Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा में जुड़े पुलिस प्रशासन गुंडों को सहयोग कर रहे हैं
विनोद मौर्य BRP गोरखपुर
भाजपा में जुड़े पुलिस प्रशासन गुंडों को सहयोग कर रहे हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- धनघटा बलवंत कुमार पाण्डेय। धनघटा तहसील क्षेत्र के भोतहा गांव में निषाद जयंती के अवसर पर भव्य सभा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र प्रसाद निषाद ने की, जबकि व्यवस्थापक पंचायत पंकज निषाद एवं संयोजक राममिलन निषाद और राम सुरेश निषाद ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि, धनुष वीर एकलव्य और निषादराज गुह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं आरती के साथ हुई। इस दौरान समाज के लोगों ने अपने गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए एकता का संकल्प लिया। नारायणपुर निवासी हीरा निषाद ने कहा कि किसी भी समाज को समाप्त करने के लिए उसके इतिहास को मिटाना जरूरी होता है, इसलिए समाज को जीवित रखने के लिए अपने इतिहास को जानना और संजोना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन दलसिंगार निषाद ने किया। वक्ता अच्छेलाल ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही अपना मजबूत भविष्य और इतिहास बनाता है। अध्यक्षीय संबोधन में योगेंद्र प्रसाद निषाद ने शिक्षा, सामाजिक संगठन और नशा मुक्ति पर बल देते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में निषाद समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और एकता का माहौल बना रहा।2
- गोरखपुर जनपद के विकासखंड बेलघाट अंतर्गत बलुवा भवानी बक्स सिंह गांव सोमवार को भक्ति और आस्था के रंग में पूरी तरह डूबा नजर आया। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने पूरे गांव को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई इस यात्रा में गांव के महिला-पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर सजे कलश के साथ श्रद्धा का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया, वहीं पुरुषों और युवाओं ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी निभाई। भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा, जिससे हर ओर श्रद्धा और उल्लास का माहौल बन गया। कलश यात्रा का सबसे भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब मुख्य यजमान श्रीमती इंद्रा त्रिपाठी एवं श्री राम तारक त्रिपाठी ने भागवत भगवान की पावन पुस्तक को सिर पर रखकर पूरे गांव की परिक्रमा की। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धा से नतमस्तक नजर आए। गांव की गलियों में उमड़ी यह आस्था केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत मिसाल बन गई। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस पावन अवसर का साक्षी बना। इसी के साथ सोमवार शाम 7:00 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जिसका वाचन आचार्य श्री मार्कंडेय जी महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा। श्रद्धालु बेसब्री से कथा के प्रारंभ का इंतजार कर रहे हैं। यह भव्य कलश यात्रा न केवल एक परंपरा रही, बल्कि ऐसा आध्यात्मिक अनुभव बनी, जिसने हर दिल को छू लिया और पूरे गांव को भक्ति में सराबोर कर दिया।1
- Post by Bhim sahani1
- शीर्षक: निषाद जयंती: गोरखपुर में भारी जनसमूह के बीच पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी आकाश निषाद।1
- गोरखपुर IT World Children Academy का Annual Function 2026 | बच्चों का शानदार कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण1
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1