आए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एम्बुलेंस देखकर नहीं होता था शक
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। वे अलग-अलग स्थानों पर घूमकर पहले जानवरों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही बकरा-बकरियां चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी किए गए जानवरों को बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त की रात नई तहसील के पीछे बंधे बकरा-बकरियों को प्राइवेट एम्बुलेंस में भरकर चोरी किया था। उनका कहना था कि चोरी के लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल करने से लोगों को उन पर संदेह नहीं होता था। चोरी किए गए बकरा-बकरियों को बेचने के लिए ले जाते समय पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
जुनैद पुत्र बबलू कुरैशी, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी कसाई मंडी झांसी, हाल पता सदनशाह, नई तहसील के पीछे, ललितपुर।
रिजवान पुत्र साकिर कुरैशी, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी कसाई मंडी झांसी।
आकाश पुत्र भगवानदास, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी मढ़ौरा, थाना बड़ागांव, जिला झांसी।
जाहिद पुत्र जावेद कुरैशी उर्फ डैनी, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी कसाई मंडी, मस्जिद के पास, थाना कोतवाली ललितपुर।
10 बकरा-बकरियां और एम्बुलेंस बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 नग बकरी/बकरा तथा घटना में प्रयुक्त एक प्राइवेट एम्बुलेंस बरामद की है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में की गई संभावित चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयकरन सचान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक शुक्ला और कांस्टेबल ज्ञान प्रभाकर, कोतवाली ललितपुर शामिल रहे।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • टीकमगढ़ की "श्री जी कॉलोनी"के जैन मंदिर में 10 दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी।जैन समाज मे भारी आक्रोश चोरों के हौसले बुलंद: टीकमगढ़ की "श्री जी कॉलोनी"के जैन मंदिर में 10 दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी।जैन समाज मे भारी आक्रोश
    1
    टीकमगढ़ की "श्री जी कॉलोनी"के जैन मंदिर में 10 दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी।जैन समाज मे भारी आक्रोश 
चोरों के हौसले बुलंद: टीकमगढ़ की "श्री जी कॉलोनी"के जैन मंदिर में 10 दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी।जैन समाज मे भारी आक्रोश
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने पर आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग अजाक्स और आजाद समाज पार्टी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी टीकमगढ़। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर ग्राम मवई में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में बुधवार को अजाक्स संगठन एवं आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर घटना में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी करने तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान निर्माता की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की घटना गंभीर है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजू चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई तो पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    2
    अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने पर आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 

अजाक्स और आजाद समाज पार्टी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
टीकमगढ़। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर ग्राम मवई में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में बुधवार को अजाक्स संगठन एवं आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर घटना में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी करने तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान निर्माता की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की घटना गंभीर है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजू चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई तो पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    user_अवधेश वर्मा
    अवधेश वर्मा
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा बकरी चोरी करने वाले 4 आरोपियों को ललितपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,* *आरोपियों के कब्जे से 10 नग बकरियों सहित चोरी में प्रयुक्त एक प्राइवेट एम्बुलेंस को किया बरामद ।* ललितपुर  शहर के सदन शाह मुहल्ले से प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा बकरी चोरी करने के आरोप में ललितपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 10 नग बकरी बकरा और चोरी में उपयोग की गई प्राइवेट एम्बुलेंस को बरामद किया गया है। बताते चलें कि विगत दिनों सदन शाह मुहल्ले में उक्त लोगों के द्वारा एक बकरी के बाड़े से प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा बकरी चोरी कर ली गयी थी। जिसका सीसीटीवी कैमरे में वीडियो रिकार्ड हो गया था और पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर चोरों को पकड़ने की मांग की थी। पुलिस ने इसी प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ललितपुर में अपराध पंजीकृत करके चोरों की तलाश की और 4 बकरी चोरों को, चोरी की बकरियों और चोरी में उपयोग की गई एम्बुलेंस को बरामद कर लिया है। और पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है।
    2
    *प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा बकरी चोरी करने वाले 4 आरोपियों को ललितपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
*आरोपियों के कब्जे से 10 नग बकरियों सहित चोरी में प्रयुक्त एक प्राइवेट एम्बुलेंस को किया बरामद ।*
ललितपुर  शहर के सदन शाह मुहल्ले से प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा बकरी चोरी करने के आरोप में ललितपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 10 नग बकरी बकरा और चोरी में उपयोग की गई प्राइवेट एम्बुलेंस को बरामद किया गया है।
बताते चलें कि विगत दिनों सदन शाह मुहल्ले में उक्त लोगों के द्वारा एक बकरी के बाड़े से प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा बकरी चोरी कर ली गयी थी। जिसका सीसीटीवी कैमरे में वीडियो रिकार्ड हो गया था और पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर चोरों को पकड़ने की मांग की थी। पुलिस ने इसी प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ललितपुर में अपराध पंजीकृत करके चोरों की तलाश की और 4 बकरी चोरों को, चोरी की बकरियों और चोरी में उपयोग की गई एम्बुलेंस को बरामद कर लिया है। और पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है।
    user_S.K.Tripathi
    S.K.Tripathi
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • @highlight / जालौन में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ रक्षाबंधन पर महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागा था.बदमाश,पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने लुटेरे को दबोचा. यूपी के जालौन से इस वक्त की बड़ी खबर निकाल कर सामने आई है जहां रक्षाबंधन पर्व पर एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश को जालौन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है यहां उरई कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री इलाके में हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। घटनास्थल पर पहुंची पीड़ित महिला ने जालौन पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसे न्याय मिला है तो वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने पूरी कार्रवाई की जानकारी मीडिया को दी और बताया कि इस तरह की घटनाओं को लेकर बदमाशों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. LNN न्यूज़ के लिए जालौन से देवेश कुमार स्वर्णकार की रिपोर्ट..
    2
    @highlight / जालौन में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ रक्षाबंधन पर महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागा था.बदमाश,पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने लुटेरे को दबोचा.
यूपी के जालौन से इस वक्त की बड़ी खबर निकाल कर सामने आई है जहां रक्षाबंधन पर्व पर एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश को जालौन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है यहां उरई कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री इलाके में हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
घटनास्थल पर पहुंची पीड़ित महिला ने जालौन पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसे न्याय मिला है तो वहीं इस
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक  ईशान सोनी ने पूरी कार्रवाई की जानकारी मीडिया को दी और बताया कि इस तरह की घटनाओं को लेकर बदमाशों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
LNN न्यूज़ के लिए जालौन से देवेश कुमार स्वर्णकार की रिपोर्ट..
    user_Manoj jain
    Manoj jain
    Rep- ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मड़ावरा में कार एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने पेट्रोल पंप पर खड़ी बाइक से हुआ एक्सीडेंट थाना मदनपुर अंतर्गत दिदौनिया पेट्रोल पर बताया जा रहा है वायरल वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना हुई कैद
    1
    मड़ावरा में कार एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने 
पेट्रोल पंप पर खड़ी बाइक से हुआ एक्सीडेंट 
थाना मदनपुर अंतर्गत दिदौनिया पेट्रोल पर बताया जा रहा है वायरल वीडियो 
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना हुई कैद
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ममता की अनोखी मिसाल: पंछी ने बच्चों को खिलाया दाना मां की ममता इंसानों तक ही सीमित नहीं, पक्षियों में भी दिखता है वही स्नेह ममता की अनोखी मिसाल: पंछी ने बच्चों को खिलाया दाना मां की ममता इंसानों तक ही सीमित नहीं, पक्षियों में भी दिखता है वही स्नेह मड़ावरा। प्रकृति में मां की ममता का अनूठा रूप देखने को मिलता है। इन दिनों एक पक्षी अपने नन्हे बच्चों को दाना खिलाता नजर आया। पक्षी बार-बार अपने बच्चों के पास पहुंचकर उन्हें भोजन करा रहा था। बच्चों के चहचहाने पर वह तुरंत उनके लिए दाना लेकर पहुंच जाता और उन्हें अपनी चोंच से भोजन खिलाता दिखाई दिया। इस मनमोहक दृश्य ने आसपास मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लोगों ने कहा कि बेजुबान पक्षियों में भी अपने बच्चों के प्रति अपार स्नेह और जिम्मेदारी होती है। प्रकृति का यह दृश्य हर किसी को भावुक करने वाला रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी और बदलते मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना हम सभी की जिम्मेदारी है। घरों की छतों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी के पात्र रखकर तथा दाना डालकर पक्षियों की मदद की जा सकती है।
    2
    ममता की अनोखी मिसाल: पंछी ने बच्चों को खिलाया दाना


मां की ममता इंसानों तक ही सीमित नहीं, पक्षियों में भी दिखता है वही स्नेह
ममता की अनोखी मिसाल: पंछी ने बच्चों को खिलाया दाना
मां की ममता इंसानों तक ही सीमित नहीं, पक्षियों में भी दिखता है वही स्नेह
मड़ावरा। प्रकृति में मां की ममता का अनूठा रूप देखने को मिलता है। इन दिनों एक पक्षी अपने नन्हे बच्चों को दाना खिलाता नजर आया। पक्षी बार-बार अपने बच्चों के पास पहुंचकर उन्हें भोजन करा रहा था। बच्चों के चहचहाने पर वह तुरंत उनके लिए दाना लेकर पहुंच जाता और उन्हें अपनी चोंच से भोजन खिलाता दिखाई दिया।
इस मनमोहक दृश्य ने आसपास मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लोगों ने कहा कि बेजुबान पक्षियों में भी अपने बच्चों के प्रति अपार स्नेह और जिम्मेदारी होती है। प्रकृति का यह दृश्य हर किसी को भावुक करने वाला रहा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी और बदलते मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना हम सभी की जिम्मेदारी है। घरों की छतों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी के पात्र रखकर तथा दाना डालकर पक्षियों की मदद की जा सकती है।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी की मुख्य उपस्थिति में भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न, अनुशासन का मिला मंत्र।* जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी की मुख्य उपस्थिति में भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न, अनुशासन का मिला मंत्र।* टीकमगढ़ बुधवार को भाजपा कार्यालय में नगर मंडल की बैठक संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज नवीन भाजपा कार्यालय में नगर मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत , पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी व मंडल प्रभारी राकेश हटैया की मुख्य उपस्थिति में नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, संगठन को अनुशासित करते हुए सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई एंव बैठक समाप्ति बाद चौराहे पर चाय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि नगर मंडल की सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करते हुए संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं , हमें आगे भी अनुशासित रहते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाना है। पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बूथ लेवल पर पार्टी को सशक्त बनाते हुए जीत सुनिश्चित करता है , हमें मिलकर सभी चुनौतियों का सामना करते हुए पार्टी को विजयी बनाना है और अनुशासन का परिचय देना है। मंडल प्रभारी राकेश हटैया ने कहा कि हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सकारात्मक पार्टी गतिविधियों का ध्यान रखना है और अनुशासन में रहकर पार्टी के दायित्वों का पालन करना है। मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं को अनुशासित होकर पार्टी के सभी आगामी कार्यक्रमों एवं मन की बात जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर सफल बनाना है और पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार ही चलना है। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास यादव व प्रजातंत्र गंगेले, मंत्री दामोदर अहिरवार, पुष्पा यादव, मीरा खरे, संध्या सोनी , महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री देवेंद्र सेन, पंकज प्रजापति, शिवचरण उटमालिया,जितेंद्र जैकी यादव, आकाश अवस्थी, प्रियंक चीकू यादव, महेश, गुलशन, देवाशीष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी की मुख्य उपस्थिति में भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न, अनुशासन का मिला मंत्र।* 
जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी की मुख्य उपस्थिति में भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न, अनुशासन का मिला मंत्र।* 
टीकमगढ़ बुधवार को भाजपा कार्यालय में नगर मंडल की बैठक संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज नवीन भाजपा कार्यालय में नगर मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत , पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी व मंडल प्रभारी राकेश हटैया की मुख्य उपस्थिति में नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, संगठन को अनुशासित करते हुए सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई एंव बैठक समाप्ति बाद चौराहे पर चाय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि नगर मंडल की सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करते हुए संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं , हमें आगे भी अनुशासित रहते हुए  पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाना है। पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बूथ लेवल पर पार्टी को सशक्त बनाते हुए जीत सुनिश्चित करता है , हमें मिलकर सभी चुनौतियों का सामना करते हुए पार्टी को विजयी बनाना है और अनुशासन का परिचय देना है। मंडल प्रभारी राकेश हटैया ने कहा कि हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सकारात्मक पार्टी गतिविधियों का ध्यान रखना है और अनुशासन में रहकर पार्टी के दायित्वों का पालन करना है। मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं को अनुशासित होकर पार्टी के सभी आगामी कार्यक्रमों एवं मन की बात जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर सफल बनाना है और पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार ही चलना है। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास यादव व प्रजातंत्र गंगेले, मंत्री दामोदर अहिरवार, पुष्पा यादव, मीरा खरे, संध्या सोनी , महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री देवेंद्र सेन, पंकज प्रजापति, शिवचरण उटमालिया,जितेंद्र जैकी यादव, आकाश अवस्थी, प्रियंक चीकू यादव, महेश, गुलशन, देवाशीष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर में चार बच्चे कुपोषण की SAM श्रेणी में चिन्हित, एक को NRC में कराया भर्ती* लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत *पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर में चार बच्चे कुपोषण की SAM श्रेणी में चिन्हित, एक को NRC में कराया भर्ती* बीना। शासन के निर्देशानुसार 29 अगस्त से 4 सितंबर तक बच्चों के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग बीना शहरी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से बुधवार को पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों का वजन, लंबाई एवं MUAC टेप से माप लेकर पोषण स्तर का आकलन किया गया। इसके साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। शिविर में बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल, परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रभा चतुर्वेदी, एफडी अलीफा खान सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य एवं पोषण परीक्षण के दौरान चार बच्चों को कुपोषण की SAM (गंभीर तीव्र कुपोषण) श्रेणी में चिन्हित किया गया। इनमें से एक बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल NRC (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भर्ती कराया गया, ताकि उसे आवश्यक उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराया जा सके। लापरवाही बरतने वाली कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई शिविर में कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में रुचि नहीं लेने और अपने क्षेत्र से एक भी बच्चे को शिविर में जांच के लिए नहीं लाने का मामला सामने आया। इसे विभागीय निर्देशों की अवहेलना एवं कार्य में लापरवाही मानते हुए परियोजना अधिकारी द्वारा संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के दो दिवस का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शासन के निर्देशों के अनुसार शिविरों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की नियमित निगरानी की जाएगी।
    1
    *पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर में चार बच्चे कुपोषण की SAM श्रेणी में चिन्हित, एक को NRC में कराया भर्ती* 
लोकल न्यूज़ बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
*पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर में चार बच्चे कुपोषण की SAM श्रेणी में चिन्हित, एक को NRC में कराया भर्ती* 
बीना। शासन के निर्देशानुसार
29 अगस्त से 4 सितंबर तक बच्चों के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग बीना शहरी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से बुधवार को पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बच्चों का वजन, लंबाई एवं MUAC टेप से माप लेकर पोषण स्तर का आकलन किया गया। इसके साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। शिविर में बीएमओ डॉ. संजीव अग्रवाल, परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रभा चतुर्वेदी, एफडी अलीफा खान सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
स्वास्थ्य एवं पोषण परीक्षण के दौरान चार बच्चों को कुपोषण की SAM (गंभीर तीव्र कुपोषण) श्रेणी में चिन्हित किया गया। इनमें से एक बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल NRC (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भर्ती कराया गया, ताकि उसे आवश्यक उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराया जा सके।
लापरवाही बरतने वाली कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई
शिविर में कुछ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में रुचि नहीं लेने और अपने क्षेत्र से एक भी बच्चे को शिविर में जांच के लिए नहीं लाने का मामला सामने आया। इसे विभागीय निर्देशों की अवहेलना एवं कार्य में लापरवाही मानते हुए परियोजना अधिकारी द्वारा संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के दो दिवस का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शासन के निर्देशों के अनुसार शिविरों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की नियमित निगरानी की जाएगी।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.