Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from Rajasthan and nearby areas
- पाली,मनीष राठौड़। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने पाली के नए जिला कलेक्टर के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने से पूर्व उन्होंने पाली के ऐतिहासिक एवं प्राचीन सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए और खुशहाली की कामना की। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर डॉ. गोस्वामी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री भी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें कार्यभार सौंपा। कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम सीलिंग, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम आयुक्त सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर नए कलेक्टर का आत्मीय स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और जिले के महत्वपूर्ण कार्यों व विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- *#सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो* *उदयमंदिर स्थित सरकारी हॉस्पिटल में सुबह 9.30 बजे तक नदारत मिले डॉक्टर...दिखाने आये मरीज के परिजन ने मौके पर बनाया वीडियो* जोधपुर के कई हॉस्पिटल्स के यही हालात देखने को मिलते हे जिसपे कोई कार्यवाही नहीं होती जिसका खामियाजा जनता को आए दिन भुगतना पड़ता हैं।1
- जोधपुर के सत्यम स्कूल की बालिकाओं ने अपने विद्यालय के साथ जोधपुर का नाम रोशन किया है विद्यालय की आठ बालिकाओं ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के साइंस आर्ट्स और कॉमर्स तीनों सब्जेक्ट के विषय में बालिकाओं ने 95 से अभाव अंक हासिल कर विद्यालय के साथ जोधपुर का नाम रोशन किया है इन बालिकाओं का आज साफा और माला पहनकर विद्यालय स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया बालिकाओं ने बताया कि यह मुकाम उन्होंने अपने गुरुजनों और माता-पिता के सहयोग से हासिल किया है इनमें से कहीं बालिकाएं आर एस अधिकारी बनना चाहती है तो कई बालिका आईएएस बनना चाहती है वही कृष्णा देवड़ा ने अकाउंटेंट में 96% हासिल किया कृष्ण देवड़ा ने बताया कि वह 8 घंटे पढ़ाई करती थी और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी इसी का नतीजा है कि वह विद्यालय के साथ जोधपुर का नाम रोशन किया है2
- बीजापुर मे देवासीयों के बड़ा वास मे महिलाओ नें पूनम उजवणा 311 महिलाओ नें कलश यात्रा निकालकर पहुंची बड़ा वास के देवासी समाज समुदायक भवन। उपखण्ड बाली क्षेत्र के बीजापुर गांव मै पूर्णिमा कों सत्यनारायणजी पूजा एवं पूनम उजवणा समस्त देवासी समाज बड़ा वास 311देवासी महिलाओ नें व्रत किया भाटूण्द,v सेणा, साइड के देवासी वास नें मोहल्ला मै महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर बीजापुर मे एक साइड देवासी वास नें इतिहास रचा 1अप्रेल रात कों भजन संध्या 2अप्रेल बुधवार कों व्रत कलश यात्रा निकली काफी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही न्यूज़ रिपोटिंग डीके देवासी कोठार नें की पूर्णिमा का व्रत व कलश यात्रा हिंगलाज माताजी देवड़ा से कलश यात्रा मोहल्ले से शुरू होकर देवासी वास मै देवासी समाज समुदाय भवन तक पहुंची इस बार लड़की, महिलाओं ने परंपरागत तरीके से कलश यात्रा निकाली बाद मे भोजन महा प्रसादी लापसी चावल कड़ी पूड़ी सब्जी सभी मेहमानों नें भोजन लिया1
- कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने की जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं का किया समाधान जैतारण। राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने अपने निजी आवास जैतारण पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। इस दौरान मंत्री गहलोत ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है और जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को राहत प्रदान करना उनका निरंतर प्रयास है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर संतुष्टि व्यक्त की।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बरसात के साथ गिरे ओले,अचानक मौसम बदला सेंदड़ा ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में आज शाम को अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद कई जगह पर तेज और हल्की बरसात हुई तो कुछ जगहों पर बरसात के साथ ओले गिरने के भी समाचार मिले है । वही सेंदड़ा ग्राम में आज अचानक तेज बरसात हुई और बरसात के साथ कुछ देर तक ओले भी गिरे । जिससे क्षेत्र में तापमान में गिरावट हुई है । वही अभी भी आसमान में काले बादल छाए हुए है ।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1