Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब में शनिवार को 76 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बानपुर दरवाजा निवासी रूपनारायण सेन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रूपनारायण सेन शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से टहलने निकले थे। तालाब किनारे बने मंदिर के पास उनके कपड़े और चप्पल मिलने से उनकी पहचान की पुष्टि हुई। परिजनों ने बताया कि रूपनारायण सेन मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज टीकमगढ़ व ग्वालियर में चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Deepak kushwaha
टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब में शनिवार को 76 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बानपुर दरवाजा निवासी रूपनारायण सेन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रूपनारायण सेन शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से टहलने निकले थे। तालाब किनारे बने मंदिर के पास उनके कपड़े और चप्पल मिलने से उनकी पहचान की पुष्टि हुई। परिजनों ने बताया कि रूपनारायण सेन मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज टीकमगढ़ व ग्वालियर में चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ वन मण्डल के सब रेंज दिगौडा के अंतर्गत आने वाले बिजरावन, कौंडिया और बरेठी बीट में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने यह सफलता हासिल की। इस वन भूमि पर कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा रात के अंधेरे में चोरी-छिपे जुताई करके अवैध रूप से फसल बो दी गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से बारी बागड़ को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके बाद विभाग द्वारा उक्त खेत में कटीली प्रजाति के बीजों की बुवाई कर दी गई है। विभाग ने वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले सुखराम, लक्ष्मन, प्रभु, कनई, खरगा, गनेश, गोकुल और सुरेश के विरुद्ध कार्रवाई की है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर मनोहर सिंह घोष और शहीद खान सहित अन्य वनकर्मी मुख्य रूप से शामिल रहे।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के दौड़ लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री को खजुराहो के लिए रवाना होना था। इस दौरान राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार काफिले में पीछे रह गए थे, जिसके कारण वे हेलीकॉप्टर तक पहुंचने के लिए तेजी से दौड़ते हुए नजर आए।1
- टीकमगढ़ के जतारा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। दोपहर बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लंबे समय से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। तेज बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इस दौरान जहां बच्चों और युवाओं ने बारिश का भरपूर आनंद लिया, वहीं नगर की सड़कों पर कुछ समय के लिए जलभराव भी देखने को मिला। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने के बाद इस बारिश को धान, सोयाबीन, उड़द और तिल जैसी खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद काफी बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी नियमित रूप से इसी तरह बारिश होती रही, तो कृषि उत्पादन बेहतर होगा जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।2
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिले को एक नए मेडिकल कॉलेज की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद जिले में बहुत ही जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और यह जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के टीकमगढ़ आने पर आजाद समाज पार्टी को जनहित से जुड़ी अपनी मांगें स्वतंत्रतापूर्वक रखने की अनुमति नहीं दी गई। कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंपने से पहले ही उन्हें डिटेन कर लिया गया। शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने को अपराध मानना लोकतांत्रिक मूल्यों के पूरी तरह विपरीत है। जनप्रतिनिधियों और सरकार का दायित्व जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना है, न कि इस तरह शांतिपूर्ण आवाज़ों को रोकना। इस कार्रवाई के विरोध में यह स्पष्ट किया गया है कि लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों पर आगे भी आवाज़ उठाई जाती रहेगी।1