Shuru
Apke Nagar Ki App…
महराजगंज में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती – 7 नए दंत चिकित्सकों की नियुक्ति महराजगंज जिले के लिए राहत भरी खबर! अब दांत के इलाज के लिए मरीजों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 7 नए दंत चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। जल्द ही ये डॉक्टर जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अपनी सेवाएं देंगे, जिससे लोगों को सस्ती और बेहतर सुविधा मिलेगी। . #Maharajganj #DentalCare #HealthNews #maharajganjnews Maharajganj News || Maharajganj || Dentalcare Maharajganj
Aapan Maharajganj
महराजगंज में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती – 7 नए दंत चिकित्सकों की नियुक्ति महराजगंज जिले के लिए राहत भरी खबर! अब दांत के इलाज के लिए मरीजों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 7 नए दंत चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। जल्द ही ये डॉक्टर जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अपनी सेवाएं देंगे, जिससे लोगों को सस्ती और बेहतर सुविधा मिलेगी। . #Maharajganj #DentalCare #HealthNews #maharajganjnews Maharajganj News || Maharajganj || Dentalcare Maharajganj
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज के कोल्हुई में सोमवार शाम एक महिला के हंगामे ने पूरे इलाके को हिला दिया। गोरखपुर–सोनौली मुख्य तिराहे के बीच खड़े होकर महिला ने जोरदार बवाल काटा, जिससे करीब एक घंटे तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। पुलिस और महिला पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया गया। . #Maharajganj #kolhuinews #TrafficJam #ViralVideo #UttarPradesh || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Kolhui News1
- नौतनवा–सोनौली में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन नौतनवा एवं सोनौली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवा और सोनौली के व्यापारी आज क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह से मिले। व्यापारियों ने हालिया चोरियों का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। बैठक के दौरान नौतनवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संतोष कुमार अग्रहरी और सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम सक्रिय है और सभी घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा को लेकर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा भी दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के नेता बैजू यादव, नीरज गुप्ता, संत कुमार जायसवाल, किशोर मद्धेशिया, दिनेश वर्मा, सचिन जायसवाल, मटेलू जायसवाल सहित नौतनवा एवं सोनौली के बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे। अपराध बढ़ने के खिलाफ व्यापारियों की यह सामूहिक पहल प्रशासन के लिए अब एक बड़ा संदेश बनकर उभरी है।1
- Post by Umesh Kumar1
- महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना ठूठीबारी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के दौरान मंगलवार को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित लौहिया नदी पुल के पास पगडंडी मार्ग से एक युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से पांच बोरों में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। साथ ही एक साइकिल भी जब्त की गई, जिसका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाकर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम साहनी (19 वर्ष), निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष पटेल, उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- सूरपार नर्सरी ग्राम सेमराहनी जिस बात से समय किसी मरीज को आने में दिक्कत होती है स्कूल आना जाने में भी दिक्कत होती है किसी की तबीयत खराब है तो करता अपना बैलेंस नहीं पहुंच पाता जल्दी से करवाई कीजिए1
- सुवेंदु अधिकारी का बड़ा बयान: 'बंगाल में मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया, हिंदुत्व वोटरों की वजह से जीता' कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट जीतने के बाद बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "बंगाल में मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया। मैं हिंदुत्व वोटरों की वजह से जीता।" उनका यह बयान बंगाल की सियासत में नई बहस छेड़ सकता है। गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था। वहीं भवानीपुर सीट से भी वे उपचुनाव में चर्चा में रहे थे। BJP के कद्दावर नेता माने जाने वाले सुवेंदु अक्सर हिंदुत्व और बंगाल की डेमोग्राफी पर मुखर रहते हैं। उनके इस बयान के बाद TMC और विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।1
- दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाए जाने पर फरेंदा में चौधरी शिवेंद्र सिंह को फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया! #Maharajganj #Minister #MLA #welcome1
- महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। SSB और पुलिस द्वारा संयुक्त गश्त कर सीमा पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ और वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है। . #Maharajganj #IndiaNepalBorder #SSB #UPPolice #BorderSecurity || Maharajganj News || Maharajganj || indo Nepal border1