Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंद्रशेखर बने तहसील अध्यक्ष, खालिद को मिली महामंत्री की कमान। हंडिया। सैदाबाद बाजार में भारतीय पत्रकार संघ की एक बैठक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उमेश द्विवेदी की अगुवाई में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित तहसील इकाई का गठन किया गया। बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों की आपसी सहमति से चंद्रशेखर सिंह को तहसील अध्यक्ष, डॉ खालिद अंसारी को महामंत्री व कृष्ण कुमार की कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर श्री द्विवेदी ने कहा कि सभी पत्रकार ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। बैठक में प्रमुख रूप से योगेश्वर मिश्र, बृजेश पांडेय, डॉ राजेश कुमार यादव सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
Dr rajesh kumar yadav
चंद्रशेखर बने तहसील अध्यक्ष, खालिद को मिली महामंत्री की कमान। हंडिया। सैदाबाद बाजार में भारतीय पत्रकार संघ की एक बैठक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उमेश द्विवेदी की अगुवाई में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित तहसील इकाई का गठन किया गया। बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों की आपसी सहमति से चंद्रशेखर सिंह को तहसील अध्यक्ष, डॉ खालिद अंसारी को महामंत्री व कृष्ण कुमार की कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर श्री द्विवेदी ने कहा कि सभी पत्रकार ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। बैठक में प्रमुख रूप से योगेश्वर मिश्र, बृजेश पांडेय, डॉ राजेश कुमार यादव सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हंडिया। सराय इनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवती के साथ छेड़खानी कर रहे शिक्षामित्र को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी को बंधक बनाकर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी अध्यापक थाना उतराव क्षेत्र के कहरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। वह मोहिउद्दीनपुर टिकरी स्थित विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को वह गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी कर रहा था, तभी परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र लगभग 40 वर्ष है और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद युवती के पिता ने सराय इनायत थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- 🥰🥰1
- मेजा रामनगर शीतला माता मंदिर में सकुशल सप्तमी का महापर्व बीतने के बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय केसरी और भाजपा के वरिष्ठ नेता ने जितने पुलिस वाले ड्यूटी पर लगे थे सबको माला और मां का प्रसाद देकर उन्हें आभार व्यक्त किया वहीं पर इंस्पेक्टर में ज्यादा दीनदयाल सिंह से यह भी कहा इससे पहले कुछ ना कुछ यहां पर घटना घट जाया करती थी अबकी बार मां शीतला की कृपा से शांतिपूर्वक बीत गया इसमें प्रशासन का पूरा सहयोग रहा मेजा (प्रयागराज)। मेजा क्षेत्र के रामनगर स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में मंगलवार को सप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर करीब 4 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह होते-होते मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज के गांवों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। श्रद्धालु हाथों में प्रसाद, नारियल और चुनरी लेकर माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश करते रहे। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों के अनुसार सप्तमी के दिन सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। अब तक करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु माता के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी, ताकि सभी श्रद्धालु कतारबद्ध तरीके से आसानी से दर्शन कर सकें। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। प्रशासनिक व्यवस्था में भी काफी चहल-पहल देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय लगातार मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ प्रभारी निरीक्षक मेजा दीनदयाल सिंह, चौकी प्रभारी रामनगर अभिनव उपाध्याय सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कतार में लगवाकर दर्शन कराते रहे और पूरे दिन व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।1
- मध्य प्रदेश से आए संगीतकार महिला के द्वारा भजन4
- हेडलाइंस: कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन सम्पन्न, व्यास पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य ने सुनाया भक्ति का संदेश समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा का पांचवां दिन व्यास पीठ से पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान आचार्य जी ने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और उसे आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है। कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं और भक्ति भाव से कथा का रसपान कर रहे हैं। व्यास जी महाराज ने भगवान की लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।1
- ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार राय मौके पर पहुंचे। और भीम आर्मी के लोगों को समझा रहे, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही, असली आराधी को गिरफ्तार कर दंड दिया जाएगा, कानून अपने हाथ में लेने की हिमाकत न करें लोग लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने पर कार्यवाही होगी इसे ध्यान में रखो3
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील के उरूवा विकासखंड अंतर्गत सोरांव गांव के पास गोशौरा कला चंपारण स्थित तालाब के किनारे से बकचूंदा गांव को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके चलते यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस रास्ते से रोजाना आसपास के कई गांवों के लोग बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। सड़क खराब होने से खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीण जेपी शर्मा, सबल तिवारी, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अनुराग और बालकृष्ण ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार गड्ढों के कारण छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं। बरसात के समय गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्राम प्रधान बकचूंदा रमेश कुमार यादव ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, इसलिए इसकी मरम्मत कराना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।1