Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाराणसी लंका थाना क्षेत्र रश्मि नगर में खड़ी गाड़ी में आग लगी , आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है वाराणसी लंका थाना क्षेत्र रश्मि नगर में खड़ी गाड़ी में आग लगी , आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है
गजेन्द्र कुमार सिंह
वाराणसी लंका थाना क्षेत्र रश्मि नगर में खड़ी गाड़ी में आग लगी , आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है वाराणसी लंका थाना क्षेत्र रश्मि नगर में खड़ी गाड़ी में आग लगी , आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- चौबेपुर में गोदाम का ताला तोड़कर 4 लाख का पेंट चोरी मास्टर चाबी से वारदात, CCTV में कैद हुई पूरी घटना1
- *थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ का संक्षिप्त विवरण:-* आज जनपद भदोई में थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें पब्लिक के द्वारा बताया कि कुछ लोग एक गाड़ी में गोवंश का मांस ले के जा रहे हैं। तुरंत ही मौके पर सुरियावां थाने की फोर्स पहुंची और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस प्रयास में कुछ लोग तो भाग गए, परंतु एक अभियुक्त विजय कुमार उर्फ़ कल्लू को पकड़ लिया गया। वह भी कुछ दूरी पे एक एसआई को चकमा देकर धक्का दिया और भाग निकला। मुखबिर खास से कुछ देर बाद सूचना प्राप्त हुई उक्त अभियुक्त कलिंजरा रोड पर दिख रहा है। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया तो पुलिसकर्मियों पे फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में जब पुलिसकर्मियों द्वारा फायर किया गया तो अभियुक्त विजय के पैर पे गोली लगी। तुरंत ही उसको हिरासत में लिया गया और गाड़ी चेक की गई तो गाड़ी में से कुछ गोवंश का मांस और औजार भी निकले जिसके द्वारा यह कृत किया गया है। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि एक बैरी परवा नामक गाँव है, वहीं पे एक खुला सांड हम लोगों के द्वारा पिछली रात में रखा गया था, और आज इसे काटा गया है। यह माल हम लोग इलाहाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। हम लोगों एक गिरोह बनाकर काम करते हैं। इस प्रकरण में जो भी व्यक्ति वांछित है उसे भी जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा, और आगे जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। *श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट~*2
- गोपीगंज। होली, रमजान और ईद के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने नगर के प्रमुख हाईवे और बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने आम जनमानस और व्यापारियों से सीधे संवाद कर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया और अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। डीएम और एसपी ने व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक हैं। सभी लोग मिलजुलकर पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान नगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई दी, जिससे आम लोगों और व्यापारियों में विश्वास और सुरक्षा का माहौल बना।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज एक ऐतिहासिक पहल हुई। वाराणसी नगर निगम ने एक घंटे से भी कम समय में 2.5 लाख से अधिक पौधारोपण कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इस मेगा अभियान में 20 हजार से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया, जो जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण माना जा रहा है। "नमो वन" का विकास: 350 बीघा भूमि पर विशाल शहरी वन नगर निगम द्वारा गंगा घाटों के नजदीक डोमरी क्षेत्र में लगभग 350 बीघा भूमि पर "नमो वन" नामक एक विशाल शहरी वन विकसित किया जा रहा है. इस परियोजना के तहत कुल 3 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं, जिनमें 2.5 लाख मियावाकी पद्धति के पौधे, 10 हजार इमारती लकड़ी के वृक्ष और 40 हजार फलदार पौधे शामिल हैं। परियोजना के प्रमुख घटक इस परियोजना के तहत 4 किलोमीटर लंबा वॉकिंग पाथ, ध्यान और योग प्लाजा, चार हेक्टेयर का फ्लावर पार्क, दो हेक्टेयर का हर्बल पार्क, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और ओपन जिम प्लाजा विकसित किए जा रहे हैं. साथ ही भविष्य में यहां नेचुरोपैथी प्लाजा स्थापित करने की योजना भी है। एक घंटे में पौधरोपण का विश्व रिकॉर्ड एक मार्च 2025 को इस परियोजना के तहत मात्र एक घंटे में 2.51 लाख मियावाकी पौधे रोपे गए, जिससे चीन का एक घंटे में 1.53 लाख पौधे लगाने का पूर्व रिकॉर्ड टूट गया। इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक मान्यता प्रदान की है। पर्यावरणीय और आर्थिक फायदे नगर निगम का कहना है कि यह शहरी वन जैव विविधता को बढ़ावा देने, गंगा तट की मजबूती बढ़ाने और पर्यावरणीय संतुलन सुधारने में खास भूमिका निभाएगा। साथ ही, अनुमान है कि यह परियोजना तीसरे वर्ष से प्रतिवर्ष लगभग दो करोड़ रुपये का राजस्व भी देगी, जो सातवें वर्ष तक बढ़कर सात करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से भी लाभकारी साबित होने की उम्मीद है।1
- भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ निवासी नन्दलाल बिंद ने बताया कि किसान निधि का लाभ मुझे नहीं मिला अभी तक ऑनलाइन करवाया लेकिन अभी तक नहीं आ रहा जिम्मेदार हैं बेखबर1
- वाराणसी: अंबेडकर, बुद्ध और मायावती के पोस्टर जलाने से भड़का आक्रोश, सिंधोरा थाने में एफआईआर दर्ज वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिनदासपुर में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान गौतम बुद्ध और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख बहन कु. मायावती के पोस्टर जलाए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना को लेकर बसपा के स्थानीय बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार ने सिंधोरा थाने में तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार,गांव में सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए इन पोस्टरों को कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर जला दिया। इससे न केवल महापुरुषों और जननेताओं के प्रति अपमान की भावना प्रकट हुई, बल्कि गांव का सामाजिक माहौल भी बिगाड़ने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 196(1)(b) के तहत एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच अवर निरीक्षक रोहित कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। ग्रामीणों और बसपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना को सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में वैमनस्य फैलाने और शांति भंग करने के उद्देश्य से की जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी हरकतों की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- देश का चौथा स्तंभ बेबस! एक साल से न्याय के लिए भटक रही महिला पत्रकार1