logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ* **बिहार के चार प्रमुख संस्थानों में गया कॉलेज का चयन; प्रधानमंत्री से सीधे जुड़ेंगे युवा* *बोधगया/गया,।युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रखने और एक स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 02 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया जाएगा। देशभर के 125 प्रमुख संस्थानों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से सीधे जोड़ने की योजना है, जिसमें बिहार के चार प्रमुख संस्थानों का चयन किया गया है। इनमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, गया कॉलेज, गया को भी शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी युवाओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों से ऑनलाइन माध्यम से सीधे लाइव जुड़ेंगे और संवाद करेंगे। गया कॉलेज में इस कार्यक्रम के सीधे लाइव प्रसारण की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए दिल्ली से दो-तीन बार तकनीकी ट्रायल की प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और केंद्र से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अभियान का मेजबान संस्थान होने पर गर्व व्यक्त करते हुए गया कॉलेज के प्राचार्य श्री सतीश सिंह चंद्र ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं में नशा मुक्ति के प्रति नई चेतना और संकल्प का संचार करेगा। इस अवसर पर मगध विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर दिलीप कुमार केसरी ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। नशा मुक्त युवा ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। गया कॉलेज में प्रधानमंत्री जी के इस महत्वपूर्ण अभियान का लाइव कार्यक्रम आयोजित होना मगध विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। वहीं, कुलसचिव प्रोफेसर विनोद कुमार मंगलम ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी गहराई से प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक जन-जागरूकता आवश्यक है और एनएसएस के स्वयंसेवक इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मगध विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार ने बताया कि विगत कुछ महीनों से विश्वविद्यालय द्वारा नशा उन्मूलन के क्षेत्र में लगातार सक्रिय योगदान दिया जा रहा है। स्वयंसेवकों के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर एवं विभिन्न महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, संवाद और शपथ ग्रहण जैसी गतिविधियां आयोजित की गई हैं। प्रधानमंत्री के अभियान में गया कॉलेज का चयन इन्ही सतत प्रयासों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसी क्रम में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने विश्वास जताया कि स्वयंसेवक प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। रविवार को आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक, स्थानीय जन-प्रतिनिधि, विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारी, 'माय भारत' के स्वयंसेवकों सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे।

3 hrs ago
user_Dhiraj KumarGupta repoter
Dhiraj KumarGupta repoter
Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
3 hrs ago
18516a58-4c6f-42a0-9a80-5e0b98dde2b6

More news from बिहार and nearby areas
  • बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया- डा मनीष पंकज मिश्रा गया जी।पावन श्रावण मास के तृतीय दिन देवों की नगरी देवघर स्थित विश्वविख्यात बाबा बैद्यनाथ धाम में पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चना किया गया है। एबं बाबा बैद्यनाथ के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर देश, प्रदेश एवं समाज के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद प्राप्त किया है। पूजा अर्चना के बाद भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की महिमा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त होना भगवान शिव की विशेष कृपा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की गई है कि वे देशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति का आशीर्वाद प्रदान करें। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना सदैव बना रहे बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया। अभिषेक करने वालों में प्रमोद कुमार मंटू कुमार बबलू गुप्ता
    1
    बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया- डा मनीष पंकज मिश्रा 
गया जी।पावन श्रावण मास के तृतीय दिन देवों की नगरी देवघर स्थित विश्वविख्यात बाबा बैद्यनाथ धाम में पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चना किया गया है। एबं बाबा बैद्यनाथ के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर देश, प्रदेश एवं समाज के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद प्राप्त किया है।
पूजा अर्चना के बाद भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की महिमा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त होना भगवान शिव की विशेष कृपा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की गई है कि वे देशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति का आशीर्वाद प्रदान करें। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना सदैव बना रहे  बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया। अभिषेक करने वालों में प्रमोद कुमार मंटू कुमार बबलू गुप्ता
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • स्कूल की बदहाली पर छात्रों का हल्ला बोल ! एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र ! मिड-डे मील से लेकर गंदे शौचालय तक खोली स्कूल की पोल ! टेकारी एसडीएम ने दिए जांच के आदेश !
    1
    स्कूल की बदहाली पर छात्रों का हल्ला बोल ! एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र ! मिड-डे मील से लेकर गंदे शौचालय तक खोली स्कूल की पोल ! टेकारी एसडीएम ने दिए जांच के आदेश !
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    21 hrs ago
  • खराब रोड को ठीक करें पानी जमाव को हटाने काकृपा करें इसे सुधारने का कष्ट करें यह यह वीडियो इमामगंज के करती पद को जोड़ने वाली जगह पर हमेशा इसी तरह से जमा रहता है इसको देखभाल करने के लिए कोई भी नेता नहीं है करती अरवल बिहार
    1
    खराब रोड को ठीक करें पानी जमाव को हटाने काकृपा करें इसे सुधारने का कष्ट करें
यह यह वीडियो इमामगंज के करती पद को जोड़ने वाली जगह पर हमेशा इसी तरह से जमा रहता है इसको देखभाल करने के लिए कोई भी नेता नहीं है करती अरवल बिहार
    user_विकाश कुमार
    विकाश कुमार
    करपी, अरवल, बिहार•
    29 min ago
  • जहानाबाद - नगर परिषद क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर वार्ड संख्या-8 में पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोगों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने जहानाबाद-काको मुख्य मार्ग को निजामुद्दीनपुर के पास जाम कर नगर प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी बैकुंठ यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना का पानी नहीं आने के कारण वार्ड के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवार निजी साधनों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार अनदेखी से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नल-जल योजना की खराबी को अविलंब दूर कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा नगर परिषद कार्यालय का घेराव भी किया जा सकता है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हालांकि स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    1
    जहानाबाद - नगर परिषद क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर वार्ड संख्या-8 में पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोगों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने जहानाबाद-काको मुख्य मार्ग को निजामुद्दीनपुर के पास जाम कर नगर प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी बैकुंठ यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना का पानी नहीं आने के कारण वार्ड के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवार निजी साधनों से पानी खरीदने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार अनदेखी से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नल-जल योजना की खराबी को अविलंब दूर कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा नगर परिषद कार्यालय का घेराव भी किया जा सकता है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हालांकि स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • संसद में सियासी ड्रामा चरम पर,पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!" "संसद में सियासी ड्रामा चरम पर—पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!"
    1
    संसद में सियासी ड्रामा चरम पर,पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!"
"संसद में सियासी ड्रामा चरम पर—पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!"
    user_पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    पत्रकार नितेश बंटू कुमार
    Salesperson हिसुआ, नवादा, बिहार•
    20 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया।जिसमें सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, अंचल सहायक दीपक कुमार उपस्थित रहकर लोगों की सुनवाई किया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया
हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया।जिसमें सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, अंचल सहायक दीपक कुमार उपस्थित रहकर लोगों की सुनवाई किया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • बरवाडीह से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
    1
    बरवाडीह से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
    user_Ganesh Prasad  Ganesh Prasad
    Ganesh Prasad Ganesh Prasad
    पत्रकारिता बाराचट्टी, गया, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.