Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ की "श्री जी कॉलोनी"के जैन मंदिर में 10 दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी।जैन समाज मे भारी आक्रोश चोरों के हौसले बुलंद: टीकमगढ़ की "श्री जी कॉलोनी"के जैन मंदिर में 10 दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी।जैन समाज मे भारी आक्रोश
Jamil khan
टीकमगढ़ की "श्री जी कॉलोनी"के जैन मंदिर में 10 दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी।जैन समाज मे भारी आक्रोश चोरों के हौसले बुलंद: टीकमगढ़ की "श्री जी कॉलोनी"के जैन मंदिर में 10 दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी।जैन समाज मे भारी आक्रोश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सड़क किनारे खड़े दंपति में कार ने मारी टक्कर, हादसे का वीडियो हुआ वायरल पेट्रोल पम्प के सामने सड़क किनारे खड़े दंपति को सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार टक्कर मारते हुये खड्डे में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में ग्रामीणों को मामूली चोटें आयीं कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। इस हादसे का वीडियो पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गया। मामला बीते 31 अगस्त का बताया जा रहा है जो थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम दिदोनिया स्थित पेट्रोल पंप के सामने का है जिसमें घायल हुये बाइक सवार दंपति मध्यप्रदेश के निवासी बताए हैं वहीं कार कस्बा मड़ावरा को बताई गई है। इस प्रकरण के बावत थानाध्यक्ष मदनपुर राजपाल सिंह ने बताया कि मामले में कोई गंभीर चोटिल नहीं हुआ और दोनों पक्षों के बीच राजीनामा होने से किसी ने कोई शिकायती पत्र पुलिस को नहीं सौंपा है।1
- बकरी चोरी गिरोह का खुलासा : चार आरोपी गिरफ्तार, प्राइवेट एम्बुलेंस में चोरी करते थे बकरा-बकरियां बकरी चोरी गिरोह का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, प्राइवेट एम्बुलेंस में चोरी करते थे बकरा-बकरियां ललितपुर। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने बकरी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुल 10 बकरियां/बकरे बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक प्राइवेट एम्बुलेंस भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एम्बुलेंस का इस्तेमाल चोरी किए गए पशुओं को ले जाने के लिए करते थे, ताकि किसी को उन पर आसानी से शक न हो। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। बाड़े में बंधे बकरा-बकरियां चोरी होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा मामला कोतवाली ललितपुर क्षेत्र का है। आजाद चौक नदीपुरा निवासी तौसीक रजा पुत्र मोहम्मद इरशाद ने 31 अगस्त 2026 को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसके बाड़े में बंधे बकरा-बकरियों को चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पुलिस ने धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस में अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटना के शीघ्र अनावरण के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही चोरी की घटना में प्रकाश में आए संदिग्धों की तलाश शुरू की। एम्बुलेंस से चोरी का खुलासा जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 10 बकरा-बकरियां तथा घटना में इस्तेमाल की गई प्राइवेट एम्बुलेंस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे लोग एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। उनका तरीका यह था कि पहले अलग-अलग स्थानों पर घूमकर पशुओं की रेकी करते थे और मौका मिलने पर बकरा-बकरियों को चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी किए गए पशुओं को बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांट लेते थे। रेकी के बाद रात में की थी चोरी पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 30 अगस्त 2026 की रात उन्होंने नई तहसील के पीछे बंधे बकरा-बकरियों को निशाना बनाया था। आरोपियों ने कथित रूप से पशुओं को प्राइवेट एम्बुलेंस में लादा और वहां से लेकर चले गए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी के दौरान एम्बुलेंस का इस्तेमाल इसलिए किया जाता था, क्योंकि सड़क पर एम्बुलेंस को देखकर आमतौर पर लोगों को संदेह नहीं होता था। चोरी किए गए बकरा-बकरियों को बेचने के लिए ले जाते समय पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद बरामद किए गए सभी पशुओं को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, वारदात में प्रयुक्त बताई जा रही एम्बुलेंस को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुनैद पुत्र बबलू कुरैशी उम्र करीब 18 वर्ष निवासी कसाई मंडी झांसी हाल पता सदनशाह नई तहसील के पीछे थाना कोतवाली ललितपुर, रिजवान पुत्र साकिर कुरैशी उम्र करीब 19 वर्ष निवासी कसाई मंडी झांसी,आकाश पुत्र भगवानदास उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मढ़ौरा थाना बड़ागांव जिला झांसी तथा जाहिद पुत्र जावेद कुरैशी उर्फ डैनी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी कसाई मंडी मस्जिद के पास, थाना कोतवाली ललितपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका बकरी चोरी की घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में कोतवाली ललितपुर पुलिस की टीम शामिल रही। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयकरन सचान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक शुक्ला और कांस्टेबल ज्ञान प्रभाकर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कथित गिरोह के अन्य सदस्यों तथा चोरी की ऐसी अन्य घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।1
- जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी की मौजूदगी में भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी की मौजूदगी में भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न1
- *प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा बकरी चोरी करने वाले 4 आरोपियों को ललितपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,* *आरोपियों के कब्जे से 10 नग बकरियों सहित चोरी में प्रयुक्त एक प्राइवेट एम्बुलेंस को किया बरामद ।* ललितपुर शहर के सदन शाह मुहल्ले से प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा बकरी चोरी करने के आरोप में ललितपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 10 नग बकरी बकरा और चोरी में उपयोग की गई प्राइवेट एम्बुलेंस को बरामद किया गया है। बताते चलें कि विगत दिनों सदन शाह मुहल्ले में उक्त लोगों के द्वारा एक बकरी के बाड़े से प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा बकरी चोरी कर ली गयी थी। जिसका सीसीटीवी कैमरे में वीडियो रिकार्ड हो गया था और पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर चोरों को पकड़ने की मांग की थी। पुलिस ने इसी प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ललितपुर में अपराध पंजीकृत करके चोरों की तलाश की और 4 बकरी चोरों को, चोरी की बकरियों और चोरी में उपयोग की गई एम्बुलेंस को बरामद कर लिया है। और पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है।2
- 3.5 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ ललितपुर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने देखा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, कर्मचारियों को वितरित किए मानदेय के चेक ललितपुर। प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी राहत और उम्मीद लेकर आया। लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से निगम के पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का अनावरण किया। साथ ही आउटसोर्स कर्मियों के व्यापक कल्याण के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू भी किया गया। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत 3.5 लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। निगम के माध्यम से कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के साथ उनकी नौकरी की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है। निजी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की मनमानी, वेतन में देरी और नियुक्ति के नाम पर शोषण जैसी समस्याओं पर भी अंकुश लगाने की बात कही गई है। एजेंसियों की मनमानी पर लगेगा अंकुश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम पारिश्रमिक, नियम संगत कटौतियों और अन्य सेवा शर्तों का लाभ दिलाने के उद्देश्य से निगम का गठन किया गया है। कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि के साथ दुर्घटना बीमा सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई स्थानों पर नियुक्ति के नाम पर युवाओं से अवैध धन वसूली, समय से वेतन न मिलने और बिना उचित जानकारी सेवा समाप्त किए जाने जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं। नई व्यवस्था का उद्देश्य इन समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। यदि कोई एजेंसी आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण करती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। 5 लाख तक कैशलेस इलाज, दुर्घटना बीमा समेत कई सुविधाएं निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों और उनके परिवारों को कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इनमें 5 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मातृत्व अवकाश, 20 से 50 लाख रुपये तक दुर्घटना बीमा, आकस्मिक सेवाएं और बच्चों के लिए शिक्षा सहायता जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। इसके अलावा कर्मचारियों के पारिश्रमिक का समयबद्ध भुगतान प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के बीच सीधे बैंक खाते में किए जाने की व्यवस्था होगी। ईपीएफ और ईएसआईसी का पूरा लाभ एवं निर्धारित अंशदान सुनिश्चित किया जाएगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म और जेम के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की बात कही गई है। एजेंसी बदलने पर भी नौकरी पर नहीं पड़ेगा असर निगम की व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह होगी कि नई एजेंसी आने या वेंडर बदलने की स्थिति में वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित नहीं होगी। उनका रोजगार बना रहेगा। कर्मचारियों का डिजिटल सेवा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिसमें वेतन स्लिप, उपस्थिति, अनुमन्य कटौती और नियुक्ति पत्र जैसी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी। वेतन में देरी अथवा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन हेल्पडेस्क और शिकायत निवारण व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। भर्ती में सरकारी आरक्षण नियमों के साथ महिलाओं और पूर्व सैनिकों से संबंधित आरक्षण नीतियों को भी लागू किया जाएगा। ललितपुर कलक्ट्रेट में हुआ सजीव प्रसारण लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ललितपुर कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में देखा गया। कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, राज्यमंत्री प्रतिनिधि चन्द्रशेखर पंथ, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी और नगर पालिका अध्यक्षा सोनाली जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों को बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरित किए गए। इसी क्रम में ललितपुर कलक्ट्रेट में भी जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने आउटसोर्स कर्मियों को मानदेय के चेक प्रदान किए। चेक प्राप्त करने के बाद कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए सरकार के इस निर्णय की सराहना की। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि यह दिन प्रदेश के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।2
- @highlight / जालौन में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ रक्षाबंधन पर महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागा था.बदमाश,पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने लुटेरे को दबोचा. यूपी के जालौन से इस वक्त की बड़ी खबर निकाल कर सामने आई है जहां रक्षाबंधन पर्व पर एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश को जालौन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है यहां उरई कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री इलाके में हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र, अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। घटनास्थल पर पहुंची पीड़ित महिला ने जालौन पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसे न्याय मिला है तो वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने पूरी कार्रवाई की जानकारी मीडिया को दी और बताया कि इस तरह की घटनाओं को लेकर बदमाशों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. LNN न्यूज़ के लिए जालौन से देवेश कुमार स्वर्णकार की रिपोर्ट..2
- *खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण और राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन* *खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण और राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन* *टीकमगढ़।* ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टीकमगढ़ ने हल्द्वानी (उत्तराखंड) में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्रकरण के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि हल्द्वानी में खड़गे जी की सभा के बाद सत्ता समर्थित संगठनों द्वारा स्थल का शुद्धिकरण करना करोड़ों दलितों और सामाजिक न्याय की अवधारणा का अपमान है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जब राहुल गांधी ने इस कृत्य के खिलाफ आवाज उठाई तो उत्तराखंड पुलिस ने राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उन्हीं के खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज कर लिया, जो सत्ता का दुरुपयोग और विपक्ष की आवाज दबाने का षड्यंत्र है। कांग्रेस ने मांग की कि शुद्धिकरण करने वाले संगठनों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाए और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज राजनीति से प्रेरित मामलों को निरस्त किया जाए।1
- कोचिंग से लौट रही किशोरी को बाइक चालक ने मारी टक्कर, दोनों हुये घायल कस्बे में कोचिंग पढ़कर लौट रही एक किशोरी को पीछे से आ रही एक बाइक चालक द्वारा टक्कर मार दी जिसके चलते सड़क से टकरा जाने से किशोरी घायल हो गई वहीं बाइक चालक भी गिरकर घायल हो गया। बुधवार शाम करीब आठ बजे मूलतः थाना मदनपुर के ग्राम परसाटा निवासी राजपाल सिंह की 18 वर्षीय पुत्र पूनम कोचिंग पढ़कर अपने घर वापस लौट रही थी तब ब्लॉक ऑफिस के नजदीक मंगलसिंह के ढाबा के सामने पीछे से आ रहे बाइक द्वारा उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोरी और बाइक चालक युवक को ग्रामीणों की सहायता से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायल बाइक चालक ने अपना नाम पता 28 वर्षीय दीपक पुत्र गोरेलाल निवासी ग्राम सिलावन कोतवाली महरौनी बताया। बताया गया कि सूरज अपनी बुआ के घर ग्राम धवा आया हुआ था जो शाम को मड़ावरा से वापस धवा लौट रहा था।2
- एम्बुलेंस में बकरा-बकरियां भरकर करते थे चोरी, चार गिरफ्तार एम्बुलेंस में बकरा-बकरियां भरकर करते थे चोरी, चार गिरफ्तार ललितपुर कोतवाली पुलिस ने 10 बकरा-बकरियां और वारदात में इस्तेमाल प्राइवेट एम्बुलेंस बरामद की ललितपुर। बकरा-बकरियों की चोरी करने वाले एक गिरोह का कोतवाली ललितपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुल 10 बकरा-बकरियां तथा वारदात में प्रयुक्त एक प्राइवेट एम्बुलेंस बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एम्बुलेंस का इस्तेमाल इसलिए करते थे, ताकि किसी को उन पर चोरी का शक न हो। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मामले में कोतवाली ललितपुर में दर्ज मु0अ0सं0 940/2026, धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस में वांछित चार आरोपियों जुनैद, रिजवान, आकाश और जाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बाड़े से चोरी हुई थीं बकरियां पुलिस के मुताबिक आजाद चौक नदीपुरा निवासी तौसीक रजा पुत्र मोहम्मद इरशाद ने 31 अगस्त 2026 को कोतवाली ललितपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसके बाड़े में बंधी बकरा-बकरियां चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया। जांच और सुरागरसी के दौरान प्रकाश में आए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एम्बुलेंस देखकर नहीं होता था शक पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। वे अलग-अलग स्थानों पर घूमकर पहले जानवरों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही बकरा-बकरियां चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी किए गए जानवरों को बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त की रात नई तहसील के पीछे बंधे बकरा-बकरियों को प्राइवेट एम्बुलेंस में भरकर चोरी किया था। उनका कहना था कि चोरी के लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल करने से लोगों को उन पर संदेह नहीं होता था। चोरी किए गए बकरा-बकरियों को बेचने के लिए ले जाते समय पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। ये आरोपी हुए गिरफ्तार जुनैद पुत्र बबलू कुरैशी, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी कसाई मंडी झांसी, हाल पता सदनशाह, नई तहसील के पीछे, ललितपुर। रिजवान पुत्र साकिर कुरैशी, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी कसाई मंडी झांसी। आकाश पुत्र भगवानदास, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी मढ़ौरा, थाना बड़ागांव, जिला झांसी। जाहिद पुत्र जावेद कुरैशी उर्फ डैनी, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी कसाई मंडी, मस्जिद के पास, थाना कोतवाली ललितपुर। 10 बकरा-बकरियां और एम्बुलेंस बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 नग बकरी/बकरा तथा घटना में प्रयुक्त एक प्राइवेट एम्बुलेंस बरामद की है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में की गई संभावित चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयकरन सचान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक शुक्ला और कांस्टेबल ज्ञान प्रभाकर, कोतवाली ललितपुर शामिल रहे।1