Shuru
Apke Nagar Ki App…
धीरेंद्र शास्त्री और Gen-Z की पर्ची किनकी जीत हुई देखिये बातचीत के दौरान #baba #DhirendraShastri #पर्ची #SitaRam #GenZ
THE LIVE Munger
धीरेंद्र शास्त्री और Gen-Z की पर्ची किनकी जीत हुई देखिये बातचीत के दौरान #baba #DhirendraShastri #पर्ची #SitaRam #GenZ
More news from बिहार and nearby areas
- लोजपा के राट्रीय महासचिव मिथलेश कुमार सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी की जमकर तारीफ सावन की तीसरी सोमवारी पर कांवरिया पथ बोलबम के जयघोष से गूंज उठा। आस्था के इस सैलाब के बीच लोजपा (रामविलास) की ओर से सेवा शिविर लगाकर डाकबम कांवरियों की सेवा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ शिविर में पहुंचे और श्रद्धालुओं को शरबत, फल व फ्रूटी वितरित की। उन्होंने कांवरियों का हालचाल भी जाना। शिविर में पेयजल, नींबू-चीनी का शरबत, केला, सेब, फ्रूटी के साथ प्राथमिक उपचार की दवाओं की व्यवस्था की गई थी। थके कांवरियों ने कुछ देर विश्राम कर राहत महसूस की। मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सावन सेवा और समर्पण का पर्व है। कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कांवरियों पर पुष्पवर्षा किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछले कई वर्षों से बोलबम सेवा शिविर लगाती आ रही है। मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह, नितेश कुमार, जयराम मंडल, जीवन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- धीरेंद्र शास्त्री और Gen-Z की पर्ची किनकी जीत हुई देखिये बातचीत के दौरान #baba #DhirendraShastri #पर्ची #SitaRam #GenZ1
- कैमूर के नए डीएम कुमार अनुराग ने किया पदभार ग्रहण, 13 माह में जिले को मिला तीसरा डीएम कैमूर के नए डीएम कुमार अनुराग ने किया पदभार ग्रहण, 13 माह में जिले को मिला तीसरा डीएम रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम कैमूर बिहार कैमूर के नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी। डीएम कुमार अनुराग ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका त्वरित निराकरण करना होगी। सहयोग पोर्टल एवं सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त मामलों का निष्पादन भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैमूर बिहार का एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिला है। ऐसे में सरकार की महत्वपूर्ण नीति शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करना, सीमा क्षेत्र के चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी रखना तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होगा। गौरतलब है कि पिछले करीब 13 महीनों में कैमूर को तीसरा जिला पदाधिकारी मिला है। ऐसे में नए डीएम कुमार अनुराग के सामने प्रशासनिक स्थिरता के साथ-साथ जिले की प्रमुख समस्याओं और सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।4
- धनकुण्ड थाना पहुंचे एसपी अमितेश कुमार, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद किया वार्षिक निरीक्षण बांका जिले के धनकुण्ड थाना में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने वार्षिक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर जवानों ने एसपी अमितेश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद एसपी ने पूरे थाना परिसर का घूम-घूमकर निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। एसपी अमितेश कुमार ने थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित वाहन जांच, सघन गश्ती और अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने को कहा। फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ शराब, हथियार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं लंबित कांडों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया। एसपी ने अनुसंधान में तेजी लाने और प्रत्येक कांड की नियमित समीक्षा करने का निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने आमलोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने, उनकी शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं जवाबदेह होकर कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीपीओ बांका अमर विश्वास, एसडीपीओ बौसी, पुलिस निरीक्षक रजौन तथा धनकुण्ड थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- मुंगेर में सरकारी स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था से कांवरिया खुश, सुविधाओं की जमकर सराहना स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था से कांवरिया खुश, बोले- कांवड़िया पथ पर दुकानदार वसूल रहे मनमाने दाम मुंगेर। सावन में मुंगेर से गुजर रहे कांवरियों के लिए सरकारी स्तर पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों और उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की कांवरियों ने सराहना की है। गया जी से आए एक कांवरिया ने बताया कि सरकार की ओर से कांवड़ियों के लिए की गई स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं। रास्ते में स्वास्थ्य शिविरों की सुविधा मिलने से कांवरियों को राहत मिल रही है। हालांकि, कांवड़िया पथ पर दुकानदारों द्वारा खाद्य सामग्री और पानी की मनमानी कीमत वसूलने की शिकायत भी कांवरियों ने की है। कांवरिया ने बताया कि 15 रुपए की पानी की बोतल 25 रुपए में बेची जा रही है। वहीं साधारण भोजन के लिए भी करीब 150 रुपए वसूले जा रहे हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले कांवरियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांवरियों ने जिला प्रशासन से कांवड़िया पथ पर दुकानों की नियमित जांच कराने और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से स्वास्थ्य और अन्य सुविधाएं अच्छी उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन दुकानदारों की मनमानी पर भी नियंत्रण जरूरी है। कांवरिया ने कहा कि प्रशासन को कांवड़िया पथ पर बिकने वाले पानी, भोजन और अन्य जरूरी सामान की कीमतों की जांच करनी चाहिए, ताकि कांवरियों से अधिक राशि की वसूली नहीं हो।1
- प्राकृतिक विधि से तैयार देसी बैंगन की पौध का खेत में उचित दूरी और नमी के साथ रोपाई कार्य जारी है। प्राकृतिक विधि से तैयार देसी बैंगन की पौध का खेत में उचित दूरी और नमी के साथ रोपाई कार्य जारी है।1
- *प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मधुबनी पहुंचने पर एनडीए सरकार पर जोरदार हमला किया* बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी सर्किट हाउस पहुंचे पहुंचने के उपरांत कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने एनडीए सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर के जोरदार हमला करते हुए कहा कि सरकार की घोड़ लाप्रवाही के वजह से रौशन यादव का जेल में मौत हो गई अब तो जांच की विषय है कि *प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मधुबनी पहुंचने पर एनडीए सरकार पर जोरदार हमला किया* बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी सर्किट हाउस पहुंचे पहुंचने के उपरांत कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने एनडीए सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर के जोरदार हमला करते हुए कहा कि सरकार की घोड़ लाप्रवाही के वजह से रौशन यादव का जेल में मौत हो गई अब तो जांच की विषय है कि2
- तीन दिन बाद परिवार से मिले बिछड़े कांवरिया, तारापुर पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया तारापुर थाना क्षेत्र के कच्ची कांवरिया पथ पर अपनों से बिछड़े कांवरिया को तारापुर पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी रामचंद्र मोची, पिता स्व. जगदीश मोची, सुल्तानगंज से बाबा धाम जाने के दौरान अपने गांव के लोगों से बिछड़ गए थे। उन्हें तारापुर थाना क्षेत्र के छत्रहार मोड़ के समीप अकेले भटकते हुए पाया गया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनके साथ यात्रा कर रहे लोग नहीं मिले। इसके बाद रामचंद्र मोची को सुरक्षित तारापुर थाना लाया गया और उनके परिजनों को सूचना दी गई। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज कराया गया। करीब तीन दिन बाद बुधवार को उनके पुत्र चंदन कुमार और भतीजे तारापुर थाना पहुंचे। पुलिस ने रामचंद्र मोची को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद वे उन्हें अपने साथ घर ले गए। पुत्र चंदन कुमार ने तारापुर पुलिस के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके पिता सुल्तानगंज से बाबा धाम की यात्रा पर निकले थे और रास्ते में गांव के लोगों से बिछड़ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने न सिर्फ उनके पिता को सुरक्षित रखा, बल्कि तबीयत खराब होने पर इलाज भी कराया। इसके लिए परिवार पुलिस का आभारी है।1