logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिद्धार्थनगर अंतर्गत थाना खेसरहा का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश जनपद सिद्धार्थनगर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह द्वारा थाना खेसरहा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। सीओ बांसी ने मालखाना, लाकअप, मेस, थाना कार्यालय, बैरक, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल,शौचालय एवं स्नानागार का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। उन्होंने संबंधित रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा को निर्देशित किया गया कि थाना परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखा जाए। साथ ही पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहते हुए आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी गई। क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह ने कहा कि नियमित निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाना और जनता को बेहतर सुरक्षा एवं सेवा प्रदान करना है। थाना स्तर पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों, इसके लिए समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण आवश्यक हैं।

22 hrs ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago
2e6e8866-ca7b-4839-a74e-f909d2dab06c

सिद्धार्थनगर अंतर्गत थाना खेसरहा का अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश जनपद सिद्धार्थनगर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह द्वारा थाना खेसरहा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर

a876bab1-93bd-47c1-a869-58edd76b7237

की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। सीओ बांसी ने मालखाना, लाकअप, मेस, थाना कार्यालय, बैरक, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल,शौचालय एवं स्नानागार का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। उन्होंने संबंधित रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने

ef33e9d2-04f4-4c3d-96b5-94fe518fc45a

के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा को निर्देशित किया गया कि थाना परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखा जाए। साथ ही पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहते हुए आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की हिदायत

067b5879-6a1e-4e0a-abd8-dd53eeaac6a4

दी गई। क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह ने कहा कि नियमित निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाना और जनता को बेहतर सुरक्षा एवं सेवा प्रदान करना है। थाना स्तर पर सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों, इसके लिए समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण आवश्यक हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा कस्बे में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के नेतृत्व तथा खेसरहा थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा की पुलिस टीम ने कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। क्षेत्राधिकारी शुबेन्दु सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी के तहत लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके। वहीं थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की, ताकि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हो सकें।
    1
    खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा कस्बे में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के नेतृत्व तथा खेसरहा थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा की पुलिस टीम ने कस्बे में पैदल गश्त किया।
इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
क्षेत्राधिकारी शुबेन्दु सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी के तहत लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके।
वहीं थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की, ताकि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हो सकें।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • bahut Sweet song ga rahi girl instagram par viral ho gayi hai
    1
    bahut Sweet song ga rahi girl instagram par viral ho gayi hai
    user_Shailesh Singh Lodhi
    Shailesh Singh Lodhi
    Agricultural service Siddharth Nagar, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यक्रम के संबोधन में प्रदेश प्रभारी बामसेफ धर्मेंद्र मौर्य का संबोधन सुन क्षेत्र के युवा किसान दंग रह गए और जनसंख्या के अनुपात में इनका हिस्सा कौन खा रहा लोग सुनकर दंग रह गए यह कार्यक्रम जनपद सिद्धार्थ नगर के विकासखंड जोगिया क्षेत्र अंतर्गत जोगिया मझगवां में आयोजित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ो लोगों ने सुना!
    1
    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यक्रम के संबोधन में प्रदेश प्रभारी बामसेफ धर्मेंद्र मौर्य का संबोधन सुन क्षेत्र के युवा किसान दंग रह गए और जनसंख्या के अनुपात में इनका हिस्सा कौन खा रहा लोग सुनकर दंग रह गए यह कार्यक्रम जनपद सिद्धार्थ नगर के विकासखंड जोगिया क्षेत्र अंतर्गत जोगिया मझगवां में आयोजित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ो लोगों ने सुना!
    user_Ravindra kumar Kashyap
    Ravindra kumar Kashyap
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 14 अप्रैल को लेकर हुई बैठक -भीमसेन गौतम ! #Maharajganj #phrenda
    1
    14 अप्रैल को लेकर हुई बैठक -भीमसेन गौतम !
#Maharajganj
#phrenda
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • संतकबीरनगर। जनपद में 10 मई को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के तत्वावधान में सामाजिक समरसता महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं तथा लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है और इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के दौरान सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकार, संगठन की नीतियों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस सम्मेलन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। सम्मेलन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन भी आयोजन को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।
    1
    संतकबीरनगर।
जनपद में 10 मई को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के तत्वावधान में सामाजिक समरसता महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं तथा लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है और इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजन के दौरान सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकार, संगठन की नीतियों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस सम्मेलन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।
सम्मेलन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन भी आयोजन को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में जहाँ एक ओर विकास और सुशासन के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बस्ती जिले में प्रशासन की उदासीनता से क्षुब्ध होकर स्वयं सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता को ही धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। मनोरमा नदी की सफाई और जीर्णोद्धार की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रमणि पांडेय ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप धरने पर बैठे चंद्रमणि पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मनोरमा नदी की सफाई को लेकर प्रशासन ने पूर्व में कई वादे किए थे, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, "हम भगवान राम को मानने वाले लोग हैं और संवाद में विश्वास रखते हैं। हमने सुबह 10:30 बजे प्रशासन को सूचना पत्र दिया था कि यदि मनोरमा नदी की सफाई के लिए कोई लिखित आश्वासन या ठोस कार्ययोजना मिलती है, तो हम वार्ता को तैयार हैं।" अधिकारियों की लाचारी और 'जबरन' वार्ता का प्रयास भाजपा नेता का आरोप है कि जैसे ही वे अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुँचे, डीसी मनरेगा और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर 'वार्ता' के नाम पर ले जाने का प्रयास किया। पांडेय के अनुसार, अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि "हमारे हाथ में कुछ नहीं है" और उन्हें फोटो-वीडियो न बनाने की हिदायत दी गई। चंद्रमणि पांडेय ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रशासन उन्हें चाहे तो गिरफ्तार कर ले या जेल भेज दे, लेकिन जब तक मनोरमा नदी के सफाई अभियान को लेकर लिखित और ठोस कदम नहीं उठाए जाते, वे वहां से नहीं हटेंगे। "यह राजनीतिक नहीं, अस्तित्व की लड़ाई है" उन्होंने जनपदवासियों से इस अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह कोई व्यक्तिगत या राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि मनोरमा नदी और मानव अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है। मुख्य बिंदु: स्थान: जिलाधिकारी कार्यालय, बस्ती। प्रमुख चेहरा: वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय। मुद्दा: मनोरमा नदी की सफाई में प्रशासनिक शिथिलता और वादाखिलाफी। प्रशासन का रुख: अधिकारियों ने असमर्थता जताई। फिलहाल, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना जारी है और यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
    1
    अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में जहाँ एक ओर विकास और सुशासन के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बस्ती जिले में प्रशासन की उदासीनता से क्षुब्ध होकर स्वयं सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता को ही धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। मनोरमा नदी की सफाई और जीर्णोद्धार की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रमणि पांडेय ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप
धरने पर बैठे चंद्रमणि पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मनोरमा नदी की सफाई को लेकर प्रशासन ने पूर्व में कई वादे किए थे, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, "हम भगवान राम को मानने वाले लोग हैं और संवाद में विश्वास रखते हैं। हमने सुबह 10:30 बजे प्रशासन को सूचना पत्र दिया था कि यदि मनोरमा नदी की सफाई के लिए कोई लिखित आश्वासन या ठोस कार्ययोजना मिलती है, तो हम वार्ता को तैयार हैं।"
अधिकारियों की लाचारी और 'जबरन' वार्ता का प्रयास
भाजपा नेता का आरोप है कि जैसे ही वे अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुँचे, डीसी मनरेगा और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर 'वार्ता' के नाम पर ले जाने का प्रयास किया। पांडेय के अनुसार, अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि "हमारे हाथ में कुछ नहीं है" और उन्हें फोटो-वीडियो न बनाने की हिदायत दी गई।
चंद्रमणि पांडेय ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रशासन उन्हें चाहे तो गिरफ्तार कर ले या जेल भेज दे, लेकिन जब तक मनोरमा नदी के सफाई अभियान को लेकर लिखित और ठोस कदम नहीं उठाए जाते, वे वहां से नहीं हटेंगे।
"यह राजनीतिक नहीं, अस्तित्व की लड़ाई है"
उन्होंने जनपदवासियों से इस अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह कोई व्यक्तिगत या राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि मनोरमा नदी और मानव अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है।
मुख्य बिंदु:
स्थान: जिलाधिकारी कार्यालय, बस्ती।
प्रमुख चेहरा: वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय।
मुद्दा: मनोरमा नदी की सफाई में प्रशासनिक शिथिलता और वादाखिलाफी।
प्रशासन का रुख: अधिकारियों ने असमर्थता जताई।
फिलहाल, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना जारी है और यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Babluraj Babluraj
    1
    Post by Babluraj Babluraj
    user_Babluraj Babluraj
    Babluraj Babluraj
    Basti, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • संत कबीर नगर।। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संत कबीर नगर।।राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास स्थित रवीन्द्रालय परिसर में यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इस महा समागम का उद्देश्य समाज की एकता को मजबूत करना, सामाजिक ताकत को बढ़ाना और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाना है। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज को मजबूत बनाएं और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें। कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख चेहरे शामिल होंगे, जिनमें श्याम सुंदर वर्मा, प्रिंस वर्मा, राजेश वर्मा, कन्हैया वर्मा, दिनेश वर्मा और अरविंद वर्मा प्रमुख हैं। आयोजकों के अनुसार, यह समागम समाज के भविष्य की दिशा तय करने और समस्याओं के समाधान पर चर्चा का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। तो आइए, 11 अप्रैल को लखनऊ पहुंचें और इस महा समागम का हिस्सा बनकर समाज की ताकत को एक नई दिशा दें।
    1
    संत कबीर नगर।। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने  उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
संत कबीर नगर।।राजधानी  के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास स्थित रवीन्द्रालय परिसर में यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
इस महा समागम का उद्देश्य समाज की एकता को मजबूत करना, सामाजिक ताकत को बढ़ाना और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाना है।
आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज को मजबूत बनाएं और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।
कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख चेहरे शामिल होंगे, जिनमें श्याम सुंदर वर्मा, प्रिंस वर्मा, राजेश वर्मा, कन्हैया वर्मा, दिनेश वर्मा और अरविंद वर्मा प्रमुख हैं।
आयोजकों के अनुसार, यह समागम समाज के भविष्य की दिशा तय करने और समस्याओं के समाधान पर चर्चा का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
तो आइए, 11 अप्रैल को लखनऊ पहुंचें और इस महा समागम का हिस्सा बनकर समाज की ताकत को एक नई दिशा दें।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.