टीकमगढ़ के जतारा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। दोपहर बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लंबे समय से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। तेज बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इस दौरान जहां बच्चों और युवाओं ने बारिश का भरपूर आनंद लिया, वहीं नगर की सड़कों पर कुछ समय के लिए जलभराव भी देखने को मिला। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने के बाद इस बारिश को धान, सोयाबीन, उड़द और तिल जैसी खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद काफी बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी नियमित रूप से इसी तरह बारिश होती रही, तो कृषि उत्पादन बेहतर होगा जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।
टीकमगढ़ के जतारा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। दोपहर बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लंबे समय से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। तेज बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इस दौरान जहां बच्चों और युवाओं ने बारिश का भरपूर आनंद लिया, वहीं नगर की सड़कों पर कुछ समय के लिए जलभराव भी देखने को
मिला। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने के बाद इस बारिश को धान, सोयाबीन, उड़द और तिल जैसी खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद काफी बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में भी नियमित रूप से इसी तरह बारिश होती रही, तो कृषि उत्पादन बेहतर होगा जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक नए मेडिकल कॉलेज की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद जिले में बहुत ही जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा और यह बनकर तैयार हो जाएगा।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ दौरे के दौरान 17 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का होटल में जोरदार स्वागत किया गया।1
- टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब में शनिवार को 76 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बानपुर दरवाजा निवासी रूपनारायण सेन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रूपनारायण सेन शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से टहलने निकले थे। तालाब किनारे बने मंदिर के पास उनके कपड़े और चप्पल मिलने से उनकी पहचान की पुष्टि हुई। परिजनों ने बताया कि रूपनारायण सेन मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज टीकमगढ़ व ग्वालियर में चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।2
- मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनज़र लागू आदर्श आचार संहिता के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोराघाट स्थित इंटर-डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर पुलिस और रिजर्व बल ने सघन चेकिंग के दौरान एक कार से 21 लाख 19 हजार रुपये की नकद राशि बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत की गई, जिसमें गोराघाट थाना निरीक्षक विनीत तिवारी की टीम को यह कामयाबी हासिल हुई। एसडीओपी भांडेर पी सी यादव (पूनम चन्द यादव) द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान ग्वालियर निवासी ओम प्रकाश कुशवाह की कार से यह भारी नकद राशि बरामद की गई। सूचना मिलने पर एफएसटी (उड़न दस्ता टीम) तुरंत मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति मौके पर नकदी से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस धनराशि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एफएसटी ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विधिक कार्रवाई की है। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। वर्तमान में जिले के सभी इंटर-स्टेट और इंटर-डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्टों पर पुलिस की टीमें लगातार मुस्तैदी से निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही हैं।2
- बल्देवगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जटेरा में इन दिनों विकास कार्यों में बरती जा रही लापरवाही और पंचायत प्रबंधन की उदासीनता ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। गांव के मुख्य रास्तों का बुरा हाल होने के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के एक मुख्य मार्ग पर लंबे समय से गंदी नाली का पानी बीच सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। भीषण गंदगी और दुर्गंध के चलते क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोग बेहद भयभीत हैं। लापरवाही का आलम यह है कि पंचायत द्वारा नाली निर्माण के नाम पर करीब एक महीने पहले बनी-बनाई सीसी रोड को खोद दिया गया और फिर काम को अधूरा ही छोड़ दिया गया। सड़क के बीचोबीच खुले पड़े ये गहरे गड्ढे अब आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आए दिन खेलते हुए मासूम बच्चे और बेजुबान मवेशी इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस विकट समस्या को लेकर उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों और जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारियों को लिखित व मौखिक शिकायतें दी हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई भी मौके पर सुध लेने नहीं पहुंचा और न ही कार्य को दोबारा शुरू कराया गया। परेशान ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई है कि सड़क पर बह रहे गंदे पानी की निकासी के तत्काल मुकम्मल इंतजाम किए जाएं। साथ ही, अधूरे पड़े नाली निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराकर सड़क को दुरुस्त किया जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।1
- टीकमगढ़ के पलेरा थाना अंतर्गत बन्ने बुजुर्ग गांव में 20 दिन की एक मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जतारा एसडीओपी श्री अभिषेक गौतम सहित एफएसएल टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में गांव के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हर एंगल से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। मृतका के शव का पलेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना के बाद से पूरे बन्ने बुजुर्ग गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस पीएम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इस संवेदनशील मामले में लोगों से अफवाहों से बचने और पुलिस जांच पूरी होने तक प्रतीक्षा करने की अपील की गई है। ईश्वर पीड़ित परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।4