रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने किया रक्तदान शेखपुरा। जिले के खांड पर निवासी सोनी कुमारी एवं शत्रुधन कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। दोनों ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान के बाद सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने कहा कि यदि उनके द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ा संतोष और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या डर नहीं रखें और समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने किया रक्तदान शेखपुरा। जिले के खांड पर निवासी सोनी कुमारी एवं शत्रुधन कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। दोनों ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान के बाद सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने कहा कि यदि उनके द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ा संतोष और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या डर नहीं रखें और समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।
- रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने किया रक्तदान शेखपुरा। जिले के खांड पर निवासी सोनी कुमारी एवं शत्रुधन कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। दोनों ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान के बाद सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने कहा कि यदि उनके द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ा संतोष और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या डर नहीं रखें और समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।2
- OBC) और सामान्य वर्ग के उन परिवारों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा @sauravjbt1
- साल से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार। 2014 के मारपीट मामले में तेतरहाट पुलिस ने दबोचा आरोपी। 12 साल से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार। 2014 के मारपीट मामले में तेतरहाट पुलिस ने दबोचा आरोपी। लखीसराय। लंबे समय से फरारी काट रहे एक वारंटी को तेतरहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 12 सालों से न्यायालय के आदेश के बाद भी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई । थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि SI अखिलेश पासवान को सूचना मिली थी कि 2014 के एक मारपीट मामले में फरार चल रहा अभियुक्त तेतरहाट गांव में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की और आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तेतरहाट गांव निवासी मोहम्मद इदरीश मियां के पुत्र मोहम्मद बशीर के रूप में हुई है। 2014 से था फरार पुलिस के अनुसार मोहम्मद बशीर वर्ष 2014 में हुए मारपीट कांड का नामजद अभियुक्त था। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बचता रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फरार अभियुक्तों पर कड़ी नजर। थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना तंत्र को मजबूत कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है, ताकि कानून का राज स्थापित हो सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चेकिंग और गश्ती भी बढ़ा दी गई है।1
- मोकामाघाट में CRPF के 88वें स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, जवानों ने दिखाई शान बिहार के मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 88वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस उप महानिरीक्षक रविन्द्र भगत द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद स्पेशल गार्ड ने उन्हें औपचारिक सलामी दी और उन्होंने गार्ड का निरीक्षण किया। सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीआईजी रविन्द्र भगत ने सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1939 में स्थापित सीआरपीएफ आज देश की आंतरिक सुरक्षा का सबसे मजबूत स्तंभ बनकर राष्ट्र सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बल की गौरवशाली परंपरा, शौर्य और समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि संसद भवन पर आतंकी हमले को विफल करने से लेकर नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ सफल अभियानों तक सीआरपीएफ ने हर चुनौती का साहस और दक्षता के साथ सामना किया है। स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रुप सेंटर परिसर में केंद्रीय विद्यालय एवं केवीए द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही अंतर-कंपनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता और सभी मेस में विशेष भोज का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं उनके परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का हमला, मुकदमे वापस लेने की मांग1
- अकेली ना बाजार जाया करो 🤔🥰💫 नजर लग जाएगी 😊🤗😂😂😂1
- शेखपुरा जिला विधिज्ञ संघ चुनाव: अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव व महासचिव बिनोद कुमार सिंह को मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, अधिवक्ताओं का जताया आभार शेखपुरा। शेखपुरा जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2026 और 28 में निर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अधिवक्ता चन्द्रमौली यादव तथा महासचिव निर्वाचित अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह निर्वाचित उपाध्यक्ष अधिवक्ता विरेन्द्र कुमार विधिवत निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। प्रमाण-पत्र मिलने के साथ ही दोनों पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की और संघ के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव एवं महासचिव बिनोद कुमार सिंह ने जिला विधिज्ञ संघ के सभी अधिवक्ता साथियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सभी अधिवक्ताओं के सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद के कारण प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज की जीत है। अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव ने कहा कि जिला विधिज्ञ संघ के प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान, संघ की गरिमा को बनाए रखना तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसी भी अधिवक्ता की समस्या की अनदेखी नहीं की जाएगी और सभी को समान सम्मान एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। महासचिव बिनोद कुमार सिंह ने भी सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिले जनसमर्थन ने उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। संघ की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, अधिवक्ताओं के हित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। दोनों निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि जिला विधिज्ञ संघ की एकता, सम्मान और गौरव को बनाए रखने के लिए सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ की मजबूती ही अधिवक्ताओं की ताकत है और इसी भावना के साथ सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। निर्वाचन प्रमाण-पत्र मिलने के बाद जिला विधिज्ञ संघ परिसर में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष चन्द्रमौली यादव एवं महासचिव बिनोद कुमार सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई अधिवक्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। चुनाव परिणाम के बाद जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नव निर्वाचित नेतृत्व के मार्गदर्शन में संघ नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी पहल की जाएगी। समारोह का वातावरण बधाइयों, शुभकामनाओं और उत्साह से सराबोर रहा।1
- लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार लखीसराय। उत्पाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्पाद पुलिस ने ट्रक से मक्का के बोरे के नीचे छिपाकर लाई जा रही 220 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब की खेप झारखंड से लखीसराय बन्नू बगीचा लाया जा रहा था। जब्त शराब की कीमत लगभग बीस लाख बताया जा रहा है। शराब तस्कर की पहचान वर्द्धमान के झंडु भुइंया और शुभेंद्र मन्ना के रूप में की गई है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप झारखंड से चानन के बन्नू बगीचा लाया जा रहा है। इसी सूचना पर उत्पाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब को बरामद किया गया। फिलहाल उत्पाद पुलिस अन्य तस्करों को गिरफ्तार करने में जूटी है।1