ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम शिवली कानपुर देहात। गहिरा गांव के समीप, काशीपुर-गहरा मार्ग पर पैदल खेत जा रहे ननिहाल आए एक किशोर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर पीछे से मारी जोरदार टक्कर। टक्कर लगते ही किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीण ने ट्रैक्टर का पीछा कर रायपुर गांव से ट्रैक्टर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाबत रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सेऊघुरऊ निवासी विनोद राजपूत दिल्ली में ज़ुराफ बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं, उनका 12 वर्षीय पुत्र सनी राजपूत करीब 15 दिन पूर्व अपनी मां अंशू और छोटे भाई ऋषभ के साथ अपनी ननिहाल गहरा गांव आया हुआ था। सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे सनी खेतों पर काम कर रहे अपने नाना इंद्रपाल को खाना देने के लिए पैदल ही गहरा गांव से काशीपुर की ओर जा रहा था। सनी जैसे ही काशीपुर-गहरा मार्ग पर पहुंचा तो गिट्टी सीमेंट लादकर गहरा से काशीपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने सनी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगते ही शनि की मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों के बीच चीख पुकार मच गई। मां अंशू, भाई ऋषभ, नाना इंद्रपाल, मामा रंजीत तथा अन्य परिवारीजन रोते बिलखते आनन-फानन मौके पर पहुंचे। मृतक सनी को देख मां गश खाकर गिर गई । ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर मय पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने दुखी परिजनों को समझाया तब जाकर परिजन सड़क मार्ग से हटे और आवागमन पुनः शुरू हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजनों द्वारा तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम शिवली कानपुर देहात। गहिरा गांव के समीप, काशीपुर-गहरा मार्ग पर पैदल खेत जा रहे ननिहाल आए एक किशोर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर पीछे से मारी जोरदार टक्कर। टक्कर लगते ही किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीण ने ट्रैक्टर का पीछा कर रायपुर गांव से ट्रैक्टर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों
की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाबत रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सेऊघुरऊ निवासी विनोद राजपूत दिल्ली में ज़ुराफ बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं, उनका 12 वर्षीय पुत्र सनी राजपूत करीब 15 दिन पूर्व अपनी मां अंशू और छोटे भाई ऋषभ के साथ अपनी ननिहाल गहरा गांव आया हुआ था। सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे सनी खेतों पर काम कर रहे अपने नाना इंद्रपाल को खाना देने के लिए पैदल ही
गहरा गांव से काशीपुर की ओर जा रहा था। सनी जैसे ही काशीपुर-गहरा मार्ग पर पहुंचा तो गिट्टी सीमेंट लादकर गहरा से काशीपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने सनी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगते ही शनि की मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों के बीच चीख पुकार मच गई। मां अंशू, भाई ऋषभ, नाना इंद्रपाल, मामा रंजीत तथा अन्य परिवारीजन रोते बिलखते आनन-फानन मौके पर पहुंचे। मृतक सनी को देख मां गश
खाकर गिर गई । ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर मय पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने दुखी परिजनों को समझाया तब जाकर परिजन सड़क मार्ग से हटे और आवागमन पुनः शुरू हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई है। शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजनों द्वारा तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
- मुख्य समाचार कानपुर देहात भोगनीपुर फोटो में जा रहे महिला के आभूषण हुए चोरी महिला पहुंची पुलिस स्टेशन पुलिस जांच पड़ताल में1
- 0000000000000000000099900000999999099999999999999999991
- संदलपुर में वाहन ओवरटेक को लेकर कार और बाइक सवारों में मारपीट, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल संदलपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे कार सवार युवकों और बाइक सवारों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बलियापुर गांव के कुछ युवक कार से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संदलपुर चौकी के पास एक बाइक सवार से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- संदलपुर में वाहन ओवरटेक को लेकर कार और बाइक सवारों में मारपीट, बीच सड़क पर हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल संदलपुर कस्बे में सोमवार शाम करीब 5 बजे कार सवार युवकों और बाइक सवारों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बलियापुर गांव के कुछ युवक कार से सिकंदरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संदलपुर चौकी के पास एक बाइक सवार से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- अरौल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत आज दिनाक 11.05.2026 को प्रातः लगभग 05:00 से 05:30 बजे के बीच थाना अरौल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस एवं ट्रक का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि एक डबल डेकर प्राइवेट बस, जो पटना से दिल्ली की ओर जा रही थी, ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ कि ओवरटेक के दौरान बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिल्हौर भेजा गया। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार हेतु लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट अस्पताल) रेफर किया गया। उपचार के दौरान दो यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस एवं हाइड्रा की सहायता से वाहन हटवाकर सुचारु करा दिया गया। वर्तमान में यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। मृतक यात्री बिहार राज्य के निवासी बताए गए हैं, जो मजदूरी हेतु दिल्ली जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।1
- *विपक्षियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था ।जिसमें गांव के ही प्रमोद कुमार, रमेश कुमार के दो मामा लोग आए मेरे साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी और भांजे को उपरोक्त विपक्षियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी ।जिससे मेरे भांजे को सिर में गंभीर चोट आई है l और मेरी पत्नी की चेन और सुई धागा गिर गए। घटना की जानकारी 112 पुलिस को सूचना दी । मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दबंग मौके से फरार हो गए। थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।2
- वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा वैश्य एकता परिषद का भव्य प्रांतीय सम्मेलन 17 मई को औरैया में होगा औरैया शहर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को गोपाल वाटिका में होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता के सानिध्य में संपन्न होगा। जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे। वहीं सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने बताया कि समारोह में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी वैश्य नेताओं और समाज के लोगों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, शेखर गुप्ता, प्रशांत पोरवाल मोनू सहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधु उपस्थित रहे। संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।1
- डेरापुर ब्लॉक परिसर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कमल ने की। इस दौरान किसानों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी संजू सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की। पंचायत में सबसे ज्यादा मुद्दा आवारा पशुओं से बर्बाद हो रही फसलों का छाया रहा। किसानों ने कहा कि टिड़वा, रेसी, बहरी और उमरी समेत कई गांवों में रात-दिन फसल बचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में सुरक्षित रखने की मांग की। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया। किसानों ने प्रभावित परिवारों को शीघ्र और पर्याप्त मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि राहत में देरी से किसानों की आर्थिक स्थिति और बिगड़ रही है। पंचायत में पेयजल संकट भी प्रमुख मुद्दा रहा। किसानों ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत टिड़वा और डुंडेली सहित कई गांवों में जलापूर्ति लंबे समय से ठप है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया1