सिद्धार्थनगर में त्योहारों से पहले बेलौहा कस्बे में पुलिस का पैदल गश्त, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा कस्बे में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के नेतृत्व तथा खेसरहा थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा की पुलिस टीम ने कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। क्षेत्राधिकारी शुबेन्दु सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी के तहत लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके। वहीं थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की, ताकि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हो सकें।

- खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा कस्बे में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के नेतृत्व तथा खेसरहा थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा की पुलिस टीम ने कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। क्षेत्राधिकारी शुबेन्दु सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसी के तहत लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके। वहीं थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की, ताकि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हो सकें।1
- Post by Shailesh Singh Lodhi1
- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यक्रम के संबोधन में प्रदेश प्रभारी बामसेफ धर्मेंद्र मौर्य का संबोधन सुन क्षेत्र के युवा किसान दंग रह गए और जनसंख्या के अनुपात में इनका हिस्सा कौन खा रहा लोग सुनकर दंग रह गए यह कार्यक्रम जनपद सिद्धार्थ नगर के विकासखंड जोगिया क्षेत्र अंतर्गत जोगिया मझगवां में आयोजित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ो लोगों ने सुना!1
- 14 अप्रैल को लेकर हुई बैठक -भीमसेन गौतम ! #Maharajganj #phrenda1
- संतकबीरनगर। जनपद में 10 मई को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के तत्वावधान में सामाजिक समरसता महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं तथा लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है और इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के दौरान सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकार, संगठन की नीतियों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस सम्मेलन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। सम्मेलन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन भी आयोजन को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।1
- अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में जहाँ एक ओर विकास और सुशासन के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बस्ती जिले में प्रशासन की उदासीनता से क्षुब्ध होकर स्वयं सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता को ही धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। मनोरमा नदी की सफाई और जीर्णोद्धार की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रमणि पांडेय ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप धरने पर बैठे चंद्रमणि पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मनोरमा नदी की सफाई को लेकर प्रशासन ने पूर्व में कई वादे किए थे, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, "हम भगवान राम को मानने वाले लोग हैं और संवाद में विश्वास रखते हैं। हमने सुबह 10:30 बजे प्रशासन को सूचना पत्र दिया था कि यदि मनोरमा नदी की सफाई के लिए कोई लिखित आश्वासन या ठोस कार्ययोजना मिलती है, तो हम वार्ता को तैयार हैं।" अधिकारियों की लाचारी और 'जबरन' वार्ता का प्रयास भाजपा नेता का आरोप है कि जैसे ही वे अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुँचे, डीसी मनरेगा और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर 'वार्ता' के नाम पर ले जाने का प्रयास किया। पांडेय के अनुसार, अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि "हमारे हाथ में कुछ नहीं है" और उन्हें फोटो-वीडियो न बनाने की हिदायत दी गई। चंद्रमणि पांडेय ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रशासन उन्हें चाहे तो गिरफ्तार कर ले या जेल भेज दे, लेकिन जब तक मनोरमा नदी के सफाई अभियान को लेकर लिखित और ठोस कदम नहीं उठाए जाते, वे वहां से नहीं हटेंगे। "यह राजनीतिक नहीं, अस्तित्व की लड़ाई है" उन्होंने जनपदवासियों से इस अभियान में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह कोई व्यक्तिगत या राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि मनोरमा नदी और मानव अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है। मुख्य बिंदु: स्थान: जिलाधिकारी कार्यालय, बस्ती। प्रमुख चेहरा: वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय। मुद्दा: मनोरमा नदी की सफाई में प्रशासनिक शिथिलता और वादाखिलाफी। प्रशासन का रुख: अधिकारियों ने असमर्थता जताई। फिलहाल, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना जारी है और यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।1
- Post by Babluraj Babluraj1
- bahut Sweet song ga rahi girl instagram par viral ho gayi hai1