धनकुण्ड थाना पहुंचे एसपी अमितेश कुमार, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद किया वार्षिक निरीक्षण बांका जिले के धनकुण्ड थाना में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने वार्षिक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर जवानों ने एसपी अमितेश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद एसपी ने पूरे थाना परिसर का घूम-घूमकर निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। एसपी अमितेश कुमार ने थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित वाहन जांच, सघन गश्ती और अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने को कहा। फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ शराब, हथियार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं लंबित कांडों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया। एसपी ने अनुसंधान में तेजी लाने और प्रत्येक कांड की नियमित समीक्षा करने का निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने आमलोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने, उनकी शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं जवाबदेह होकर कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीपीओ बांका अमर विश्वास, एसडीपीओ बौसी, पुलिस निरीक्षक रजौन तथा धनकुण्ड थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

- धनकुण्ड थाना पहुंचे एसपी अमितेश कुमार, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद किया वार्षिक निरीक्षण बांका जिले के धनकुण्ड थाना में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने वार्षिक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर जवानों ने एसपी अमितेश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद एसपी ने पूरे थाना परिसर का घूम-घूमकर निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। एसपी अमितेश कुमार ने थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित वाहन जांच, सघन गश्ती और अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने को कहा। फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ शराब, हथियार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं लंबित कांडों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया। एसपी ने अनुसंधान में तेजी लाने और प्रत्येक कांड की नियमित समीक्षा करने का निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने आमलोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने, उनकी शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं जवाबदेह होकर कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीपीओ बांका अमर विश्वास, एसडीपीओ बौसी, पुलिस निरीक्षक रजौन तथा धनकुण्ड थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- एक जोरदार टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं! 😢💔 📍 बाराहाट | बांका भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर लीलावरण गांव के समीप बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। 😢 🏍️ दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 🚑 मृतकों की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव निवासी मो. छोटू और बौंसी मेला मैदान निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। घायलों को बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। 🏥 हादसे के बाद भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही बाराहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। 👮♂️ पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- धूमधाम से हुआ मां विषहरी की प्रतिमाओं का विसर्जन, शांति-सौहार्द के बीच निकली शोभायात्रा l भागलपुर के अंग क्षेत्र में प्रसिद्ध मां विषहरी पूजा के समापन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को पूरे धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। नाथनगर में दर्जनों मां विषहरी की प्रतिमाओं को कतारबद्ध तरीके से शोभायात्रा निकालकर चंपा नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा इलाका मां विषहरी के जयकारों से गूंजता रहा। विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भागलपुर की डीएम अलंकृता पाण्डेय और एसएसपी प्रमोद यादव ने मौके पर पहुंचकर विसर्जन व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं नाथनगर सार्वजनिक पूजा समिति के अध्यक्ष पप्पू यादव एवं शांति समिति के सदस्यों ने भी विसर्जन का निरीक्षण किया। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में कराया गया। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।1
- लोजपा के राट्रीय महासचिव मिथलेश कुमार सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी की जमकर तारीफ सावन की तीसरी सोमवारी पर कांवरिया पथ बोलबम के जयघोष से गूंज उठा। आस्था के इस सैलाब के बीच लोजपा (रामविलास) की ओर से सेवा शिविर लगाकर डाकबम कांवरियों की सेवा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ शिविर में पहुंचे और श्रद्धालुओं को शरबत, फल व फ्रूटी वितरित की। उन्होंने कांवरियों का हालचाल भी जाना। शिविर में पेयजल, नींबू-चीनी का शरबत, केला, सेब, फ्रूटी के साथ प्राथमिक उपचार की दवाओं की व्यवस्था की गई थी। थके कांवरियों ने कुछ देर विश्राम कर राहत महसूस की। मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सावन सेवा और समर्पण का पर्व है। कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कांवरियों पर पुष्पवर्षा किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछले कई वर्षों से बोलबम सेवा शिविर लगाती आ रही है। मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह, नितेश कुमार, जयराम मंडल, जीवन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- संत रविदास की 650 वीं जयंती पर BDO,CO ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । बाराहाट (बांका)प्रखंड मुख्यालय से संत रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर बीडीओ,सीओ एवं जनप्रिनिधियों ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज गुरुवार को बाराहाट प्रखंड मुख्यालय से संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर रथ को बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता,सीओ राजेश कुमार एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं अमृत कलश यात्रा में शामिल बाराहाट भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अविनाश सिंह,सुभाष साह, मुखिया भोला पासवान शंकर प्रसाद चौधरी,बैद्यनाथ दास के द्वारा रथ को भेड़ामोड़ चौक,बाराहाट बाजार सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कराया गया। संत रवि दास के जीवन एवं उनको विचारों के बारे में लोगो को बताया गया। उनके मार्गों पर चलने की अपील की। इस मौके पर बभनगामा पंचायत के विकास मित्र सुभाष दास,पथरा पंचायत के विकास मित्र महावीर दास,नारायणपुर पंचायत के विकास मित्र शिव शंकर दयाल,भुरना पंचायत के विकास मित्र मंटू दास,बाराहाट प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी के अलावे प्रखंड के जीविका दीदी शामिल थे। रिपोर्ट- पंकज कुमार ठाकुर1
- मृत्यु भोज पर पर हर बार की तरह इस बार भी माननीय सांसद श्री गिरधारी यादव ने कहा बंद होना चाहिए मृत्यु भोज1
- धीरेंद्र शास्त्री और Gen-Z की पर्ची किनकी जीत हुई देखिये बातचीत के दौरान #baba #DhirendraShastri #पर्ची #SitaRam #GenZ1
- तीन दिन बाद परिवार से मिले बिछड़े कांवरिया, तारापुर पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया तारापुर थाना क्षेत्र के कच्ची कांवरिया पथ पर अपनों से बिछड़े कांवरिया को तारापुर पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी रामचंद्र मोची, पिता स्व. जगदीश मोची, सुल्तानगंज से बाबा धाम जाने के दौरान अपने गांव के लोगों से बिछड़ गए थे। उन्हें तारापुर थाना क्षेत्र के छत्रहार मोड़ के समीप अकेले भटकते हुए पाया गया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनके साथ यात्रा कर रहे लोग नहीं मिले। इसके बाद रामचंद्र मोची को सुरक्षित तारापुर थाना लाया गया और उनके परिजनों को सूचना दी गई। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तारापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज कराया गया। करीब तीन दिन बाद बुधवार को उनके पुत्र चंदन कुमार और भतीजे तारापुर थाना पहुंचे। पुलिस ने रामचंद्र मोची को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद वे उन्हें अपने साथ घर ले गए। पुत्र चंदन कुमार ने तारापुर पुलिस के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके पिता सुल्तानगंज से बाबा धाम की यात्रा पर निकले थे और रास्ते में गांव के लोगों से बिछड़ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने न सिर्फ उनके पिता को सुरक्षित रखा, बल्कि तबीयत खराब होने पर इलाज भी कराया। इसके लिए परिवार पुलिस का आभारी है।1