पेड़ से लटका मिला 58 वर्षीय किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम मलाजनी में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 58 वर्षीय किसान संतोष पाल पुत्र रामगोपाल का शव खेत के पास बकाइन के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बताया गया कि संतोष पाल सुबह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन व ग्रामीण उनकी तलाश में खेत की ओर पहुंचे, जहां उनका शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार संतोष की पत्नी शोभा देवी का लगभग 35 वर्ष पूर्व निधन हो चुका था तथा उनकी कोई संतान नहीं थी। वह अपने छोटे भाई के परिवार के साथ रह रहे थे। मृतक व उसके भाई विजय कुमार के पास करीब सात बीघा कृषि भूमि थी, जिस पर दोनों मिलकर खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- जसवंतनगर। तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन किसी भी प्रकरण का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कटरा खूबचंद के दिनेश कुमार ने भूमि बंटवारे से पहले निर्माण रोकने की मांग की। ग्राम केस्त की रजनी देवी ने भूमि का गलत बैनामा होने की शिकायत की। जनकपुर के उदय सिंह व घुराह निवासी रामसनेही दंपति ने अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। अहीर टोला के तेजभान सिंह और नगला चेतराम के पंकज कुमार ने भी भूमि विवाद संबंधी प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान सीओ आयुषी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। फोटो: समाधान दिवस की अध्यक्षता करते एसडीएम व मौजूद सीओ।1
- Post by PK Crime Story1
- Post by Rohit Kumar1
- इटावा में शनिवार को तहसील चकरनगर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आए लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, पुलिस प्रकरणों एवं अन्य जनसमस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। तहसील दिवस के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही कुछ मामलों का निस्तारण कराया तथा शेष प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।4
- ग्राम पंचायत आनेपुर1
- नसीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाछपुर पेट्रोल पंप मक्खनपुर रोड के पास से वांछित अभियुक्त अवधेश निवासी नन्दराम की मडैया को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नसीरपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य आरक्षी जयनारायन व आरक्षी अरुण कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।1
- Post by Maharaj Singh1
- जसवंतनगर। दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में भोगनीपुर गंग नहर पुल के ऊपर शुक्रवार दोपहर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले युवक की शनिवार सुबह शिनाख्त हो गई। घटना के दौरान शव के कई टुकड़े नहर में गिरकर तेज बहाव में बह गए थे, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शनिवार को मृतक के भाई शैलेंद्र सिंह ने चप्पल व लोअर के टुकड़ों के आधार पर युवक की पहचान अरविंद कुमार (45) पुत्र करण सिंह यादव निवासी नगला चेतराम के रूप में की। परिजनों के अनुसार अरविंद 20 तारीख को घर से बिना बताए निकल गया था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। अरविंद विवाहित था। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी अंशू का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपति की कोई संतान नहीं थी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि युवक ने साबरमती एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या की। प्रारंभिक जानकारी में उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव के अवशेषों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों के डीएनए नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। फोटो: रेलवे ट्रैक पर जान देने वाले युवक अरविंद का फाइल फोटो।2