*“उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2025 की तैयारियों की समीक्षा”* *निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा आयोजन के लिए कलक्टर के सख्त निर्देश* *सवाई माधोपुर, 2 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर केंद्राधीक्षकों, उप समन्वयकों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला कलक्टर ने बताया कि परीक्षा 5 एवं 6 अप्रैल 2026 को प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा प्रश्नपत्रों एवं ओएमआर शीट्स की सुरक्षा, सीलिंग एवं संधारण निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। स्ट्रॉन्ग रूम व्यवस्था एवं गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, फ्लाइंग स्क्वॉड की सक्रियता एवं पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की सघन जांच, धातु डिटेक्टर से स्क्रीनिंग तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिधि में साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्र परीक्षा अवधि में बंद रहेंगे तथा बहु-स्तरीय पहचान सत्यापन प्रक्रिया लागू की जाएगी। प्रश्नपत्र परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व ही केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने भी परीक्षा को पूर्ण शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा संबंधित सभी दिशा निर्देशों की बिन्दुवार जानकारी प्राचार्य राउमावि तारनपुर एवं प्रशिक्षक पारस चन्द जैन द्वारा दी गई। —000—

- सवाई माधोपुर आज पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर की ओर से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व हिंदू समाज की ओर से आयोजित भव्य हनुमान शोभायात्रा का ग्रुप के अध्यक्ष हनुमान सिंह नरूका के नेतृत्व में गणेश नगर बी मानटाउन स्कूल के सामने रंगोली बनाकर पुष्प वर्षा एवं शीतल जल पिलाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। और बिस्किट वितरित किए गये। इस अवसर पर सचिव राजेश सैनी, संरक्षक कन्हैयालाल सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी राजमल सैनी, रामपाल बालोत, प्रमोद साहू, संगठन मंत्री रामबाबू कुमावत, रोहित गुप्ता, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, शिवराज मीणा, देवेन्द्र सिंह राठौड़, पार्षद चंचल सैनी, पं मुकेश गौतम, रोशन टाईगर, ललित सैन, पप्पू नेपाली, छोटूलाल वैष्णव सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मलारना डूंगर में प्रतिभाओं का सम्मान मलारना डूंगर उपखण्ड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार उच्च माध्यमिक स्तर पर अदिति शर्मा ने 96.20 प्रतिशत, संगीता स्वर्णकार ने 95.20 प्रतिशत तथा कौमल महावर ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं माध्यमिक परीक्षा में निशा महावर, सुमय्या बानो और अल्फिजा को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत से ही छात्राएं इस मुकाम तक पहुंची हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जाकिर खान, पीओ मानसिंह शेखावत, प्रधानाचार्य जमील अहमद सहित रहमत बी और शकील खान सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- Post by Dharmraj Meena1
- उनियारा/टोंक। क्षेत्र के एक पुलिया के पास आज उस समय सनसनी फैल गई जब वहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। एक-दो दिन पुराना है शव पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी (RPS) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं और न ही वहां किसी संघर्ष के संकेत मिले हैं। पुलिस का मानना है कि संभवतः व्यक्ति की मौत पुलिया से नीचे गिरने के कारण हुई होगी, हालांकि असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। शिनाख्त के प्रयास जारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी (Mortuary) में रखवा दिया है। अधिकारी ने बताया कि: मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि शिनाख्त नहीं होती है, तो पुलिस के स्तर पर पोस्टमार्टम करवाकर 'मर्ग' दर्ज किया जाएगा। क्षेत्र में चर्चा का विषय दिनदहाड़े शव मिलने की खबर से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान किया जा रहा है।1
- Post by Vijendra jangid1
- लाखेरी - लाखेरी नगर कांग्रेस कमैटी द्वारा विधायक सीएल प्रेमी का जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया। सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता इंदरगढ़ रोड पर स्थित बृजगोपाल गोशाला में पहुंच कर गायों को चारा डाल कर मनाया तथा केक काट कर सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवाया।इस दौरान कांग्रेस के नगर व ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।4
- *सवाई माधोपुर, 2 अप्रैल।* प्रदेश के होनहार बालक-बालिकाओं को आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय भवन उपलब्ध कराना समाज और राज्य सरकार दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। आपदा राहत एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने गुरूवार को सवाई माधोपुर जिले के बनोटा में राजकीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन और भाड़ौती में कक्षा-कक्षों एवं अन्य सुविधाओं के उद्घाटन के दौरान यह बात कहीं। डॉ. मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनोटा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन नवीन कक्षों एवं सुविधाओं वाले भवनों में विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण, प्रयोगात्मक शिक्षा, डिजिटल एवं पुस्तकालय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। मंत्री ने इन दोनों राजकीय विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए भामाशाहों एवं ग्रामीणजनों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय दानदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक भागीदारी और आधारभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता में राज्य सरकार का सहयोग से ही शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक विकास संभव है। कार्यक्रम में सभी ने विद्यालय के विकास हेतु निरंतर सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। *बनोटा विद्यालय भवन की निर्माण लागत 2.05 करोड़ रुपये :* - बनोटा में नवनिर्मित विद्यालय भवन की निर्माण लागत लगभग 2.05 करोड़ रुपये है। इसमें राज्य सरकार के अंशदान एवं भामाशाहों से प्राप्त जनसहभागिता सहयोग राशि शामिल है। नवीन भवन में कुल 16 कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, कॉन्फ्रेंस/कम्प्यूटर कक्ष, स्टेज, चारदीवारी एवं फेंसिंग कार्य सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त शौचालय निर्माण एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं भी विकसित की गई हैं, जिससे विद्यालय का समग्र वातावरण सुदृढ़ हुआ है। *लोकार्पण के उपरांत कार्यक्रम में झलकी लोक संस्कृति की परम्परा :-* कार्यक्रम के पश्चात स्थानीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पद दंगल के दौरान क्षेत्रीय कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली कक्षा दसवीं-2025 कल्पना मीणा, वर्ष 2026 में अंगूरी मीणा और बारहवीं बोर्ड परीक्षा-2026 में सोनिया मीणा को सम्मानित किया। *राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाड़ौती में कक्षा-कक्षों का लोकार्पण :-* इससे पूर्व डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने फीताकाटकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाड़ौती में 20 लाख 76 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित दो कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया।2