Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का हमला, मुकदमे वापस लेने की मांग
JMBNEWS
पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का हमला, मुकदमे वापस लेने की मांग
More news from बिहार and nearby areas
- मोकामाघाट में CRPF के 88वें स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, जवानों ने दिखाई शान बिहार के मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 88वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस उप महानिरीक्षक रविन्द्र भगत द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद स्पेशल गार्ड ने उन्हें औपचारिक सलामी दी और उन्होंने गार्ड का निरीक्षण किया। सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीआईजी रविन्द्र भगत ने सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1939 में स्थापित सीआरपीएफ आज देश की आंतरिक सुरक्षा का सबसे मजबूत स्तंभ बनकर राष्ट्र सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बल की गौरवशाली परंपरा, शौर्य और समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि संसद भवन पर आतंकी हमले को विफल करने से लेकर नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ सफल अभियानों तक सीआरपीएफ ने हर चुनौती का साहस और दक्षता के साथ सामना किया है। स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रुप सेंटर परिसर में केंद्रीय विद्यालय एवं केवीए द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही अंतर-कंपनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता और सभी मेस में विशेष भोज का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं उनके परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में वाहन चलाने के दौरान हुई दुर्घटना में बेलखुंडी गांव निवासी चालक उमेश यादव की असामयिक मौत के बाद ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में वाहन चलाने के दौरान हुई दुर्घटना में बेलखुंडी गांव निवासी चालक उमेश यादव की असामयिक मौत के बाद ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने दिवंगत चालक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि संगठन दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने संबंधित वाहन मालिक से दिवंगत चालक के परिजन को उचित मुआवजा में ₹7 लाख दिलवाएं। उन्होंने कहा कि यदि परिवार को न्याय दिलाने के लिए किसी भी स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता होगी तो संगठन पीछे नहीं हटेगा। मंगलवार को इसकी जानकारी जिला सचिव शंभू यादव ने बताया कि ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार लगातार चालकों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले चालकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और न्याय दिलाना संगठन की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने संगठन के उद्देश्य एवं कार्यों की भी विस्तृत जानकारी दी।मौके पर जिला अध्यक्ष उदय कुमार, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, जिला सचिव शंभू यादव, जिला कोषाध्यक्ष सनोज यादव, जिला सचिव बबलू यादव, चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष रामजनम कुमार सहित संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत उमेश यादव की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।1
- नीतीश कुमार ने दी स्व. केदार प्रसाद दंपती को श्रद्धांजलि, प्रतिमाओं का किया अनावरण1
- पुलिस अधीक्षक, वैशाली श्री शुभांक मिश्रा के द्वारा आज हाजीपुर शहरी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा एवं आमजन की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो विशेष पुलिस टीमों का शुभारंभ किया गया।1
- बाढ़ के उमानाथ में श्रावणी मेले को लेकर कोई व्यवस्था नहीं, चेयरमैन ने कहा जल्द होगी व्यवस्था एक दिन बाद श्रावणी मेले की शुरुआत होनेवाली है। इस अवसर पर बाढ़ के उत्तरायणी गंगा तट पर स्थित बाबा उमानाथ मंदिर में प्रतिदिन हजारों एवं प्रत्येक सोमवारी को लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। उमानाथ के महंथ निगमानंद भारती ने बताया कि श्रावणी मेले को देखते हुए फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई निरीक्षण एवं तैयारियों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। एक अन्य पुजारी ने बताया कि यहां से हजारों की संख्या में लोग जल उठाकर कांवर लेकर अशोक धाम, बैकुंठपुर तथा देवघर में बाबा भोले का जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। सुल्तानगंज, अशोकधाम, बैकुण्ठपुर तथा देवघर में श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है लेकिन बिहार के काशी के नाम से प्रसिद्ध बाबा उमानाथ में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां तक कि जो महिला श्रद्धालु आएंगी उसके लिए कपड़े बदलने का चेंजिंग रूम तक नहीं हैं। वहीं जब इस संबंध में बाढ़ नगरपरिषद के चेयरमैन संजय कुमार उर्फ गाय माता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बुधवार तक उमानाथ में श्रद्धालुओं के विश्राम करने के लिए टेंट, लाइट के लिए जेनरेटर सहित आवश्यकता अनुसार सारी व्यवस्था कर दी जाएगी। हालांकि उमानाथ में सौंदर्यीकरण को लेकर काम चल रहा है इस वजह से भी व्यवस्था में बाधा आने की बात बताई जा रही है। आपको बता दें कि बिहार में सिर्फ बाढ़ और सुल्तानगंज ऐसी जगह है जहां गंगा उत्तरवाहिनी है जहां के जल का खास महत्व है। बाढ़ के उमानाथ मंदिर की तुलना बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर से करते हुए एक कहावत प्रचलित है; बाढ़ बनारस एक है बसे गंग के तीर उमानाथ के दर्शन से कंचन होत शरीर।1
- मोकामा में 300 साल पुराने वटवृक्ष को काटने की कोशिश | ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग ने लगाई मोकामा। मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के धवलरानी टोला में स्थित करीब 300 साल पुराने ऐतिहासिक वटवृक्ष को काटने की कोशिश के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों के कड़े विरोध और शिकायत के बाद वन विभाग ने तत्काल प्रभाव से पेड़ की कटाई पर रोक लगा दी है और इसे अपने संरक्षण में ले लिया है। यह ऐतिहासिक बरगद का पेड़ गंगा किनारे स्थित प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर परिसर में है। स्थानीय लोगों के लिए यह सिर्फ एक पेड़ नहीं, बल्कि आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वट सावित्री व्रत पर यहां बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा करती हैं, जबकि शादी-विवाह जैसे शुभ अवसरों पर भी वटवृक्ष और मंदिर परिसर के कुएं की पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा तट पर स्थित इस विशाल वटवृक्ष की मजबूत जड़ें धवलरानी टोला को कटाव से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही यह सैकड़ों पक्षियों का प्राकृतिक आश्रय स्थल भी है। बताया जा रहा है कि मोहल्ले के एक व्यक्ति ने जमीन पर दावा करते हुए चौथी बार इस पेड़ को काटने की कोशिश की, जिसके बाद ग्रामीणों और उसके बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद ग्रामीण मोकामा थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष कुणाल कुमार से वटवृक्ष की सुरक्षा की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष कुणाल कुमार और बाढ़ वन प्रक्षेत्र की रेंजर खुशबू ने तुरंत कार्रवाई की। वन विभाग ने पेड़ की कटाई पर रोक लगा दी और स्पष्ट किया कि 300 साल पुराने इस धरोहर वटवृक्ष को किसी भी कीमत पर काटने नहीं दिया जाएगा। विभाग अब इसकी सुरक्षा और संरक्षण स्वयं करेगा। प्रशासन के इस फैसले के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत जताई और ऐतिहासिक वटवृक्ष को बचाने के लिए वन विभाग का आभार व्यक्त किया।1
- सावन से पूर्व आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच बरबीघा नगर क्षेत्र में सोमवार को माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सावन से पूर्व आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच बरबीघा नगर क्षेत्र में सोमवार को माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।महोत्सव का आयोजन देवी स्थान, चन्दूकुआँ, देवी स्थान, परसोबीघा तथा देवी स्थान, विश्वकर्मा नगर में भव्य रूप से किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा, आरती और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए थे। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है। यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। पूरे दिन जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच बरबीघा का वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा। यह पूजा अर्चना मंगलवार की शाम 3 बजे तक चलता रहा।1
- शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने पर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से दो युवक गिरफ्तार । मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को उल्लंघन करने वाले दो युवक गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में। जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद, पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए उक्त दोनों युवकों की पहचान भदैया गांव निवासी तिलकेश्वर पासवान के 35 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान तथा वसंत पासवान के 38 वर्षीय पुत्र मनोज पासवान के रूप में की गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस उक्त दोनों युवक को चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद , कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी1