Shuru
Apke Nagar Ki App…
sarvan Kumar sarvan ka gana bhosdi se
Sharvan Bansal
sarvan Kumar sarvan ka gana bhosdi se
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- उत्तर प्रदेश- काशी में DCM केशव प्रसाद मौर्य का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले पर बयान1
- ईरान पूरी ताकत से हमले कर रहा है 🇮🇷 ईरान इजराइल वार, हक और बतील जंग ll1
- आजमगढ़। आगामी होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में आजमगढ़ में पुलिस उप-महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर महिला अस्पताल, बेस्ली, चौक, चकिया, पहाड़पुर सहित अन्य घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान थाना पुलिस व पीएसी बल के जवानों ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। अधिकारी रहे मौजूद फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित अन्य अधिकारीगण, महिला पुलिस, थाना कोतवाली पुलिस बल एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे। आमजन से शांति बनाए रखने की अपील अधिकारियों ने व्यापारियों व स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर होली एवं रमजान के दौरान भाईचारा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शांति भंग करने या धार्मिक स्थलों के आसपास किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासनादेश के अनुरूप ही करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद पुलिस ने दोहराया कि दोनों पावन अवसरों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।3
- अंबेडकरनगर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत: 49 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं, परिजनों ने उठाए सवाल अहिरौली थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल, परिजन लगा रहे एसपी कार्यालय के चक्कर अंबेडकरनगर। जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बजदहा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा पुत्र घरभरन विश्वकर्मा का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला था। घटना को 49 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज न होने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। परिवार का आरोप है कि जितेंद्र की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया। घटना के बाद से परिवार शोक में डूबा है। परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि एक साजिश के तहत की गई हत्या है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही आरोपितों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई की गई। परिजन लगातार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। कथित तौर पर आरोपितों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। महिलाओं ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों का भी कहना है कि मामला गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र मुकदमा दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि कानून व्यवस्था पर जनता का भरोसा बना रहे। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतने गंभीर प्रकरण में 49 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ। परिजनों ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- वाराणसी लंका थाना क्षेत्र रश्मि नगर में खड़ी गाड़ी में आग लगी , आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है1
- ब्रह्म बाबा धाम देवराजपुर (करौंदीकला) में *भूत-प्रेत* का मकड़जाल1