बाढ़ के उमानाथ में श्रावणी मेले को लेकर कोई व्यवस्था नहीं, चेयरमैन ने कहा जल्द होगी व्यवस्था एक दिन बाद श्रावणी मेले की शुरुआत होनेवाली है। इस अवसर पर बाढ़ के उत्तरायणी गंगा तट पर स्थित बाबा उमानाथ मंदिर में प्रतिदिन हजारों एवं प्रत्येक सोमवारी को लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। उमानाथ के महंथ निगमानंद भारती ने बताया कि श्रावणी मेले को देखते हुए फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई निरीक्षण एवं तैयारियों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। एक अन्य पुजारी ने बताया कि यहां से हजारों की संख्या में लोग जल उठाकर कांवर लेकर अशोक धाम, बैकुंठपुर तथा देवघर में बाबा भोले का जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। सुल्तानगंज, अशोकधाम, बैकुण्ठपुर तथा देवघर में श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है लेकिन बिहार के काशी के नाम से प्रसिद्ध बाबा उमानाथ में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां तक कि जो महिला श्रद्धालु आएंगी उसके लिए कपड़े बदलने का चेंजिंग रूम तक नहीं हैं। वहीं जब इस संबंध में बाढ़ नगरपरिषद के चेयरमैन संजय कुमार उर्फ गाय माता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बुधवार तक उमानाथ में श्रद्धालुओं के विश्राम करने के लिए टेंट, लाइट के लिए जेनरेटर सहित आवश्यकता अनुसार सारी व्यवस्था कर दी जाएगी। हालांकि उमानाथ में सौंदर्यीकरण को लेकर काम चल रहा है इस वजह से भी व्यवस्था में बाधा आने की बात बताई जा रही है। आपको बता दें कि बिहार में सिर्फ बाढ़ और सुल्तानगंज ऐसी जगह है जहां गंगा उत्तरवाहिनी है जहां के जल का खास महत्व है। बाढ़ के उमानाथ मंदिर की तुलना बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर से करते हुए एक कहावत प्रचलित है; बाढ़ बनारस एक है बसे गंग के तीर उमानाथ के दर्शन से कंचन होत शरीर।

- पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का हमला, मुकदमे वापस लेने की मांग1
- मदुदाबाद NH-122B मुख्यपथ पर बाइक की चपेट में आने से बाइक सवार समेत एक गल्ला व्यवसायी घायल । मोहिउद्दीन थाना क्षेत्र के मदुदाबाद एनएच-122बी मुख्यपथ पर बाइक की चपेट में आने से एक गल्ला व्यवसायी समेत दो लोग घायल। इलाज जारी । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद सब्जी मंडी के समीप एनएच-122बी मुख्यपथ पर देर शाम तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आने से एक गल्ला व्यवसायी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायलों को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उक्त दोनों घायलों का इलाज जारी है। घायल व्यवसायी की पहचान विधापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी गल्ला व्यवसायी शंकर सहनी के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार युवक की पहचान मदुदाबाद गोरियारी टोल निवासी आकाश कुमार के रूप में की गई है। वहीं दुर्घटना में बाइक सवार युवक का एक हाथ टूट गया है, जबकि शंकर सहनी के सिर में गंभीर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि शंकर सहनी अपनी दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार युवक आकाश कुमार भी आ धमके और सीधी उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों बाल बाल बचते हुए गंभीर चोट के कारण जख्मी हो गए। उक्त दोनों घायलों का इलाज फिलहाल जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ काफी संख्या में जुट गई। और बड़ी हादसा होने से टल गई1
- मोहिउद्दीन थाना क्षेत्र के मदुदाबाद एनएच-122बी मुख्यपथ पर बाइक की चपेट में आने से एक गल्ला व्यवसायी समेत दो लोग घायल। इलाज जारी । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद सब्जी मंडी के समीप एनएच-122बी मुख्यपथ पर देर शाम तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आने से एक गल्ला व्यवसायी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायलों को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उक्त दोनों घायलों का इलाज जारी है। घायल व्यवसायी की पहचान विधापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी गल्ला व्यवसायी शंकर सहनी के रूप में हुई है। वहीं बाइक सवार युवक की पहचान मदुदाबाद गोरियारी टोल निवासी आकाश कुमार के रूप में की गई है। वहीं दुर्घटना में बाइक सवार युवक का एक हाथ टूट गया है, जबकि शंकर सहनी के सिर में गंभीर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि शंकर सहनी अपनी दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार युवक आकाश कुमार भी आ धमके और सीधी उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों बाल बाल बचते हुए गंभीर चोट के कारण जख्मी हो गए। उक्त दोनों घायलों का इलाज फिलहाल जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ काफी संख्या में जुट गई। और बड़ी हादसा होने से टल गई1
- बिहार के पटोरी गांव के इस लड़के ने मचाया गदर! सुरीली आवाज सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल! बिहार की मिट्टी में छुपा है असली हुनर! समस्तीपुर जिले के पटोरी गांव के एक छोटे से लड़के ने अपनी जादुई आवाज से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। बिना किसी ट्रेनिंग और बिना किसी बड़े स्टूडियो के, इस बच्चे ने जिस सादगी और सुर के साथ गाना गाया है, उसे सुनकर बड़े-बड़े सिंगर्स भी हैरान हैं।इस वीडियो में देखिए कैसे पटोरी गांव का यह होनहार लड़का अपनी सुरीली आवाज से सबका दिल जीत रहा है। लोग इस टैलेंट को 'बिहार का अगला स्टार' बता रहे हैं।अगर आपको भी इस छोटे से गांव के बच्चे का यह टैलेंट पसंद आया, तो वीडियो को लाइक करें, अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इस बच्चे के हौसले को बढ़ाने के लिए कमेंट में अपनी राय जरूर दें! ऐसी ही और भी जमीनी और सच्ची खबरों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूले #PatoriSamastipur #BiharTalent #ViralBoySong #BiharNews #DesiTalent #PatoriVillage #TrendingSong #ViralVideo2026 #StreetTalent #SingingStar1
- छात्रा के प्यार में दीवाने शिक्षक का हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़कर किया प्यार का इजहार। वैशाली के बिदुपुर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय शिक्षक प्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही बिदुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह एक कोचिंग में पढ़ाता था और एक छात्रा से प्रेम-प्रसंग होने के बाद परिजनों के विरोध के चलते परेशान था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बिदुपुर में प्रेम-प्रसंग को लेकर टावर पर चढ़ने की यह पहली घटना नहीं है, लेकिन किसी शिक्षक का ऐसा मामला पहली बार सामने आया है। रील हुक: "1