ट्रेन के आगे कूदे युवक की हुई शिनाख्त, डीएनए जांच को भेजे गए नमूने जसवंतनगर। दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में भोगनीपुर गंग नहर पुल के ऊपर शुक्रवार दोपहर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले युवक की शनिवार सुबह शिनाख्त हो गई। घटना के दौरान शव के कई टुकड़े नहर में गिरकर तेज बहाव में बह गए थे, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शनिवार को मृतक के भाई शैलेंद्र सिंह ने चप्पल व लोअर के टुकड़ों के आधार पर युवक की पहचान अरविंद कुमार (45) पुत्र करण सिंह यादव निवासी नगला चेतराम के रूप में की। परिजनों के अनुसार अरविंद 20 तारीख को घर से बिना बताए निकल गया था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। अरविंद विवाहित था। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी अंशू का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपति की कोई संतान नहीं थी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि युवक ने साबरमती एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या की। प्रारंभिक जानकारी में उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव के अवशेषों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों के डीएनए नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। फोटो: रेलवे ट्रैक पर जान देने वाले युवक अरविंद का फाइल फोटो।
ट्रेन के आगे कूदे युवक की हुई शिनाख्त, डीएनए जांच को भेजे गए नमूने जसवंतनगर। दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में भोगनीपुर गंग नहर पुल के ऊपर शुक्रवार दोपहर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले युवक की शनिवार सुबह शिनाख्त हो गई। घटना के दौरान शव के कई टुकड़े नहर में गिरकर तेज बहाव में बह गए थे, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शनिवार को मृतक के भाई शैलेंद्र सिंह ने चप्पल व लोअर के टुकड़ों के आधार पर युवक की पहचान अरविंद कुमार (45) पुत्र करण सिंह यादव निवासी नगला चेतराम के रूप में की। परिजनों के अनुसार अरविंद 20 तारीख
को घर से बिना बताए निकल गया था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। अरविंद विवाहित था। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी अंशू का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपति की कोई संतान नहीं थी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि युवक ने साबरमती एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या की। प्रारंभिक जानकारी में उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव के अवशेषों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों के डीएनए नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। फोटो: रेलवे ट्रैक पर जान देने वाले युवक अरविंद का फाइल फोटो।
- जसवंतनगर। तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन किसी भी प्रकरण का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कटरा खूबचंद के दिनेश कुमार ने भूमि बंटवारे से पहले निर्माण रोकने की मांग की। ग्राम केस्त की रजनी देवी ने भूमि का गलत बैनामा होने की शिकायत की। जनकपुर के उदय सिंह व घुराह निवासी रामसनेही दंपति ने अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। अहीर टोला के तेजभान सिंह और नगला चेतराम के पंकज कुमार ने भी भूमि विवाद संबंधी प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान सीओ आयुषी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। फोटो: समाधान दिवस की अध्यक्षता करते एसडीएम व मौजूद सीओ।1
- Post by PK Crime Story1
- Post by Rohit Kumar1
- इटावा में शनिवार को तहसील चकरनगर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आए लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, पुलिस प्रकरणों एवं अन्य जनसमस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। तहसील दिवस के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही कुछ मामलों का निस्तारण कराया तथा शेष प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।4
- ग्राम पंचायत आनेपुर1
- जनपद -मैनपुरी रिपोर्टर -नफीस अली मो-9897500102 स्लोगन -यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म पर रोक की मांग, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन एंकर-मैनपुरी जनपद में फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला यादव महासभा मैनपुरी ने फिल्म के शीर्षक और उसके कथानक पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसके प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की अपील की है। महासभा का आरोप है कि फिल्म की कहानी एक मुस्लिम युवक और यादव समाज की युवती के प्रेम प्रसंग पर आधारित है। फिल्म को विवादित 'लव-जिहाद' जैसे संदर्भों में प्रस्तुत किया जा रहा है, जो सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक हो सकता है। फिल्म का शीर्षक और इसकी प्रस्तुति यादव समाज की सामूहिक पहचान और सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। इस प्रकार की विवादास्पद सामग्री से जनपद में सामाजिक तनाव उत्पन्न होने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका है। फिल्म के प्रदर्शन और प्रचार पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही फिल्म की विषयवस्तु की गहन जांच कर आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएं। वाइट — इंजीनियर शुभम सिंह जिला अध्यक्ष यादव महासभा3
- मैनपुरी ब्रेकिंग दिनदहाड़े सब्जी विक्रेता को बाइक सवार ने मारी गोली गोली लगने से सब्जी विक्रेता हुआ गंभीर रूप से घायल लहू लुहान हालत में सब्जी विक्रेता को पहुंचाया गया अस्पताल घटना को अंजाम देकर बाइक सवार आरोपी हुए फरार मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी नवीन गल्ला मंडी से घर जा रहा था सब्जी विक्रेता करहल थाना क्षेत्र के सैफई बाईपास की घटना बाइट- सब्जी विक्रेता1
- जसवंतनगर। दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में भोगनीपुर गंग नहर पुल के ऊपर शुक्रवार दोपहर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले युवक की शनिवार सुबह शिनाख्त हो गई। घटना के दौरान शव के कई टुकड़े नहर में गिरकर तेज बहाव में बह गए थे, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शनिवार को मृतक के भाई शैलेंद्र सिंह ने चप्पल व लोअर के टुकड़ों के आधार पर युवक की पहचान अरविंद कुमार (45) पुत्र करण सिंह यादव निवासी नगला चेतराम के रूप में की। परिजनों के अनुसार अरविंद 20 तारीख को घर से बिना बताए निकल गया था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। अरविंद विवाहित था। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी अंशू का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपति की कोई संतान नहीं थी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि युवक ने साबरमती एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या की। प्रारंभिक जानकारी में उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव के अवशेषों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों के डीएनए नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। फोटो: रेलवे ट्रैक पर जान देने वाले युवक अरविंद का फाइल फोटो।2