Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार लखीसराय। उत्पाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्पाद पुलिस ने ट्रक से मक्का के बोरे के नीचे छिपाकर लाई जा रही 220 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब की खेप झारखंड से लखीसराय बन्नू बगीचा लाया जा रहा था। जब्त शराब की कीमत लगभग बीस लाख बताया जा रहा है। शराब तस्कर की पहचान वर्द्धमान के झंडु भुइंया और शुभेंद्र मन्ना के रूप में की गई है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप झारखंड से चानन के बन्नू बगीचा लाया जा रहा है। इसी सूचना पर उत्पाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब को बरामद किया गया। फिलहाल उत्पाद पुलिस अन्य तस्करों को गिरफ्तार करने में जूटी है।
Atmanand Singh
लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार लखीसराय। उत्पाद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्पाद पुलिस ने ट्रक से मक्का के बोरे के नीचे छिपाकर लाई जा रही 220 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब की खेप झारखंड से लखीसराय बन्नू बगीचा लाया जा रहा था। जब्त शराब की कीमत लगभग बीस लाख बताया जा रहा है। शराब तस्कर की पहचान वर्द्धमान के झंडु भुइंया और शुभेंद्र मन्ना के रूप में की गई है। उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप झारखंड से चानन के बन्नू बगीचा लाया जा रहा है। इसी सूचना पर उत्पाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब को बरामद किया गया। फिलहाल उत्पाद पुलिस अन्य तस्करों को गिरफ्तार करने में जूटी है।
More news from बिहार and nearby areas
- सावन से पूर्व आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच बरबीघा नगर क्षेत्र में सोमवार को माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सावन से पूर्व आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच बरबीघा नगर क्षेत्र में सोमवार को माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।महोत्सव का आयोजन देवी स्थान, चन्दूकुआँ, देवी स्थान, परसोबीघा तथा देवी स्थान, विश्वकर्मा नगर में भव्य रूप से किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा, आरती और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए थे। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है। यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। पूरे दिन जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच बरबीघा का वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा। यह पूजा अर्चना मंगलवार की शाम 3 बजे तक चलता रहा।1
- कमाने गया था तमिलनाडु, लौटी सिर्फ लाश! झाझा के मजदूर की दर्दनाक मौत1
- मेरे खेत के बिल्कुल बगल से गुजरती हुई ट्रेन का यह खूबसूरत दृश्य। प्रकृति, खेती और विकास का अद्भुत संगम। 🌾🚆 मेरे खेत के बिल्कुल बगल से गुजरती हुई ट्रेन का यह खूबसूरत दृश्य। प्रकृति, खेती और विकास का अद्भुत संगम। 🌾🚆1
- मटिहानी विधायक बोगो सिंह से क्षेत्र की समस्या बताया जानिए बोगो सिंह ने क्या कहा मटिहानी के वर्तमान विधायक बोगो सिंह से अपने क्षेत्र की समाचार रखा तो बोगो सिंह ने कहा एक सप्ताह का समय दीजिए उसके बाद सारा समस्या का समाधान हो जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि मिड डे मील जो अभी चालू नहीं है वह भी जब मैं लौटूंगा तो कल के कल स्कूल जाकर इसको चालू करवाऊंगी यह घटना शाम हो कल्याण सिंह उच्च विद्यालय समूह सरलाही का है जो की मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ता है और यहां के विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बाबू सिंह जी हैं।1
- जमुई में ईओयू की बड़ी कार्रवाई, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी समेत 23 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी जमुई में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, उनके पति गुड्डू यादव और उनके सहयोगियों के कुल 23 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईओयू की कई टीमों ने जमुई के 22 और शेखपुरा के 1 ठिकाने पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आवास, पेट्रोल पंप, ससुराल और अन्य परिसरों में जमीन, निवेश और वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। ईओयू के एडिशनल एसपी इंद्र प्रकाश ने बताया कि यह कार्रवाई वर्ष 2024 में दर्ज संगठित अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के तहत की जा रही है। बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है। सभी स्थानों पर छापेमारी पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल ईओयू की कार्रवाई जारी है और पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। 📍 स्थान: जमुई एवं शेखपुरा, बिहार जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें। 👍 वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- बेगूसराय.शहर के एक निजी विद्यालय में प्रदेश कांग्रेस के लीडर नीरज कुमार के द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष गणों एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान समारोह बेगूसराय.शहर के एक निजी विद्यालय में प्रदेश कांग्रेस के लीडर नीरज कुमार के द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष गणों एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान समारोह सह देश प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। स्वागत भाषण सीनियर लीडर नारायण सिंह संचालन रामविलास सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सुबोध कुमार ने किया। नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को एक एक कर अंगवस्त्र से स्वयं नीरज कुमार ने सम्मानित किया।4
- मंगलवार को चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंगलवार को चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार ने की। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना था।बैठक के दौरान बैंक अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने, वित्तीय समावेशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा सरकारी अनुदान से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ अमर कुमार ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासन और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया।बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास ने किसानों को कृषि ऋण एवं अन्य कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ सुलभ कराने पर चर्चा की। वहीं बीपीआरओ, ईएमओ योगेंद्र कुमार सहित प्रखंड कार्यालय के सभी संबंधित कर्मियों ने भी अपने-अपने विभागों से जुड़े बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।बैठक का समापन मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे हुआ। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन से बैंकिंग सेवाओं में सुधार होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक समय पर पहुंच सकेगा।1
- "यह नींबू का पौधा प्राकृतिक विधि से उगाया गया है—देखिए इसकी घनी हरियाली और स्वस्थ, लहलहाती पत्तियाँ प्राकृतिक खेती की सफलता का प्रमाण हैं।" "यह नींबू का पौधा प्राकृतिक विधि से उगाया गया है—देखिए इसकी घनी हरियाली और स्वस्थ, लहलहाती पत्तियाँ प्राकृतिक खेती की सफलता का प्रमाण हैं।"1
- रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने किया रक्तदान शेखपुरा। जिले के खांड पर निवासी सोनी कुमारी एवं शत्रुधन कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। दोनों ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान के बाद सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने कहा कि यदि उनके द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ा संतोष और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या डर नहीं रखें और समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।2