फिर से दो हाथियों के साथ जा मिला तीसरा हाथी, 22 किलोमीटर का किया सफर अनूपपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में हाथियों की गतिविधि से दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि एक अकेला नर हाथी करीब 22 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए भगतबांध, सोनमौहरी, छुलहा, अमगवां, गुवारी, चांदपुर, टकहुली, कुसुमहाई व पटोरा होते हुए धनगवां बीट के जंगल पहुंचा, जहां वह अपने दो अन्य साथियों से जा मिला। रातभर विचरण के दौरान हाथी ने कई गांवों में खेतों में लगी गेहूं व अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाया। साथ ही अमगवां क्षेत्र में दो मकानों की दीवार व दरवाजे तोड़ दिए, जिससे घर के अंदर रखी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर मशाल व पटाखों की मदद से हाथी को गांवों से खदेड़ने का प्रयास किया। पिछले करीब 15 दिनों से यह हाथी अपने दो साथियों से अलग होकर क्षेत्र में घूम रहा था और रात में भोजन की तलाश में गांवों में प्रवेश कर रहा था। पटवारियों की हड़ताल के कारण नुकसान का सर्वेक्षण व राहत प्रकरण बनाने में देरी हो रही है। प्रशासन ने राजस्व निरीक्षकों को शीघ्र सर्वे के निर्देश दिए हैं। वहीं वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों से हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।इस दौरान हाथियों ने सोनमौहरी गांव के पिचिंग टोला निवासी राम सहाय पिता स्व,दौलत सिंह के खेत में लगे फसल,डोंगरीटोला निवासी गणेश सिंह आर्मो के खेत में लगे गेहूं की फसल व पक्के घर के दरवाजा एवं ईट की दीवाल को तोड़ा। जिससे घर के अंदर रखे मोटरसाइकिल क्षृतिग्रस्त हो गई । अमगवां के खिरना टोला में मोहन पिता पंचू चर्मकार के घर की दीवाल को तोड़फोड़ किया ।

- जिलेभर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिवालयों में सुबह से ही हर-हर महादेव के जयघोष सुबह से ही शुरू हो गए। इस दौरान पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित मां नर्मदा उद्गम के तीर्थकोटि सरोवर में 30हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान कर भगवान अमरकांठेश्वर महादेव और माता नर्मदा का जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर अमरकंटक में 250 पुलिस जवान तैनात किए गए । नर्मदा उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। यहां महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले 14 से 18 फरवरी का भी विधिवत शुभारंभ हुआ। मेला का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। अमरकंटक से 8 किमी दूर जालेश्वर और अमरेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। जिला मुख्यालय अनूपपुर के शिव मारुति मंदिर, शंकर मंदिर, रामजानकी मंदिर और तिपान नदी स्थित शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शिव मारुति मंदिर से भगवान भोलेनाथ की बारात भी निकल गई जहां सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बारात में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। भालूमाड़ा के अघोरी बाबा मंदिर और हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। कोतमा में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, बेर और मदार के फूल अर्पित कर भोलेनाथ को रिझाया। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और विशाल भंडारे के आयोजन भी किए गए। इसी तरह ऐतिहासिक केवई नदी तट पर स्थित पांडवकालीन नागवंशी गुफाओं शिवलहरा मंदिर में दो दिवसीय मेले की शुरुआत हुई। भक्तों ने नदी में स्नान कर प्राचीन शिवलिंग पर जल चढ़ाया। वहीं रामनगर के तुर्राधाम में शिवभक्तों के उत्साह के बीच भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के लिए बेहतर प्रबंध किए गए थे मेला परिसर तथा मंदिरों के आसपास बैरिकेड लगाए गए थे जिससे कि सड़क पर तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों को नियंत्रित किया जा सके।4
- Post by Ashok Sondhiya1
- a apna jaisinghnagar gram gandhiya m dr,mohan yadav cm pahucha hai1
- चिरमिरी हल्दीबाड़ी पंचवटी पहाड़ पर महादेव का दिव्य धाम,50 फुट ऊंची भव्य भगवान शिव की प्रतिमा का निर्माण1
- बैकुंठपुर /इन दिनों कोरिया जिला के अंदर जगह जगह भागवत कथा, राम कथा,, कई जगह कार्यक्रम संपन्न हों रहा है जिला मुख्यालय से दूर सोनहत में जोरदार शिव पुराण कथा आयोजन के साथ समाप्त हों रहा लेकिन धन्य है सोनहत की धरती आज महाशिवरात्रि है और आज समापन है जो शिवरात्रि के समय कथा हुईं1
- शिवरात्रि के पूजा सामान एवं रुद्राभिषेक पुस्तक उपलब्ध श्री सुपर संपूर्ण पूजा भंडार में1
- शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार3
- अनूपपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में हाथियों की गतिविधि से दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि एक अकेला नर हाथी करीब 22 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए भगतबांध, सोनमौहरी, छुलहा, अमगवां, गुवारी, चांदपुर, टकहुली, कुसुमहाई व पटोरा होते हुए धनगवां बीट के जंगल पहुंचा, जहां वह अपने दो अन्य साथियों से जा मिला। रातभर विचरण के दौरान हाथी ने कई गांवों में खेतों में लगी गेहूं व अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाया। साथ ही अमगवां क्षेत्र में दो मकानों की दीवार व दरवाजे तोड़ दिए, जिससे घर के अंदर रखी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर मशाल व पटाखों की मदद से हाथी को गांवों से खदेड़ने का प्रयास किया। पिछले करीब 15 दिनों से यह हाथी अपने दो साथियों से अलग होकर क्षेत्र में घूम रहा था और रात में भोजन की तलाश में गांवों में प्रवेश कर रहा था। पटवारियों की हड़ताल के कारण नुकसान का सर्वेक्षण व राहत प्रकरण बनाने में देरी हो रही है। प्रशासन ने राजस्व निरीक्षकों को शीघ्र सर्वे के निर्देश दिए हैं। वहीं वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों से हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।इस दौरान हाथियों ने सोनमौहरी गांव के पिचिंग टोला निवासी राम सहाय पिता स्व,दौलत सिंह के खेत में लगे फसल,डोंगरीटोला निवासी गणेश सिंह आर्मो के खेत में लगे गेहूं की फसल व पक्के घर के दरवाजा एवं ईट की दीवाल को तोड़ा। जिससे घर के अंदर रखे मोटरसाइकिल क्षृतिग्रस्त हो गई । अमगवां के खिरना टोला में मोहन पिता पंचू चर्मकार के घर की दीवाल को तोड़फोड़ किया ।1