logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पर्यावरण प्रेमियों ने हनुमान जन्मोत्सव विशाल शोभायात्रा का पुष्प वर्षा एवं शीतल जल से किया मनुहार* सवाई माधोपुर आज पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर की ओर से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व हिंदू समाज की ओर से आयोजित भव्य हनुमान शोभायात्रा का ग्रुप के अध्यक्ष हनुमान सिंह नरूका के नेतृत्व में गणेश नगर बी मानटाउन स्कूल के सामने रंगोली बनाकर पुष्प वर्षा एवं शीतल जल पिलाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। और बिस्किट वितरित किए गये। इस अवसर पर सचिव राजेश सैनी, संरक्षक कन्हैयालाल सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी राजमल सैनी, रामपाल बालोत, प्रमोद साहू, संगठन मंत्री रामबाबू कुमावत, रोहित गुप्ता, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, शिवराज मीणा, देवेन्द्र सिंह राठौड़, पार्षद चंचल सैनी, पं मुकेश गौतम, रोशन टाईगर, ललित सैन, पप्पू नेपाली, छोटूलाल वैष्णव सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
2 hrs ago

*पर्यावरण प्रेमियों ने हनुमान जन्मोत्सव विशाल शोभायात्रा का पुष्प वर्षा एवं शीतल जल से किया मनुहार* सवाई माधोपुर आज पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर की ओर से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व हिंदू समाज की ओर से आयोजित भव्य हनुमान शोभायात्रा का ग्रुप के अध्यक्ष हनुमान सिंह नरूका के नेतृत्व में गणेश नगर बी मानटाउन स्कूल के सामने रंगोली बनाकर पुष्प वर्षा एवं शीतल जल पिलाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। और बिस्किट वितरित किए गये। इस अवसर पर सचिव राजेश सैनी, संरक्षक कन्हैयालाल सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी राजमल सैनी, रामपाल बालोत, प्रमोद साहू, संगठन मंत्री रामबाबू कुमावत, रोहित गुप्ता, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, शिवराज मीणा, देवेन्द्र सिंह राठौड़, पार्षद चंचल सैनी, पं मुकेश गौतम, रोशन टाईगर, ललित सैन, पप्पू नेपाली, छोटूलाल वैष्णव सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मलारना डूंगर में प्रतिभाओं का सम्मान मलारना डूंगर उपखण्ड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार उच्च माध्यमिक स्तर पर अदिति शर्मा ने 96.20 प्रतिशत, संगीता स्वर्णकार ने 95.20 प्रतिशत तथा कौमल महावर ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं माध्यमिक परीक्षा में निशा महावर, सुमय्या बानो और अल्फिजा को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत से ही छात्राएं इस मुकाम तक पहुंची हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जाकिर खान, पीओ मानसिंह शेखावत, प्रधानाचार्य जमील अहमद सहित रहमत बी और शकील खान सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    2
    राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मलारना डूंगर में प्रतिभाओं का सम्मान
मलारना डूंगर उपखण्ड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार उच्च माध्यमिक स्तर पर अदिति शर्मा ने 96.20 प्रतिशत, संगीता स्वर्णकार ने 95.20 प्रतिशत तथा कौमल महावर ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं माध्यमिक परीक्षा में निशा महावर, सुमय्या बानो और अल्फिजा को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत से ही छात्राएं इस मुकाम तक पहुंची हैं।
कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जाकिर खान, पीओ मानसिंह शेखावत, प्रधानाचार्य जमील अहमद सहित रहमत बी और शकील खान सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • टोंक जिले के उनियारा थाना क्षेत्र में ज्ञानपुरा तिराहे के पास दो युवतियों के साथ सरेराह छेड़खानी और अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2026 की शाम जब पिता अपनी दो बेटियों को उनकी ससुराल से लेकर गांव लौट रहा था, तभी मनराज जाट और बोलताराम मीणा सहित आठ नामजद व अन्य आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व नियोजित साजिश के तहत युवतियों के साथ अभद्रता की, उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और जेवरात छीनते हुए जबरन अपहरण का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में SC/ST अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और Dysp आकांक्षा कुमारी के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    टोंक जिले के उनियारा थाना क्षेत्र में ज्ञानपुरा तिराहे के पास दो युवतियों के साथ सरेराह छेड़खानी और अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2026 की शाम जब पिता अपनी दो बेटियों को उनकी ससुराल से लेकर गांव लौट रहा था, तभी मनराज जाट और बोलताराम मीणा सहित आठ नामजद व अन्य आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व नियोजित साजिश के तहत युवतियों के साथ अभद्रता की, उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और जेवरात छीनते हुए जबरन अपहरण का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में SC/ST अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और Dysp आकांक्षा कुमारी के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश व मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • अंता में हनुमान जयंती की धूम, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
    1
    अंता में हनुमान जयंती की धूम, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • माँ बाड़ी शिक्षा सहयोगियों की मासिक बैठक सम्पन्न रामगढ़ पचवारा। पांची की ढाणी, जीतपुर केंद्र पर गुरुवार को माँ बाड़ी शिक्षा सहयोगियों की मासिक बैठक आयोजित हुई। मुख्य समन्वयक जी.एस. मीणा ने नामांकन बढ़ाने, शिक्षा स्तर सुधारने व बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रत्येक केंद्र पर 30 बच्चों का नामांकन अनिवार्य बताया गया। बैठक में विभिन्न केंद्रों के शिक्षा सहयोगी उपस्थित रहे।
    1
    माँ बाड़ी शिक्षा सहयोगियों की मासिक बैठक सम्पन्न
रामगढ़ पचवारा। पांची की ढाणी, जीतपुर केंद्र पर गुरुवार को माँ बाड़ी शिक्षा सहयोगियों की मासिक बैठक आयोजित हुई। मुख्य समन्वयक जी.एस. मीणा ने नामांकन बढ़ाने, शिक्षा स्तर सुधारने व बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रत्येक केंद्र पर 30 बच्चों का नामांकन अनिवार्य बताया गया। बैठक में विभिन्न केंद्रों के शिक्षा सहयोगी उपस्थित रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    2 hrs ago
  • *सवाई माधोपुर, 2 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर केंद्राधीक्षकों, उप समन्वयकों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला कलक्टर ने बताया कि परीक्षा 5 एवं 6 अप्रैल 2026 को प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा प्रश्नपत्रों एवं ओएमआर शीट्स की सुरक्षा, सीलिंग एवं संधारण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था एवं गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता एवं पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की सघन जांच, धातु डिटेक्टर से स्क्रीनिंग तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिधि में साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्र परीक्षा अवधि में बंद रहेंगे तथा बहु-स्तरीय पहचान सत्यापन प्रक्रिया लागू की जाएगी। प्रश्नपत्र परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व ही केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने भी परीक्षा को पूर्ण शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा संबंधित सभी दिशा निर्देशों की बिन्दुवार जानकारी प्राचार्य राउमावि तारनपुर एवं प्रशिक्षक पारस चन्द जैन द्वारा दी गई। —000—
    1
    *सवाई माधोपुर, 2 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर केंद्राधीक्षकों, उप समन्वयकों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला कलक्टर ने बताया कि परीक्षा 5 एवं 6 अप्रैल 2026 को प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा प्रश्नपत्रों एवं ओएमआर शीट्स की सुरक्षा, सीलिंग एवं संधारण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था एवं गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता एवं पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की सघन जांच, धातु डिटेक्टर से स्क्रीनिंग तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिधि में साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्र परीक्षा अवधि में बंद रहेंगे तथा बहु-स्तरीय पहचान सत्यापन प्रक्रिया लागू की जाएगी। प्रश्नपत्र परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व ही केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने भी परीक्षा को पूर्ण शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा संबंधित सभी दिशा निर्देशों की बिन्दुवार जानकारी  प्राचार्य राउमावि तारनपुर एवं प्रशिक्षक पारस चन्द जैन द्वारा दी गई।
—000—
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सोनकच्छ में हनुमान जयंती: रणजीत हनुमान दरबार में विशाल भंडारा, उमड़ी भीड़,#mp_updates #sonkatchnews
    1
    सोनकच्छ में हनुमान जयंती: रणजीत हनुमान दरबार में विशाल भंडारा, उमड़ी भीड़,#mp_updates #sonkatchnews
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.