Shuru
Apke Nagar Ki App…
LAXMI SAH RADHA KRISHNA JEWELLERS
More news from बिहार and nearby areas
- मधुबनी, 01 अप्रैल 2026 बुधवार प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एलपीजी गैस, पेट्रोल-डीजल, पीएनजी, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं प्रवासी श्रमिकों की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से आपूर्ति व्यवस्था, मूल्य नियंत्रण, जनसंचार, उर्वरक उपलब्धता एवं कालाबाजारी रोकथाम आदि पर विस्तृत जानकारी दी। 🔹 समीक्षा के क्रम में जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य पाई गई। 103 गैस एजेंसियों के माध्यम से लगभग 10.37 लाख उपभोक्ताओं को सेवा दी जा रही है। मार्च माह में 4.27 लाख बुकिंग के विरुद्ध 3.86 लाख सिलेंडर की आपूर्ति की गई तथा वर्तमान में 47 हजार सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। आयुक्त ने लंबित बुकिंग के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। 🔹 पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, सघन निरीक्षण जारी जिले में पेट्रोल (MS) की 2170 KL एवं डीजल (HSD) की 2902 KL क्षमता के विरुद्ध पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 948 निरीक्षण, 215 गैस सिलेंडर जब्ती एवं 5 प्राथमिकी दर्ज की गई है। आयुक्त ने विशेष रूप से बॉर्डर एरिया के पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या कालाबाजारी न हो। 🔹 पीएनजी विस्तार एवं इंडस्ट्रीयल एरिया को जोड़ने के निर्देश आयुक्त ने शहरी एवं औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए इंडस्ट्रीयल एरिया को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही, बीपीसीएल कंपनी को डीआरएस (District Regulating Station) स्थापित करने हेतु भूमि उपलब्ध करा दी गई है, जिस पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बीपीसीएल पदाधिकारियों को प्रतिदिन का कार्य योजना (Daily Action Plan) तैयार कर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 🔹 उर्वरक उपलब्धता व कालाबाजारी पर सख्ती जिले में 20,581 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। आयुक्त ने उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 🔹 जनहित में निर्बाध आपूर्ति एवं अफवाहों पर नियंत्रण दीदी की रसोई, छात्रावास, अस्पताल एवं अन्य संस्थानों में गैस आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। आयुक्त ने निर्देश दिया कि: ✔ कंट्रोल रूम सक्रिय रखा जाए ✔ फेक न्यूज का त्वरित खंडन हो ✔ आमजन को सही सूचना उपलब्ध कराई जाए उन्होंने कहा कि अफवाहों पर नियंत्रण से पैनिक बाइंग की स्थिति रोकी जा सकती है। 🔹 निष्कर्ष प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सामान्य है। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए है।- उक्त बैठक में जिलाधिकारी आनंद शर्मा,पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार,नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती,एसडीओ चंदन झा,डीएसओ दीपक कुमार सहित संबंधित तेल कंपनियों के मैनेजर,एलपीजी वितरक आदि उपस्थित थे।3
- Post by LAXMI SAH RADHA KRISHNA JEWELLERS1
- 🎓 एडमिशन ओपन – 10वीं के बाद सुनहरा मौका! अगर आपने इस साल 10वीं पास की है और अपने भविष्य को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो जुड़िए 👉 Sandip University के साथ यहाँ आप कर सकते हैं करियर-ओरिएंटेड कोर्स: ✔️ पॉलिटेक्निक (Diploma Engineering) ✔️ ITI कोर्स ✔️ D Pharma (डिप्लोमा इन फार्मेसी) 📚 D Pharma जैसे कोर्स 2 साल के होते हैं और आपको फार्मेसी सेक्टर में जॉब या खुद का मेडिकल स्टोर खोलने का मौका देते हैं � Sandip University 🚀 आधुनिक लैब, अनुभवी फैकल्टी और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड पढ़ाई के साथ बनाएं अपना भविष्य मजबूत 📍 आज ही नामांकन करवाएं और अपने सपनों को दें नई उड़ान!1
- अरे भाई, दुनिया का आठवां अजूबा देख रहा हूँ… 😲✨ #AathvanAjooba #Amazing #ViralPost #FacebookReels #Trending#Unbelievable #ViralVideo #Shorts #TrendingNow #FBPost1
- बगहा में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज खुलासा,प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए, दो गिरफ्तार1
- दहिवत माधोपुर में सार्थक फ्यूल्स का उद्घाटन, विकास को मिली रफ्तार1
- Post by Pawan Mahto Reporter1
- मधुबनी के टाउन हॉल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में है। यह सम्मेलन दिनांक 04 और 05 अप्रैल 2026 को होगी जिसमें देश - विदेश के कई प्रख्यात विद्वान जन अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। *उद्घाटन* कार्यक्रम के आयोजक डॉ सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि इस सम्मेलन देश- विदेश के बड़े बड़े विद्वान जन आ रहे हैं जिसमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अयोध्या संस्कृति विश्वविद्यालय, राजस्थान विश्वविद्यालय सहित मिथिला के ललित नारायण विश्वविद्यालय के कई विद्वान जन आएंगे। 👉🏻 कार्यक्रम का उद्घाटन कामेश्श्वरसिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. डॉ लक्ष्मी निवास पाण्डेय, महावीर मंदिर पटना के अध्यक्ष और आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र सायन कुणाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा। *मुख्य उद्देश्य* 👉🏻 डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज के बच्चों में शिक्षा और संस्कार का समावेश साथ ही वेद विज्ञान की पढ़ाई कक्षा 4 से प्रारंभ करने पर विशेष जोड़ और माता पिता और अपने परिजनों के प्रति सम्मान की भावनाओं को बढ़ाना है।वृद्धाश्रम में वृद्धों की संख्या में बढ़ोतरी भविष्य के लिए चिंता का विषय है। 👉🏻 पारिवारिक कलह और विवाहित जोड़ियों के बीच बढ़ रहे दरार का ज्योतिषीय समाधान 👉🏻 साथ ही देश के विभिन्न पंचांगों में त्योहारों के तिथियों के मतांतर को लेकर एकमत करना है। *कार्यक्रम का संरक्षण* मधुबनी के माननीय मेयर श्री अरुण राय के संरक्षण में मधुबनी के प्रख्यात ज्योतिष डॉ सुनील श्रीवास्तव के द्वारा इस सम्मेलन को आयोजित किया जा रहा है। *मुख्य केंद्र* इस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने हेतु देश विदेश के साथ साथ क्षेत्रीय विद्वान भी आ रहे हैं। जिसमें ज्योतिष विज्ञान विशेषज्ञ सहित वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ , तंत्र विज्ञान विशेषज्ञ , अंगूठा रेखा विशेषज्ञ , पैर रेखा विशेषज्ञ सहित कई बड़े महामंडलेश्वर भी अपने व्यक्तव्य को रखेंगे। 👉🏻 इस कार्यक्रम में दिल्ली के प्रख्यात ज्योतिष राधा गर्ग , बस्ती उत्तर प्रदेश के पैर रेखा विशेषज्ञ पं अवधेश पांडे, भोपाल मध्य प्रदेश से अंगूठा विशेषज्ञ हेमंत श्रीवास्तव, दिल्ली के विद्वान ज्योतिषी एच के रावत , के पी शर्मा मुदगिल ,ज्योतिष फेंग शुई सहित तंत्र क्षेत्र की विशेषज्ञ ब्रह्मचारिणी कुमारी कविता भी अपने तजुर्बे को युवाओं के साथ साझा करेंगी। 👉🏻 रामपुर पश्चिम बंगाल से संस्कृत की प्रोफेसर डॉ तनुजा खातून सनातन के कई मंत्रों के महत्व को साझा करेंगी। 👉🏻 इस कार्यक्रम को वैश्विक स्तर पर भव्य बनाने हेतु दरभंगा विश्वविद्यालय के कुलपति, पूर्व कुलपति रामचंद्र झा , आचार्य कुणाल झा सहित बिहार और पूरे भारत के गणमान्य मधुबनी की धरा पर आएंगे। 👉🏻 प्रो रामसेवक झा ने बताया कि आधुनिक समय में ज्योतिष को विज्ञान से जोड़कर पूर्व प्रमाणिक बनाना, ज्योतिष के क्षेत्र में युवाओं के करियर बनाने सहित देश की विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर इस सम्मेलन के माध्यम से व्यक्तव्य को रखा जाएगा। 👉🏻 सम्मेलन के अध्यक्ष वास्तुविद ई. मनोज झा ने बताया कि बिहार और मिथिला में इस प्रकार का आयोजन अदभुत है। समाज को सही मार्गदर्शन के लिए समय समय पर ऐसे आयोजनों का होना आवश्यक है। मंच संचालक मयंक मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन पुनः 24 वर्ष बाद मधुबनी की धरती पर होने जा रहा है।जिसमें गोरखनाथ मंदिर के 3 महामंडलेश्वर सहित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की वास्तु विशेषज्ञ कुमारी तान्या भी अपने वक्तव्य को प्रस्तुत करेंगी। 👉🏻 विदेश के भी कई ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ यहां पहुंचेंगे जिसमें भूटान , बांग्लादेश और नेपाल के ज्योतिष आएंगे। समाजसेवक राजू कुमार राज , ज्योतिष राजेश नायक सहित सभी कार्यकर्ता दिन रात जुटकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। पटना और दीप गांव के आचार्य राज नाथ झा भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।2