logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया में आज नए शैक्षणिक सत्र: 2026-30 बैच की छात्राओं के लिए छात्रा उन्मुखी कार्यक्रम (एस. आई. पी) गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया में आज नए शैक्षणिक सत्र: 2026-30 बैच की छात्राओं के लिए छात्रा उन्मुखी कार्यक्रम (एस. आई. पी) कॉलेज के सावित्री महाजन सभागार में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीमा पटेल की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, कुलगीत, स्वागत गीत एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। मुख्य अथिति के तौर पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, दिल्ली के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी श्री शम्भु सुमन पधारे थे। अपने मुख्य वक्तव्य में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के नाटक के अनुभव और अपने जीवन की रंग-यात्रा के संघर्ष को छात्राओं से साझा किये। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डॉ. सीमा पटेल ने बताया कि महाविद्यालय में ही देश के भविष्य का निर्माण होता है। इसलिये छात्राएं महाविद्याल अवश्य आये, और अपने को इस काबिल बना लें कि उन्हें आगे जीवन किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम सेमेस्टर के छात्राओं को उनके महाविद्यालय से परिचय कराने के साथ-साथ उनके पाठ्यक्रम और नई शिक्षा नीति 2020 से भी परिचित कराना था। इस क्रम में डॉ. शगुफ्ता अंसारी ने स्वागत वक्तव्य दिए। उसके बाद डॉ. अफसा सुरैया ने 1953 ई. से लेकर आज तक की कॉलेज की यात्रा से सभी को रू-ब-रू कराई। डॉ. नगमा शादाब ने कॉलेज के नियमों, कॉलेज ड्रेस कोड, एंटी-रैगिग सेल, बी.बी. एम एवं बी. सी. ए तथा एन. सी. सी. की गतिविधियों के बारे में बताया। परीक्षा प्रभारी डॉ. प्यारे माँझी ने चार वर्षीय नई कोर्स के बारे में एवं परीक्षा पद्धति के बारे में जानकारी साझा किये। गृह विज्ञान की डॉ. प्रियंका कुमारी ने एन. एस. एस. सेल और सेहत केंद्र तथा आज 01 अगस्त विश्व स्तन-पान सप्ताह की जानकारी दी। खेल विभाग की प्रभारी डॉ. पूजा राय ने महाविद्यालय के खेल गतिविधियों की जानकारी साझा की। डॉ. विजेता लाल ने इंटर्नशिप एवं नियोजन सेल के बारे में बताई। इतिहास विभाग की डॉ. अनामिका कुमारी ने नई शिक्षा नीति 2020 की बारीकीयों को छात्राओं को बताई। स्कालरशिप एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में छात्राओं से सीनियर प्रोफेसर डॉ. सहदेव बाउरी ने सरल शब्दों में जानकारी साझा किये। कॉलेज में पाठ्यक्रम से इतर गतिविधियों की प्रभारी डॉ. अफसा नाहिद ने बच्चियों को बताया कि कॉलेज में कई क्लब हैं, उनसे जुड़कर छात्रा अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकती हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने एक-से-बढ़कर एक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये। सोनम एवं कुमारी शालिनी के ग्रुप ने ‘ए मालिक तेरे बन्दे हम’ गीत को सस्वर प्रस्तुत किया। अन्या और उनके ग्रुप ने स्वागत गीत गाई। गणेश वंदना पर नृत्य अनुष्का कुमारी, श्रुति ने ‘कान्हा सो जा जरा’ गीत तथा अखौरी रागिनी सेमेस्टर प्रथम की छात्रा ने ‘घर मोरा आयो पिया’ नामक गीत पर मन-मोहक नृत्य की। आज विश्व स्तन पान दिवस पर छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिए जिनमें प्रथम सामिया नाज़, संचिता द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान अखौरी रागिनी रही। कार्यक्रम में सभी छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय की सभी शिक्षक एवं शिक्षिकायें तथा शिक्षकेत्तर कर्मी भी कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित रहें।

1 hr ago
user_Dhiraj KumarGupta repoter
Dhiraj KumarGupta repoter
Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
1 hr ago
106a1b78-8077-4a4e-9ffc-60f1f656022a

More news from Manpur and nearby areas
  • पितृ पक्ष मेला 2026: गया जंक्शन पर श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक तैयारियां पितृ पक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही पितृ पक्ष मेला 2026: गया जंक्शन पर श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक तैयारियां पितृ पक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधा, हेल्प डेस्क और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पितृ पक्ष मेले के दौरान रोजाना लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के गया पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन, रेलवे और पुलिस समन्वय के साथ काम कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। 🎥 सुनिए, व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने क्या कहा...
    1
    पितृ पक्ष मेला 2026: गया जंक्शन पर श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक तैयारियां
पितृ पक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही
पितृ पक्ष मेला 2026: गया जंक्शन पर श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक तैयारियां
पितृ पक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधा, हेल्प डेस्क और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पितृ पक्ष मेले के दौरान रोजाना लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के गया पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन, रेलवे और पुलिस समन्वय के साथ काम कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
🎥 सुनिए, व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने क्या कहा...
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    3 hrs ago
  • सावन की हरियाली में विश्व स्तनपान सप्ताह: पौधारोपण से दिया स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु और सुरक्षित भविष्य का संदेश बोधगय। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त 2026) के अवसर पर “सावन में पौधारोपण: एक स्वस्थ पर्यावरण, एक स्वस्थ माँ, एक स्वस्थ शिशु, एक सुरक्षित भविष्य” विषय पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 की थीम “जीवन की एक टिकाऊ (सतत) शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें"। अर्थात “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएँ” से जोड़ते हुए मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के महत्व पर बल दिया गया है। कार्यशाला में दक्षिणी बिहार के युवा शक्ति प्रमुख प्रिंस कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए हैं। उन्होंने छात्राओं को “वेस्ट से बेस्ट” की अवधारणा के अंतर्गत घरेलू अपशिष्ट एवं अनुपयोगी पदार्थों से उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने वेस्ट सामग्री से फिनाइल, प्लास्टिक कचरे से ईको-ब्रिक तथा घर में उपलब्ध विभिन्न अनुपयोगी सामग्रियों से अन्य उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने की विधियाँ समझाईं। इसके साथ ही कचरे के पृथक्करण, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इस कार्यशाला का विशेष आकर्षण “पर्यावरण ताली” रही, जिसे श्री प्रिंस कुमार ने छात्राओं को सिखाया है। इसके माध्यम से स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश सरल और सहभागितापूर्ण तरीके से दिया गया है। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा आज की युवतियों, जो भविष्य की माताएँ हैं, के स्वास्थ्य से विशेष रूप से जोड़ा गया है। बताया गया कि स्वस्थ मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, स्वच्छ परिवेश और प्रदूषण-मुक्त वातावरण भी अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण की गुणवत्ता का प्रभाव वर्तमान पीढ़ी के साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं को पौधे प्रदान किए गए, जिन्हें वे अपने घरों में लगाकर उनकी देखभाल करेंगी। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को स्वयं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया है। कार्यशाला ने स्तनपान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पौधारोपण और घरेलू अपशिष्ट प्रबंधन को एक साझा उद्देश्य से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि स्वस्थ एवं सुरक्षित भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए स्वस्थ पर्यावरण आवश्यक है। कार्यक्रम “स्वस्थ पर्यावरण–स्वस्थ माँ–स्वस्थ शिशु–सुरक्षित भविष्य” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ है।
    3
    सावन की हरियाली में विश्व स्तनपान सप्ताह: पौधारोपण से दिया स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु और सुरक्षित भविष्य का संदेश
बोधगय। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त 2026) के अवसर पर “सावन में पौधारोपण: एक स्वस्थ पर्यावरण, एक स्वस्थ माँ, एक स्वस्थ शिशु, एक सुरक्षित भविष्य” विषय पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 की थीम “जीवन की एक टिकाऊ (सतत) शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें"। अर्थात “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएँ” से जोड़ते हुए मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के महत्व पर बल दिया गया है।
कार्यशाला में दक्षिणी बिहार के युवा शक्ति प्रमुख  प्रिंस कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए हैं। उन्होंने छात्राओं को “वेस्ट से बेस्ट” की अवधारणा के अंतर्गत घरेलू अपशिष्ट एवं अनुपयोगी पदार्थों से उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने वेस्ट सामग्री से फिनाइल, प्लास्टिक कचरे से ईको-ब्रिक तथा घर में उपलब्ध विभिन्न अनुपयोगी सामग्रियों से अन्य उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने की विधियाँ समझाईं। इसके साथ ही कचरे के पृथक्करण, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
इस कार्यशाला का विशेष आकर्षण “पर्यावरण ताली” रही, जिसे श्री प्रिंस कुमार ने छात्राओं को सिखाया है। इसके माध्यम से स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश सरल और सहभागितापूर्ण तरीके से दिया गया है।
इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा आज की युवतियों, जो भविष्य की माताएँ हैं, के स्वास्थ्य से विशेष रूप से जोड़ा गया है। बताया गया कि स्वस्थ मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, स्वच्छ परिवेश और प्रदूषण-मुक्त वातावरण भी अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण की गुणवत्ता का प्रभाव वर्तमान पीढ़ी के साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।
इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं को पौधे प्रदान किए गए, जिन्हें वे अपने घरों में लगाकर उनकी देखभाल करेंगी। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को स्वयं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया है।
कार्यशाला ने स्तनपान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पौधारोपण और घरेलू अपशिष्ट प्रबंधन को एक साझा उद्देश्य से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि स्वस्थ एवं सुरक्षित भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए स्वस्थ पर्यावरण आवश्यक है। कार्यक्रम “स्वस्थ पर्यावरण–स्वस्थ माँ–स्वस्थ शिशु–सुरक्षित भविष्य” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ है।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • पितृपक्ष मेला को लेकर नगर निगम गया जी के नगर आयुक्त डॉoगगन कुमार एवं अन्य निगम अधिकारियों के साथ शहर के महत्वपूर्ण स्थलो का किए निरीक्षण।
    1
    पितृपक्ष मेला को लेकर नगर निगम गया जी के नगर आयुक्त डॉoगगन कुमार एवं अन्य निगम अधिकारियों के साथ शहर के  महत्वपूर्ण स्थलो का किए निरीक्षण।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    रिपोर्टर Gaya, Bihar•
    9 hrs ago
  • बिहार पुलिस का बड़ा कदम: बॉडी कैमरा, ई-चालान और जाम नियंत्रण को लेकर नई व्यवस्था लागू
    1
    बिहार पुलिस का बड़ा कदम: बॉडी कैमरा, ई-चालान और जाम नियंत्रण को लेकर नई व्यवस्था लागू
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    19 hrs ago
  • राजकीय पोलीटेक्निक कौलैज जहानाबाद में नवप्रवेशित छात्रों के लिए student induction programme का हुआ आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक जहानाबाद में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के छात्र प्रेरणा कार्यक्रम (SIP-2018)* के दिशा-निर्देशों एवं राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद, बिहार, पटना के निर्देशानुसार प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ईन्डक्शन कार्यक्रम का प्रथम दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र एवं संस्थान परिचय के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, विभिन्न विभागों तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी गई। इसके उपरांत विद्यार्थियों को कैंपस भ्रमण कराया गया, जिससे वे प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कार्यशालाओं एवं अन्य सुविधाओं से अवगत हुए।दोपहर के सत्र में **सार्वभौमिक मानवीय मूल्य विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण के महत्व से परिचित कराया गया। इसके बाद **परीक्षा प्रणाली, व्यावसायिक नैतिकता एवं छात्र आचार संहिता** पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य राकेश रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा की सफल यात्रा का प्रथम चरण है। यह कार्यक्रम उन्हें संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं व्यावसायिक दायित्वों से परिचित कर उनके सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखता है।"*कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्रथम दिवस के सभी सत्र विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
    1
    राजकीय पोलीटेक्निक कौलैज जहानाबाद में नवप्रवेशित छात्रों के लिए student induction programme का हुआ आयोजन 
राजकीय पॉलिटेक्निक जहानाबाद में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद  के छात्र प्रेरणा कार्यक्रम (SIP-2018)* के दिशा-निर्देशों एवं राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद, बिहार, पटना के निर्देशानुसार प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ईन्डक्शन कार्यक्रम का प्रथम दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र एवं संस्थान परिचय के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, विभिन्न विभागों तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी गई। इसके उपरांत विद्यार्थियों को कैंपस भ्रमण कराया गया, जिससे वे प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कार्यशालाओं एवं अन्य सुविधाओं से अवगत हुए।दोपहर के सत्र में **सार्वभौमिक मानवीय मूल्य  विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण के महत्व से परिचित कराया गया। इसके बाद **परीक्षा प्रणाली, व्यावसायिक नैतिकता एवं छात्र आचार संहिता** पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य राकेश रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा की सफल यात्रा का प्रथम चरण है। यह कार्यक्रम उन्हें संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं व्यावसायिक दायित्वों से परिचित कर उनके सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखता है।"*कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्रथम दिवस के सभी सत्र विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • गया जिले के कोच में मोटर पंपसेट चोरी करने के दौरान तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा।
    1
    गया जिले के कोच में मोटर पंपसेट चोरी करने के दौरान तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा।
    user_DHIRENDRA Kumar
    DHIRENDRA Kumar
    टन कुप्पा, गया, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.