साल से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार। 2014 के मारपीट मामले में तेतरहाट पुलिस ने दबोचा आरोपी। 12 साल से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार। 2014 के मारपीट मामले में तेतरहाट पुलिस ने दबोचा आरोपी। लखीसराय। लंबे समय से फरारी काट रहे एक वारंटी को तेतरहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 12 सालों से न्यायालय के आदेश के बाद भी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई । थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि SI अखिलेश पासवान को सूचना मिली थी कि 2014 के एक मारपीट मामले में फरार चल रहा अभियुक्त तेतरहाट गांव में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की और आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तेतरहाट गांव निवासी मोहम्मद इदरीश मियां के पुत्र मोहम्मद बशीर के रूप में हुई है। 2014 से था फरार पुलिस के अनुसार मोहम्मद बशीर वर्ष 2014 में हुए मारपीट कांड का नामजद अभियुक्त था। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बचता रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार अभियुक्तों पर कड़ी नजर। थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना तंत्र को मजबूत कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है, ताकि कानून का राज स्थापित हो सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चेकिंग और गश्ती भी बढ़ा दी गई है।
साल से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार। 2014 के मारपीट मामले में तेतरहाट पुलिस ने दबोचा आरोपी। 12 साल से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार। 2014 के मारपीट मामले में तेतरहाट पुलिस ने दबोचा आरोपी। लखीसराय। लंबे समय से फरारी काट रहे एक वारंटी को तेतरहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 12 सालों से न्यायालय के आदेश के बाद भी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई । थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि SI अखिलेश पासवान को सूचना मिली थी कि 2014 के एक मारपीट मामले में फरार चल रहा अभियुक्त तेतरहाट गांव में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की और आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तेतरहाट गांव निवासी मोहम्मद इदरीश मियां के पुत्र मोहम्मद बशीर के रूप में हुई है। 2014 से था फरार पुलिस के अनुसार मोहम्मद बशीर वर्ष 2014 में हुए मारपीट कांड का नामजद अभियुक्त था। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बचता रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार अभियुक्तों पर कड़ी नजर। थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना तंत्र को मजबूत कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है, ताकि कानून का राज स्थापित हो सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चेकिंग और गश्ती भी बढ़ा दी गई है।
- सावन से पूर्व आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच बरबीघा नगर क्षेत्र में सोमवार को माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सावन से पूर्व आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच बरबीघा नगर क्षेत्र में सोमवार को माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।महोत्सव का आयोजन देवी स्थान, चन्दूकुआँ, देवी स्थान, परसोबीघा तथा देवी स्थान, विश्वकर्मा नगर में भव्य रूप से किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा, आरती और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए थे। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है। यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। पूरे दिन जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच बरबीघा का वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा। यह पूजा अर्चना मंगलवार की शाम 3 बजे तक चलता रहा।1
- कमाने गया था तमिलनाडु, लौटी सिर्फ लाश! झाझा के मजदूर की दर्दनाक मौत1
- "यह नींबू का पौधा प्राकृतिक विधि से उगाया गया है—देखिए इसकी घनी हरियाली और स्वस्थ, लहलहाती पत्तियाँ प्राकृतिक खेती की सफलता का प्रमाण हैं।" "यह नींबू का पौधा प्राकृतिक विधि से उगाया गया है—देखिए इसकी घनी हरियाली और स्वस्थ, लहलहाती पत्तियाँ प्राकृतिक खेती की सफलता का प्रमाण हैं।"1
- जमुई में ईओयू की बड़ी कार्रवाई, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी समेत 23 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी जमुई में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, उनके पति गुड्डू यादव और उनके सहयोगियों के कुल 23 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईओयू की कई टीमों ने जमुई के 22 और शेखपुरा के 1 ठिकाने पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आवास, पेट्रोल पंप, ससुराल और अन्य परिसरों में जमीन, निवेश और वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। ईओयू के एडिशनल एसपी इंद्र प्रकाश ने बताया कि यह कार्रवाई वर्ष 2024 में दर्ज संगठित अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के तहत की जा रही है। बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है। सभी स्थानों पर छापेमारी पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल ईओयू की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। 📍 स्थान: जमुई एवं शेखपुरा, बिहार जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें। 👍 वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने किया रक्तदान शेखपुरा। जिले के खांड पर निवासी सोनी कुमारी एवं शत्रुधन कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। दोनों ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान के बाद सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने कहा कि यदि उनके द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ा संतोष और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या डर नहीं रखें और समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।2
- मंगलवार को चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंगलवार को चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार ने की। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना था।बैठक के दौरान बैंक अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने, वित्तीय समावेशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा सरकारी अनुदान से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ अमर कुमार ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासन और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया।बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास ने किसानों को कृषि ऋण एवं अन्य कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ सुलभ कराने पर चर्चा की। वहीं बीपीआरओ, ईएमओ योगेंद्र कुमार सहित प्रखंड कार्यालय के सभी संबंधित कर्मियों ने भी अपने-अपने विभागों से जुड़े बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।बैठक का समापन मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे हुआ। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन से बैंकिंग सेवाओं में सुधार होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक समय पर पहुंच सकेगा।1
- शेखपुरा जिला विधिज्ञ संघ चुनाव: अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव व महासचिव बिनोद कुमार सिंह को मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, अधिवक्ताओं का जताया आभार शेखपुरा। शेखपुरा जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2026 और 28 में निर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अधिवक्ता चन्द्रमौली यादव तथा महासचिव निर्वाचित अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह निर्वाचित उपाध्यक्ष अधिवक्ता विरेन्द्र कुमार विधिवत निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। प्रमाण-पत्र मिलने के साथ ही दोनों पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की और संघ के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव एवं महासचिव बिनोद कुमार सिंह ने जिला विधिज्ञ संघ के सभी अधिवक्ता साथियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सभी अधिवक्ताओं के सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद के कारण प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज की जीत है। अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव ने कहा कि जिला विधिज्ञ संघ के प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान, संघ की गरिमा को बनाए रखना तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसी भी अधिवक्ता की समस्या की अनदेखी नहीं की जाएगी और सभी को समान सम्मान एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। महासचिव बिनोद कुमार सिंह ने भी सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिले जनसमर्थन ने उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। संघ की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, अधिवक्ताओं के हित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि जिला विधिज्ञ संघ की एकता, सम्मान और गौरव को बनाए रखने के लिए सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ की मजबूती ही अधिवक्ताओं की ताकत है और इसी भावना के साथ सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। निर्वाचन प्रमाण-पत्र मिलने के बाद जिला विधिज्ञ संघ परिसर में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव एवं महासचिव बिनोद कुमार सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई अधिवक्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। चुनाव परिणाम के बाद जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नव निर्वाचित नेतृत्व के मार्गदर्शन में संघ नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी पहल की जाएगी। समारोह का वातावरण बधाइयों, शुभकामनाओं और उत्साह से सराबोर रहा।1
- जमुई में ईओयू की बड़ी कार्रवाई, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गुड्डू यादव के आवास पर छापेमारी जमुई में ईओयू की बड़ी कार्रवाई, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गुड्डू यादव के आवास पर छापेमारी1
- जमुई सिकंदरा मे आज मंगलवार की अलसुबह अफरा तफरी मच गई जब आर्थिक अपराधी इकाई EOU और STF की संयुक्त टीम ने पूरे एमएलसी प्रत्याशी गुड्डू यादव के कईक ठिकानो पर एक साथ धावा बोल दिया ! जमुई सिकंदरा मे आज मंगलवार की अलसुबह अफरा तफरी मच गई जब आर्थिक अपराधी इकाई EOU और STF की संयुक्त टीम ने पूरे एमएलसी प्रत्याशी गुड्डू यादव के कईक ठिकानो पर एक साथ धावा बोल दिया !1